एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के खतरनाक पौधे, अगर कोई पास में आया तो उसका कर लेते हैं शिकार! जरा संभलकर

धरती पर वनस्पतियों को कई नस्लें पाई जाती हैं. वैसे तो ज्यादातर सभी वनस्पतियां अपना भोजन धरती और सूरज से प्राप्त करती हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो जीवों का शिकार करते हैं.

अब तक हमने सिर्फ मांसाहारी जानवरों और जीवों के बारे में सुना था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 300 से अधिक मांसाहारी पौधे भी मौजूद हैं? इनमें से लगभग 30 प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं. इन्हें मांसाहारी पौधे कहा जाता है क्योंकि ये पौधे कीड़ों के प्रोटीन और नाइट्रोजन के जरिए जीवित रह पाते हैं. ये कीटभक्षी पौधे अपने आहार के लिए सबसे पहले आसपास मौजूद कीट-पतंगों को आकर्षित करते हैं और उन्हें खा जाते हैं.

ब्लेडरवट

यह पौधा जड़ रहित होता है और इसकी पत्तियां बारीक और ब्लेडर की आकार की होती हैं, जिन्हें तालाब और थोस जल स्रोतों में देखा जा सकता है. जल में रहने के कारण इनकी पत्तियों का आकार ब्लेडर जैसा हो जाता है. इस पौधे की पत्तियों के पास एक मुंह भी होता है, जो पानी के अंदर होता है, लेकिन पानी के ऊपर तैरते कीट-पतंगों को झट से लपेट लेता है. इसके मुंह पर बाल होते हैं, जो कीटों के संपर्क का संकेत देते हैं और संकेत मिलते ही पत्तियां कीट को पौधे के मुंह या थैली में डाल देती हैं. इस तरह वह कैद होकर मर जाता है और पौधा उसका मांस और खून चूस लेता है.

सुंदरी का पिंजरा

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है, यह अमेरिकी पौधा कीट-पतंगों को अपनी सुंदरता के आकर्षण में फंसाकर खींचता है और तुरंत कीट को बंद कर लेता है. वास्तव में, इस पौधे की पत्तियों के पास बाल होते हैं, जिनसे कीट-पतंगें पकड़े जाते हैं और उनका खून चूस लिया जाता है. जब कीट-पतंगे मर जाते हैं, पौधा उनके मृत शरीर को बाहर निकाल देता है.

मक्खी जाली

मक्खी जाली ज्यादातर तालाब और जलस्रोतों के किनारे पाई जाती है और इसके पत्तों पर गोलाकार जाल होता है. इस पौधे के पत्तों पर छोटे-छोटे बाल भी होते हैं, जिन पर चोट लगने पर एक चमकदार पदार्थ निकलता है, जो शहद जैसा दिखता है और ज्यादातर कीट-पतंगे इसकी ओर आकर्षित होते हैं. जैसे ही कीट-पतंगे पत्तों पर बैठते हैं, तुरंत इसके बाल खड़े हो जाते हैं और पत्तों से पौधे कीटों को लपेटकर अंदर ले जाते हैं. यह पौधा कीड़े का मांस और खून चूसकर उसे फेंक देता है और पत्तों से कीटों को पचाने में मदद करता है.

नेपेंथीस

आपने शायद स्कूल की किताबों और विज्ञान प्रयोगशालाओं में नेपेंथीस की तस्वीर देखी होगी. इस पौधे का मुंह सुराही जैसा है. जिसपर ढक्कन भी होता है. वास्तव में, पौधे की सुराही से एक तरल पदार्थ निकलता है, जिससे कीट-पतंगें आकर्षित होकर खींचे चले आते हैं और जब वो ढक्कन पर बैठ जाते हैं, सुराही का मुंह बंद हो जाता है. इस सुराही में कई बैक्टीरिया होते हैं, जो कीट-पतंगों का रस चूसकर उसे गला देते हैं और इसी से पौधे को पोषण मिलता है.

यह भी पढ़ें - इस नीले हीरे के पीछे पड़ी है पूरी दुनिया, कीमत है लगभग 400 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
World Most Expensive House: ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ED Seized Money: जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Janhit: 'आप' तो बेदाग हैं जी ! | Arvind Kejriwal | Delhi Liquor Policy Case | BJP | ABP News
Bharat Ki Baat: BJP मॉडल से 2027 जीतेंगे Akhilesh Yadav | UP Politics | abp News
Seedha Sawal: आरोप लगाए, जांच बिठाई, जेल डाला...कोर्ट ने दाग धो डाला? | Sandeep Chaudhary
Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल को 'क्लीन चिट'... धुल गए 'दाग' | PM Modi | AAP
Mahadangal: घोटाला नहीं हुआ, केजरीवाल ने उठा ली गदा! | Manish Sisodia | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget