एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट के बाद CJI चंद्रचूड़ को मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें क्या हैं नियम

भारत में चीज जस्टिस ऑफ इंडिया का पद काफी महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सीजेआई को रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं मिलती हैं?

भारत में सर्वोच्च न्यायालय का प्रमुख यानी मुख्य न्यायाधीश (CJI) भारतीय न्यायपालिका का सबसे जरुरी पद होता है. यह न केवल एक सम्मानजनक पद है, बल्कि इसके साथ कई अधिकार और खास सुविधाएं भी जुड़ी होती हैं, जो मुख्य न्यायाधीश के रिटायर होने के बाद भी जारी रहती हैं. मौजूदा समय में CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ इस पद पर कार्यरत हैं और उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें भी कई खास सुविधाएं मिलेंगी, जो भारतीय न्यायपालिका में तय नियमों के तहत प्रदान की जाती हैं.

CJI चंद्रचूड़ का कार्यकाल 9 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ था और वो 70 वर्ष की आयु में 10 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे, जैसा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत निर्धारित है. उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें केवल सम्मान और उच्चतम सुविधाएं नहीं मिलेंगी, बल्कि उनके लिए खास प्रोटोकॉल भी होंगे, जो रिटायरमेंट के बाद लागू होते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी, जानें कैसे होती है आरोपी की गिरफ्तारी और क्या है इसकी सजा

CJI चंद्रचूड़ को मिलेंगी ये सुविधाएं

CJI चंद्रचूड़ को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं और रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें कई सुविधाएं मिलेंगी. जिसमें सरकारी आवास जिसमें सीजेआई अपने परिवार के साथ रह सकते हैं, सुरक्षा और सुरक्षा गार्ड्स इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद सीजेआई को पेंशन और विशेष भत्ते भी दिए जाते हैं. पेंशन के रूप में सीजेआई को 70,000 रुपये मिलेंगे और रिटायरमेंट के बाद से ही उन्हें जीवनभर के लिए नौकर और ड्राइवर भी दिया जाएगा. इसके अलावा, उन्हें कुछ अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जैसे चिकित्सा भत्ते, जो उन्हें स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करते हैं. रिटायरमेंट के बाद भी CJI को उच्चतम न्यायालय द्वारा अन्य कानूनी मामलों में मदद और सलाह देने का अधिकार होता है.

साथ ही रिटायरमेंट के बाद CJI को सर्वोच्च न्यायालय से कानूनी सलाह और अन्य सुविधाएं मिलती रहती हैं. उन्हें किसी खास मामले में सलाह देने का अधिकार होता है और अक्सर उन्हें उच्च न्यायालयों या अन्य न्यायिक मामलों में विशेषज्ञ की भूमिका निभाने के लिए बुलाया जा सकता है. हालांकि रिटायरमेंट के बाद किसी सामान्य नागरिक की तरह होते हैं लेकिन उनके अनुभव का इस्तेमाल न्यायलय के कामों में किया जाता है.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात रहते हैं ये जवान, इस कैटेगरी की मिली है सिक्योरिटी

CJI की सेवानिवृत्ति के क्या नियम होते हैं?

भारत में मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति का एक स्पष्ट और निर्धारित नियम है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत, CJI का कार्यकाल 70 साल तक होता है. रिटायरमेंट के समय, CJI को पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं और इन सुविधाओं के लिए कोई अलग से आवेदन करने की जरुरत नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: नर मच्छरों को बहरा करने की बात क्यों कर रहे हैं साइंटिस्ट? जानें क्या है डेंगू के स्ट्रेन को खत्म करने का ये तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Pakistan Afghanistan War: सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?
सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget