एक्सप्लोरर

ये थीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग वर्जिन महिला, सौ साल से ज्यादा थी उम्र

क्लारा मीडमोर की मौत साल 2011 में तब हुई जब उनकी उम्र 108 साल थी. हालांकि, उनका जीवन बेहद दिलचस्प था. वहीं उनका जन्म महारानी विक्टोरिया की मृत्यु के दो साल बाद अक्टूबर 1903 में ग्लासगो में हुआ था.

वर्जिनिटी को लेकर हमारे समाज में कई तरह की बातें की जाती हैं, लेकिन ये सब आहिस्ता-आहिस्ता होती हैं. क्योंकि इसे लेकर खुल कर बोलने वालों को संस्कारी नहीं माना जाता. वहीं इस दुनिया में एक महिला थीं, क्लारा मीडमोर जिन्होंने अपने 107वें जन्मदिन पर दिए एक इंटरव्यू पर अपने वर्जिनिटी को लेकर बात की थी और उसे पूरी दुनिया में पढ़ा सुना गया था. उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने अपने बचपन में ही फैसला ले लिया था कि वह हमेशा वर्जिन ही रहेंगी. यहां तक उन्होंने अपनी लंबी उम्र को लेकर भी कहा था कि वह इसलिए इतने दिनों तर जिंदा रहीं क्योंकि उन्होंने अपने जीवन नें कभी किसी के साथ यौन संबंध नहीं बनाए.

दिल टूटने के डर से नहीं बनाया संबंध

जब इस इंटरव्यू में क्लारा मीडमोर से पूछा गया कि उन्होंने आजीवन वर्जिन रहने का फैसला क्यों किया? तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि पहले लोगों को लगा कि मैं एक समलैंगिक हूं, इसलिए किसी भी पुरुष की ओर आकर्षित नहीं होती या किसी के साथ यौन संबंध नहीं बनाती. हालांकि, ऐसा नहीं था. उन्होंने कहा मैंने बचपन से ही मन बना लिया था कि मैं कभी भी किसी से शादी नहीं करूंगी और ना ही किसी के साथ कोई संबंध बनाऊंगी. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती थी कि मेरा दिल टूटे या फिर रिश्तों से उपजी समस्याओं को मैं जीवन भर झेलूं.

108 साल में हुई मौत

क्लारा मीडमोर की मौत साल 2011 में तब हुई जब उनकी उम्र 108 साल थी. हालांकि, उनका जीवन बेहद दिलचस्प था. क्लारा मीडमोर का जन्म महारानी विक्टोरिया की मृत्यु के दो साल बाद अक्टूबर 1903 में ग्लासगो में हुआ था. जब वह सिर्फ सात साल की थीं, तब उनका परिवार मिस्र और बाद में कनाडा और फिर न्यूजीलैंड चला गया, लेकिन जब तक वह 20 साल की हो गईं, तब तक उन्होंने अपने दम पर यूके वापस जाने का फैसला लिया और उसके लिए पर्याप्त पैसा कमाया. यूके पहुंचने पर, मीडमोर ने फैसला किया कि वह शादी नहीं करेंगी और अपना जीवन अपने हिसाब से जीएंगीं, इसलिए उन्होंने कई नौकरियां करने का फैसला किया.

जब उनकी उम्र की अन्य युवा लड़कियां पार्टियों में जा रही थीं, डेट पर जा रही थीं, और शादी कर रही थीं, तो मीडमोर ने अपना सारा समय अपने काम और अपने शौक को पूरा करने में लगाया. उनके शौक थे, लंबी सैर करना, अपने पसंदीदा रेडियो स्टेशन को सुनना, किताबें पढ़ना, बागवानी करना और साथ ही खाना बनाना. जब भी वह अकेलापन महसूस करतीं तो फिटनेस क्लासेस में जाकर अपना मन बहला लेतीं. 108 साल की उम्र में जब क्लारा मीडमोर की मौत हुई थी तो उस समय वह दुनिया की सबसे उम्रदराज वर्जिन लेडी थीं.

ये भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन जानिए, कैलेंडर में एक तारीख किसने डाली थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
केरोसीन ऑयल को क्यों कहते हैं मिट्टी का तेल, क्या यह सच में मिट्टी से तैयार होता है?
केरोसीन ऑयल को क्यों कहते हैं मिट्टी का तेल, क्या यह सच में मिट्टी से तैयार होता है?
Dictators Food: कोबरा के दिल से कुत्ते के मांस के सूप तक, जानें खाने में क्या-क्या पसंद करते थे बड़े तानाशाह?
कोबरा के दिल से कुत्ते के मांस के सूप तक, जानें खाने में क्या-क्या पसंद करते थे बड़े तानाशाह?
Nuclear Power India: भारत में कब खुला था पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
भारत में कब खुला था पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget