एक्सप्लोरर

दुनिया के इन पांच देशों में रहते हैं सबसे ज्यादा वेजिटेरियन लोग, टॉप पर है भारत

दुनियाभर में शाकाहारी भोजन के प्रति बढ़ती जागरुकना के चलते लोग वेजिटेरियन की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा वेजिटेरियन लोग कहां किस देश के हैं.

Least Non Vegetarians: भारत में कई लोग शाकाहारी खाना पसंद करते हैं. हालांकि दुनियाभर में कई देशों में मांसाहार काफी पंसद किया जाता है. दरअसल मांस या मांस से बने भोजन से जो लोग दूर रहते हैं वो शाकाहारी कहलाते हैं. ऐसे में चलिए आज हम उन देशों के बारे में जानते हैं जहां सबसे ज्यादा वेजिटेरियन लोग रहते हैं.

यहां रहते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग

दुनिया के चुनिंदा देश ऐसे हैं जहां शाकाहारी लोगों की संख्या आपको ज्यादा मिलेगी. उन देशों में भारत का नाम सबसे पहले आता है.

भारत

वर्ल्ड एटलस के मुताबिक, भारत में शाकाहारियों की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है, आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की 38% आबादी शाकाहारी है. देश में मांस की खपत दर भी दुनिया में सबसे कम है. भारत में 18% लोग चुनिंदा मांस खाने वाले हैं, वहीं 9% शाकाहारी हैं और 8% लोग पेस्केटेरियन हैं.

शाकाहार का इतिहास भारत में 2300 ईसा पूर्व में हिंदू धर्म की स्थापना से जुड़ा हुआ है. वहीं भारत में उन राज्यों की बात करें जहां सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग पाए जाते हैं तो उनमें राजस्थान 74.9%, हरियाणा, 69.25%, पंजाब 66.75% और गुजरात 60.95% का नाम आता है. भारत में खाद्य दुकानों या बाजारों को छोड़कर लगभग 1000 शाकाहारी रेस्तरां हैं.

मेक्सिको

साल 2023 में आई वर्ल्ड एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको की 19% आबादी शाकाहारी है, जो इसे दुनिया में शाकाहारियों के सबसे अधिक प्रतिशत वाला दूसरा देश बनाता है. मेक्सिको में 15% फ्लेक्सिटेरियन और 9% शाकाहारी भी हैं. मैक्सिकन भोजन शाकाहारी सामग्री पर आधारित है, जिसमें बीन्स, स्क्वैश, चॉकलेट, मक्का, कैक्टस, मूंगफली, मिर्च, चिया और ऐमारैंथ शामिल हैं.

ब्राजील

2012 में ब्राजील की 8% आबादी शाकाहारी थी, ये संख्या बढ़कर 14% हो गई. ये देश अपने विविध शाकाहारी व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है, जिसमें पनीर पफ, स्टू और फलों और सब्जियों से बने व्यंजन शामिल हैं. स्टेटिस्टा के मुताबिक, ब्राजील में सबसे ज्यादा शाकाहारी साओ पाउलो में रहते हैं, जहां 11,100 से ज्यादा लोग रहते हैं. वहीं रियो डी जेनेरो में शाकाहारियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, जहां 3,200 से ज्यादा शाकाहारी लोग रहते हैं.

ताइवान

30 लाख से ज्यादा ताइवानी लोग या कुल आबादी का 13% हिस्सा शाकाहारी खाना खाते हैं. ताइवान को अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वाराशाकाहारियों के अनुकूलमाहौल के रूप में मान्यता मिली है. बता दें ताइवान में लगभग 6,000 शाकाहारी रेस्तरां हैं, और ये देश हाई स्पीड रेल, ताइवान रेलवे प्रशासन, प्रमुख ताइवानी एयरलाइनों और राजमार्ग स्टॉप पर परोसे जाने वाले भोजन में शाकाहारी भोजन पाया जा सकता है.

ताइवान में शाकाहारी भोजन के लिए देश के खाद्य लेबलिंग कानून दुनिया के सबसे सख्त हैं. यहां खाद्य पदार्थों को अक्सर बाईं ओर मुख करके स्वस्तिक चिह्न से चिह्नित किया जाता है.

इजराइल

आपको जानकर हैरानी होगी कि इजराइल की लगभग 13% आबादी शाकाहारी है, जिसमें 7.2% पुरुष और 9.8% महिलाएं शामिल हैं. इजराइल में शाकाहार का श्रेय यहूदी धर्म को दिया जाता है, क्योंकि ये जानवरों के उपभोग को प्रतिबंधित लगाता है. यहूदी धर्म का पालन करने वाले लोग त्ज़ार बा'लेई चाइम सिद्धांत को भी मानते हैं, जो जानवरों को बेवजह दर्द पंहुचाने पर रोक लगाता है.

यह भी पढ़ें: दर्द में क्यों थी मिस्र की यह ममी? सामने आ ही गई तकलीफ की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में रविवार को किया काम तो हो सकती है जेल, जानिए क्या है वहां का कानून?
इस देश में रविवार को किया काम तो हो सकती है जेल, जानिए क्या है वहां का कानून?
यहां शादी में दहेज देते हैं लड़के, जानें आखिर किस कोने में बसता है दुनिया का सबसे अलग समाज?
यहां शादी में दहेज देते हैं लड़के, जानें आखिर किस कोने में बसता है दुनिया का सबसे अलग समाज?
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
Iran Petrol Price: ईरान में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल, भारत से सस्ता या महंगा?
ईरान में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल, भारत से सस्ता या महंगा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget