एक्सप्लोरर

दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है ये 'डेथ वैली', यहां कई लोग गए, मगर वापस नहीं आ पाए!

कहते हैं इस झील में लगभग 100 से ज्यादा लोग डूब कर अपनी जान गवां चुके हैं. कुछ लोग तो इतने रहस्यमई तरीके से डूबे कि उनके डूबने का कारण भी पता नहीं चल सका.

दुनिया के हर कोने में कई ऐसी रहस्यमई चीजें हैं जिनके बारे में इंसान ज्यादा कुछ नहीं जान सका है. इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक अरावली की पहाड़ियों में एक ऐसी झील है जिसे अब लोग खूनी झील के नाम से जानने लगे हैं. लेकिन इतनी खूबसूरत झील कैसे खूनी झील के नाम से मशहूर हो गई, इसके पीछे भी एक बड़ी कहानी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे और बताएंगे कि आखिरकार दिल्ली के इतने नजदीक होते हुए भी क्यों लोग वहां जाने से डरते हैं.

क्या कारण है कि लोग इसके पास नहीं जाते

कहते हैं कि इतनी खूबसूरत झील होने के बावजूद भी यह इलाका एकदम वीरान रहता है. जो भी टूरिस्ट इस झील के पास जाने की कोशिश करता है उसे लोकल लोग पहले ही रोक देते हैं. दरअसल, इस झील में अब तक सैकड़ों लोग डूब कर अपनी जान गवा चुके हैं और इसी वजह से इसे खूनी झील या डेथ वैली भी कहा जाने लगा है. सबसे बड़ी बात कि इस झील में कई अच्छे खासे तैराक भी डूब चुके हैं.

इंसानों ने बनाई है यह झील

कहते हैं कि यह झील इंसानों द्वारा बनाई गई है. दरअसल, आज जिन अरावली की पहाड़ियों के बीच यह झील स्थित है वहां जबरदस्त तरीके से पहले खनन हुआ करता था. कहते हैं कि 7 खदानों का एक बड़ा संग्रह इस झील के रूप में निकल कर सामने आया. 1991 में पहली बार यह झील देखी गई जिसके बाद इसका आकार बढ़ता ही चला गया. देखते ही देखते इस झील की चर्चा दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में होने लगी और लोग अपनी फैमिली के साथ यहां पिकनिक मनाने आने लगे. लेकिन जैसे-जैसे यहां लोगों की संख्या बढ़ी वैसे वैसे इस में डूब कर मरने वालों की तादाद भी बढ़ने लगी और धीरे-धीरे यह संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि फरीदाबाद के जिला प्रशासन ने इस झील में तैरने पर प्रतिबंध लगा दिया.

100 से ज्यादा लोग डूब चुके हैं

कहते हैं इस झील में लगभग 100 से ज्यादा लोग डूब कर अपनी जान गवां चुके हैं. कुछ लोग तो इतने रहस्यमई तरीके से डूबे कि उनके डूबने का कारण भी पता नहीं चल सका. आज इस झील के चारों तरफ तमाम तरह की चेतावनी या लगा दी गई हैं. इसके साथ ही यहां के लोकल निवासी बाहर से आए टूरिस्टो को आगाह करते हैं कि वह झील में ना उतरें. झील का पानी एकदम साफ और नीले रंग का है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है. कई बार इसी आकर्षण की वजह से पर्यटक सेल्फी लेने के चक्कर में इसके बेहद नजदीक चले जाते हैं और फिर झील में गिर कर अपनी जान गवा देते हैं.

ये भी पढ़ें: इस ट्रेन से सफर करने पर नहीं लगता किराया, जानिए किस रूट पर चलती है 'मुफ्त स्पेशल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army: यह है भारतीय सेना की सबसे बड़ी रेजिमेंट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जान लें जवाब
यह है भारतीय सेना की सबसे बड़ी रेजिमेंट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जान लें जवाब
बिहार का सबसे अमीर नेता कौन, जानें नेटवर्थ और कहां-कहां से होती है कमाई?
बिहार का सबसे अमीर नेता कौन, जानें नेटवर्थ और कहां-कहां से होती है कमाई?
कमाई के मामले में किस राज्य के लोग सबसे आगे, इनके सामने कहां टिकते हैं दिल्ली वाले?
कमाई के मामले में किस राज्य के लोग सबसे आगे, इनके सामने कहां टिकते हैं दिल्ली वाले?
Delhi Economic Survey: आम भारतीय से 2.5 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्ली वाले, जानें कितनी है एवरेज सालाना कमाई?
आम भारतीय से 2.5 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्ली वाले, जानें कितनी है एवरेज सालाना कमाई?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget