एक्सप्लोरर

क्या वाकई में होती हैं जलपरी? जानें इन्हें लेकर क्या कहता है इतिहास

समुद्र में रहने वाली खूबसूरत मछलियां जिनका ऊपरी भाग आम लड़कियों की तरह और नीचे का हिस्सा मछलियों की तरह होता है. सवाल ये उठता है कि कहानियों के इतर सच में ये होती हैं? चलिए जानते हैं.

जलपरी एक ऐसी रहस्यमय प्राणी है जिसे मिथकों लोककथाओं में एक महिला के सिर और शरीर और मछली की पूंछ के साथ चित्रित किया जाता रहा है. जलपरी की कहानियां दुनियाभर की संस्कृतियों में मिलती हैं, लेकिन क्या ये सच में होती हैं? चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है और कहां जलपरी को किस तरह पूजा जाता है, साथ ही जलपरियों को लेकर विज्ञान क्या कहता है.

यह भी पढ़ें: एक पीले रुमाल से कर दी 900 से ज्यादा लोगों की हत्या, ये था भारत का सबसे बड़ा सीरियल किलर

कैसे कहानियों से जुड़ीं जलपरियां?

जलपरियों का उल्लेख प्राचीन सभ्यताओं में मिलता है. इन प्राणियों के बारे में कहानियां सुमेरियन, बेबीलोनियन और ग्रीक सभ्यताओं में देखी जा सकती हैं. सुमेरियन और बेबीलोनियन मिथकों में इनकी उपस्थिति 'एनकी' नामक एक जलदेवता के साथ जुड़ी है. यहां जलपरी को देवी के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो जल की शक्तियों से जुड़ी हैं. वहीं ग्रीक मिथकों में जलपरी को 'सायरन' के रूप में जाना जाता है. ये खूबसूरत महिलाएं थीं जो अपने संगीत से नाविकों को लुभाती थीं, जिससे वो समुद्र में डूब जाते थे. इसके अलावा यूरोपीय लोककथाओं में जलपरी की कहानियां आम थीं. यहां उन्हें अक्सर प्रेम और बलिदान की प्रतीक माना जाता था. कई कहानियों में ये बताया गया है कि जलपरी के होने मात्र से जहाज तबाह हो जाते हैं या फिर भाग्य बुरा होता है.

यह भी पढ़ें: स्पेस में एक जगह नहीं रुक सकता कोई, तो फिर एस्ट्रोनॉट्स कैसे चलते हैं वहां?

इतिहास क्या कहता है?

इतिहास में जलपरियों के कई दावे किए गए हैं. समुद्री यात्री, मछुआरे और अन्य लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने जलपरियों को देखा है. गौरतलब है जब प्रसिद्ध खोजी यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपनी डायरी में लिखा था कि उन्होंने कैरेबियन सागर में जलपरियों को देखा था. हालांकि बाद में यह पता चला कि उन्होंने शायद समुद्री गाय (मैनेटी) को जलपरी समझ लिया था. वहीं आज भी समय-समय पर जलपरियों के देखे जाने के दावे किए जाते रहते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें जलपरियों के असल में होने का दावा होता रहता है.

क्या कहता है विज्ञान?

विज्ञान के अनुसार, जलपरियों का अस्तित्व संभव नहीं है. वैज्ञानिकों ने समुद्र के गहराई में जीवन के बारे में काफी अध्ययन किया है, लेकिन उन्हें अभी तक किसी ऐसे प्राणी के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है जो जलपरी जैसा दिखता हो. वैज्ञानिकों का मानना है कि अक्सर समुद्री जीवों को जलपरी समझ लिया जाता है, जैसे कि डगोंग, मैनेटी और कुछ प्रकार की सील. साथ ही जलपरियों की कहानियां इंसान की कल्पना और समुद्र के रहस्यों के प्रति जिज्ञासा का परिणाम हैं.                     

यह भी पढ़ें: धरती ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर भी आते हैं आते रहते हैं भूकंप, जानिए कितना है अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का सबसे महंगा फाइटर प्लेन कौन सा, अमेरिका-रूस या चीन कौन है नंबर वन?
दुनिया का सबसे महंगा फाइटर प्लेन कौन सा, अमेरिका-रूस या चीन कौन है नंबर वन?
Delhi Liquor Policy Case: खत्म हुआ दिल्ली का शराब घोटाला केस! क्या एक के साथ एक बोतल दोबारा मिलेगी फ्री?
खत्म हुआ दिल्ली का शराब घोटाला केस! क्या एक के साथ एक बोतल दोबारा मिलेगी फ्री?
Abp Ideas Of India Summit 2026: हर व्यक्ति के अंदर एक हनुमान, बस उसे जामवंत की जरूरत...एबीपी न्यूज पर गौरंग दास ने बताया जिंदगी जीने का सीक्रेट
हर व्यक्ति के अंदर एक हनुमान, बस उसे जामवंत की जरूरत...एबीपी न्यूज पर गौरंग दास ने बताया जिंदगी जीने का सीक्रेट
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
Embed widget