एक्सप्लोरर

क्या आप भी तीली से करते हैं कान की सफाई, ये जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे

Problem With Putting Stick In Ear: माचिस की तीली या हेयर पिन से कान साफ करने के दौरान कान में से खून निकल सकता है. इतना ही नहीं कान के पर्दे भी फट सकते हैं.

How To Clean Ear: साफ-सफाई एक अच्छी आदत मानी जाती है. हम शरीर में बाल से लेकर नाखून की सफाई लगभग रोज ही करते हैं लेकिन कान की सफाई रोज नहीं करते. कान शरीर का एक बेहद संवेदनशील हिस्सा है. इसकी सफाई न होने या कम होने पर उसमें मैल जम जाता है. इसे 'ईयर वैक्स' भी कहते हैं. कभी-कभी यह मैल कठोर हो जाता है और आसानी से नहीं निकलता है. जिसकी वजह से लोगों को सुनने में दिक्कत होती है या कान में खुजली होने लगती है.

लेकिन मैल साफ करने के लिए कई बार लोगों द्वारा सही तरीका अपनाने की बजाय हेयरपिन या माचिस की तीली से कान साफ किया जाता है. अगर आप भी हेयरपिन और माचिस की तीली से कान साफ करते हैं तो इसके गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कान साफ करने का सही तरीका क्या है-

तीली से कान साफ करना पड़ सकता है भारी-

माचिस की तीली या हेयर पिन से कान साफ करने के दौरान कान में से खून निकल सकता है. इतना ही नहीं कान के पर्दे भी फट सकते हैं. इसके अलावा इस तरह से कानों की सफाई करने से सुनाई देना भी बंद हो सकता है. इसलिए तीली या हेयरपिन से कान की सफाई न करें.

कैसे करें कानों की सफाई-

वैसे तो कानों में अगर मैल या खोंट ज्यादा कठोर हो जाए तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए. लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिससे आप अपने कानों की सफाई कर सकते हैं. हालांकि यह सारे तरीके आप तभी आजमाएं जब आपको ईयर बड का सही से इस्तेमाल करना आता हो.

  • बादाम का तेल कानों में डालने से जमा हुआ मैल नरम हो जाता है और इयर बड की मदद से मैल को साफ किया जा सकता है.
  • सरसों के तेल के मदद से भी कानों के मैल को साफ किया जा सकता है लेकिन इस बात की पुष्टि होनी चाहिये कि सरसों के तेल की गुणवत्ता उच्च है.
  • ईयर बड को बेबी ऑयल में डुबोकर भी खोंट को निकाल सकते है.

क्या है ईयर वैक्स-

जब कान में सफाई न होने से मैल या खोंट जम जाती है तब उसे ही ईयर वैक्स के नाम से जाना जाता है. ईयर वैक्स जैल जैसे ल्यूब्रिकेंट से बना होता है जो मृत कोशिका होती हैं. वैसे तो ईयर वैक्स कानों की सुरक्षा के लिए होता है लेकिन इसके ज्यादा होने पर यह कानों में संक्रमण हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर कानों की सफाई होती रहे.

ये भी पढ़ें- Fact About Sneezing: छींक आने पर क्यों बंद हो जाती हैं हमारी आँखें, जानिए इसका कारण

              Human Brain Interesting Facts: इंसानी दिमाग में भी पैदा होती है इतनी बिजली कि जलाया सकता है बल्ब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल 54000 करोड़ रुपये दान कर रहे भारतीय, जानें धर्म के खाते में कितना जाता है पैसा?
हर साल 54000 करोड़ रुपये दान कर रहे भारतीय, जानें धर्म के खाते में कितना जाता है पैसा?
किस देश से भारत को खाली करना पड़ा अपना सैन्य ठिकाना, इस पर कितना पैसा हुआ था खर्च?
किस देश से भारत को खाली करना पड़ा अपना सैन्य ठिकाना, इस पर कितना पैसा हुआ था खर्च?
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
जिस किले से गिरकर हुई थी हुमायूं की मौत, अब कहां मौजूद है यह जगह?
जिस किले से गिरकर हुई थी हुमायूं की मौत, अब कहां मौजूद है यह जगह?

वीडियोज

ABP Report: शंकराचार्य के सम्मान में.. कांग्रेस मैदान में! | Avimukteshwaranand POCSO Case |Varanasi
Jannat Yahan! मिल गया स्वर्ग ! अब तो वैज्ञानिक भी मान रहे! | ABPLIVE
Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये Star Couple!
Mahesh Babu और SS Rajamouli की हाथापाई, Varanasi की शूटिंग के बीच Video Viral!
Chitra Tripathi: स्वामी से लड़े ब्रह्मचारी, धर्मयुद्ध की बारी? | Avimukteshwaranand | POCSO Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
BMC Budget: बीएमसी बजट की बड़ी बातें, अक्टूबर से इंटरटेनमेंट टैक्स, इस चीज पर लगा बैन
BMC बजट की बड़ी बातें, अक्टूबर से इंटरटेनमेंट टैक्स, इस चीज पर लगा बैन
जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को मिलेगा मौका! अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी? कोच ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू को मिलेगा मौका! अभिषेक की होगी छुट्टी? प्लेइंग 11 पर आया अपडेट
बेटी-दामाद के सामने जब 51 की उम्र में पाक एक्ट्रेस ने रचाई थी दूसरी शादी, झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
बेटी-दामाद के सामने जब 51 की उम्र में पाक एक्ट्रेस ने रचाई थी दूसरी शादी, झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget