एक्सप्लोरर

​Part-3: ये नया जमाना है! मां की कोख के बिना हर साल पैदा होंगे 30 हजार हाई क्वालिटी बच्चे

एक्टोलाइफ ने बताया है कि उसके पास हाई इक्विपमेंट वाली 75 लैब हैं. प्रत्येक लैब में 400 ग्रोथ पॉड्स हैं, जहां गर्भ की तरह बच्चे पल सकेंगे. 

एक कंपनी है, जो हर साल 30 हजार हाई क्वालिटी बच्चे पैदा करेगी. फिलहाल ये दावा है लेकिन उस कंपनी का कहना है कि ये बात सही साबित होगी. हम यहां 'हाई क्वालिटी' बच्चे के बारे में लिख रहे हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी बच्चों को मशीन में पालेगी, महिला के गर्भ में नहीं. इन बच्चों पर किसी भी दंपति का बिल्कुल माता-पिता की तरह हक होगा. माता-पिता चाहें तो बच्चे के जीन में बदलाव भी करा सकते हैं और ये तय कर सकते हैं कि उनके बच्चे का रंग, उसके बालों और आंखों का रंग क्या होगा. साल में 30 हजार बच्चों को बिना मांओं के जन्म देने वाली इस कंपनी का नाम है एक्टोलाइफ (Ectolife) और ये कंपनी उन सभी महिला-पुरुष की मदद का दावा कर रही है, जिनके किसी भी कारण से बच्चे पैदा नहीं हो पा रहे हैं.

कंपनी के पास हैं 75 लैब
एक्टोलाइफ के साइंटिस्ट और इस पूरे कॉन्सेप्ट की शुरुआत करने वाले हासिम अल गायली ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे आर्टिफिशियल गर्भाशय के जरिए बच्चों को जन्म दिया जाएगा. हासिम अल गायली पेशे से एक बायोटेक्नोलॉजिस्ट और साइंस कम्यूनिकेटर हैं. उनकी इस बात का समर्थन खुद टेस्ला और ट्विटर के CEO एलन मस्क ने किया है. फोर्ब्स में छपी एक खबर के मुताबिक, एलन मस्क ने भी कहा है कि एक्टोलाइफ समय की जरूरत है और बच्चे पैदा करने के लिए ऐसा हो सकता है.

एक्टोलाइफ ने वीडियो में बताया है कि उसके पास हाई इक्विपमेंट वाली 75 लैब हैं. हर लैब में 400 ग्रोथ पॉड्स हैं, जहां गर्भ की तरह बच्चे पल सकते हैं. एक ग्रोथ पॉड्स में एक बच्चा पलता है. हर ग्रोथ पॉड को बिल्कुल उसी तरह डिजाइन किया गया है, जैसा कि मां के पेट में यूट्रस यानी गर्भाशय होता है. इन पोड्स को आर्टिफिशियल यूट्रस इसलिए कहा गया है क्योंकि यह बिल्कुल मां के पेट जैसा अनुभव बच्चों को देते हैं. वीडियो में बताया गया है कि एक्टोलाइफ के पास एक साल में 30 हजार बच्चों का जन्म सुनिश्चित करने की क्षमता है, वो भी बिल्कुल सेफ तरीके से.

आर्टिफिशियल कोख में बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे
कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल कोख में बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, जैसा कि वह मां के गर्भ में रहते हैं. उनके खान-पान, उनसे जुड़ी बीमारियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. हर पोड (जिसमें बच्चा रखा होगा) को एक स्क्रीन से जोड़ा गया है, जहां कोई भी मां-बाप अपने बच्चे की पूरी प्रोग्रेस लाइव देख सकते हैं. बच्चे का जन्म होने से पहले इस पोड में बच्चा पूरी तरह सुरक्षित होगा, ऐसा दावा कंपनी ने किया है.

2017 में बना था 'बायो बैग'
इससे पहले साल 2017 में वैज्ञानिकों ने एक "बायो बैग" बनाया था जो एक आर्टिफिशियल गर्भ के रूप में काम करता था, और उन्होंने इसका उपयोग मेमने के बच्चे को विकसित करने के लिए किया था. अब, एक नई अवधारणा का अनावरण किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि मनुष्यों के लिए भी ऐसा कैसे किया जा सकता है.

देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें-

​Part-2: बच्चों की इंटेलिजेंसी मशीन करेगी तय, आंख और बालों का कलर भी आपके मुताबिक होगा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Most Expensive House: ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ED Seized Money: जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
कैसे होता है नार्को टेस्ट और कौन देता है इसका आदेश? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में उठे सवाल का जानिए जवाब
कैसे होता है नार्को टेस्ट और कौन देता है इसका आदेश? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में उठे सवाल का जानिए जवाब

वीडियोज

Madhur Daga Full Interview: ai से कौन सी चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना? | Idea of India Summit
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नोयना की साज़िश हुई बेपर्दा, अब तुलसी कैसे सिखाएगी नोयना को सबक?
Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
Embed widget