एक्सप्लोरर

ED और सीबीआई के चीफ सीधे किसे रिपोर्ट करते हैं? जानें क्या होता है सरकार का रोल

Whom Do ED And CBI Chiefs Report: भारत में ईडी और सीबीआई दो बड़ी जांच एजेंसियां हैं, जो कि अक्सर चर्चा में रहती हैं. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनके चीफ सीधे किसे रिपोर्ट करते हैं.

देश में पिछले कुछ सालों में ईडी यानि प्रवर्तन निदेशायल ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. घोटाले या मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित सारी जांचें ईडी ही करता है वहीं अगर कोई हत्या, रेप, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी जैसा कोई केस है तो इसकी जांच सीबीआई के द्वारा की जाती है. सीबीआई को जब भी लगता है कि कोई पब्लिक सर्वेंट कहीं भाग सकता है या फिर सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है तो सीबीआई उसको गिरफ्तार कर सकती है. वहीं ईडी वित्तीय अपराधों की जांच करने या फिर गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने का काम करती है. चलिए जानें कि आखिर सीबीआई और ईडी के अधिकारी किसे रिपोर्ट करते हैं. 

कैसे होती है ईडी डायरेक्टर की नियुक्ति

ईडी के डायरेक्टर की नियुक्ति केंद्रीय सतर्कता अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुसार की जाती है. समिति की सिफारिश पर केंद्र एक निदेशक की नियुक्ति करता है, जिसका अध्यक्ष केंद्रीय सतर्कता आयुक्त होता है. यूपीएससी परीक्षा के बाद एक इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का नाम अंतिम अनुमोदन के लिए एसीसी को भेजा जाता है.

किसे रिपोर्ट करती है ईडी

प्रवर्तन निदेशायल का नियंत्रण वित्त के राजस्व विभाग के द्वारा किया जाता है. ऐसे में ईडी के प्रमुख सीधे वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग को रिपोर्ट करते हैं. हालांकि आर्थिक मामलों के विभाग फेमा के नीतिगत पहलुओं के लिए जिम्मेदार होता है. वहीं राजस्व विभाग पीएमएलए से संबंधित सभी नीतिगत मामलों के लिए जिम्मेदार है. 

कैसे होती है सीबीआई चीफ की नियुक्ति

सीबीआई के प्रमुख की नियुक्ति तीन सदस्यों वाली अपॉइंटमेंट कमेटी के द्वारा की जाती है. इस कमेटी में प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा में विपक्ष के नेता होते हैं, जो कि इस पर विचार करते हैं. अगर सदन में विपक्ष का नेता न हो तो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता इसका हिस्सा बनते हैं. 

सीबीआई की ताकत

सीबीआई बिना किसी वॉरेंट के किसी आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है. यह केंद्र सरकार के अधीन होती है. इसके अधिकारी केंद्र सरकार को रिपोर्ट करते हैं. सीबीआई के निदेशक सीधे तौर पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के जरिए प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं. भले ही यह एजेंसी केंद्र के अधीन होती है, लेकिन यह जांच तभी करती है जब केंद्र या फिर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से ऑर्डर मिलता है. अगर किसी राज्य में जांच होनी है तो वहां की सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: माइक्रोवेव में खाना तो गर्म हो जाता है, लेकिन प्लेट या बर्तन गर्म क्यों नहीं होते?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
Iran Petrol Price: ईरान में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल, भारत से सस्ता या महंगा?
ईरान में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल, भारत से सस्ता या महंगा?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget