एक्सप्लोरर

क्या इस शख्स के पास थी दिव्य शक्ति? पढ़िए क्या था वो रहस्य, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

Interesting Fact: कहते हैं कि ये इंसान जब भी आंखें बंद करता था और किसी रोग के इलाज के बारे में सोचता था तो उसे उसका सही इलाज मिल जाया करता था.

Edgar Cayce: धरती पर कुछ ऐसे इंसान भी हुए हैं, जिन्हे चमत्कारिक माना जाता है. उनकी अनोखी शक्तियों के बारे में जानकर विज्ञान भी हैरान रह जाता है. ऐसा ही एक इंसान आज से करीब 145 साल पहले अमेरिका में भी पैदा हुआ था, जिसके बारे में माना जाता है कि उसके पास दिव्य शक्ति थी. उसके इस रहस्य को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके हैं. आइए जानते हैं 

यहां किस शख्स की बात हो रही है उसका नाम एडगर कायसे था. एडगर का जन्म 18 मार्च 1877 को अमेरिका के केंटुकी में हुआ था. जब एडगर 25 साल के थे, तब उनके साथ एक बेहद अजीबोगरीब घटना घटी. दरअसल, गिरने की वजह से वो कोमा में चले गए थे. डॉक्टरों ने भी खूब कोशिश की, लेकिन तब भी वह होश में नहीं आए, तब एक दिन अचानक वो बोल पड़े. हैरानी वाली बात तो यह थी कि जब वो बोल रहे थे, तब भी वो कोमा में ही थे. जबकि, कोमा में रहने वाला व्यक्ति एक जिंदा लाश की तरह होता है. जो न तो हिल-डुल पाता है और न ही बोल पाता है.

कोमा में रहते हुए बताया था इलाज

कोमा में ही रहते हुए एडगर ने डॉक्टरों को बताया कि पेड़ से नीचे गिरने की वजह से उनकी हड्डियों और उनके दिमाग में गहरी चोट लगी है. एडगर ने डॉक्टरों को कुछ जड़ी-बूटियां बताईं और कहा कि अगर वह दो दिन के अंदर इंजेक्शन के जरिए उनके खून में ये पहुंचा देंगे तो उनकी जान बच जाएगी. इतना कहने के बाद वह वापस कोमा वाली अवस्था में चले गए. 

जैसा एडगर ने बोला वैसा ही हुआ

पहले से ही डॉक्टरों को एडगर का कोमा के दौरान बोलना पाना एक चमत्कार लग रहा था, ऐसे में उनके लिए और भी आश्चर्य वाली बात यह थी कि एडगर न तो खुद डॉक्टर थे और न ही उन्हें विज्ञान के बारे में या जड़ी-बूटियों के बारे में पहले से कोई खास जानकारी थी. फिर भी डॉक्टरों ने उनकी बात मान ली और बताई गई जड़ी-बूटियां इंजेक्शन के जरिए उनके खून में पहुंचा दी. इसके बाद वैसा ही हुआ, जैसा एडगर ने बोला था. कुछ ही घंटों के बाद एडगर होश में आ गए. 

आंखे बंद करते ही मिल जाता था रोग का इलाज

इस रहस्यमय घटना ने एडगर के जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. कहते हैं कि वो जब भी आंखें बंद करते थे और किसी रोग के इलाज के बारे में सोचते थे तो उन्हें उसका सही इलाज मिल जाया करता था. कहते हैं कि एडगर ने अपने पूरे जीवनकाल में लगभग 30 हजार लोगों को मौत से बचाया था. एडगर का नाम विज्ञान जगत में 'चमत्कारिक पुरुष' के रूप में दर्ज है. उनके ऊपर कई किताबें भी लिखी गई हैं. 3 जनवरी, 1945 को 67 वर्ष की उम्र में अमेरिका के वर्जीनिया में एडगर कायसे की मौत हो गई थी. 

यह भी पढ़ें - बैंक के लॉकर में रखे नोट अगर गल जाएं या दीमक खा जाए तो भरपाई कौन करेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shia Muslims In World: दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
Indians In Middle East: मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
Indian Students in Iran: ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?
ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget