एक्सप्लोरर

ट्रेन में एक नॉर्मल और एक इमरजेंसी फ्लश होता है... क्या आप जानते हैं 'इमरजेंसी' वाले का काम क्या है?

Emergency Flush In Train: आपने ट्रेन के टॉयलेट में देखा होगा कि ट्रेन में दो तरह के फ्लश होते हैं, जिसमें एक इमरजेंसी फ्लश होता है. क्या आप जानते हैं इमरजेंसी फ्लश का क्या काम होता है.

भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क में इजाफा करने के साथ ही टेक्नोलॉजी पर खास काम कर रहा है. अब ट्रेनों में कई तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है और लोगों की यात्रा को आरामदायक बनाया गया है. ट्रेन के कोच भी अब पहले से काफी बदल गए हैं और उनमें कई फीचर्स एड किए गए हैं. ऐसे ही ट्रेन के टॉयलेट्स पर भी काफी काम किया गया है और इन्हें काफी आधुनिक बनाया गया है. अब ट्रेन में बायोटॉयलेट्स ने जगह ले ली है और इनमें फ्लश के सिस्टम को काफी बदल दिया गया है. अब कई ट्रेनों में तो इमरजेंसी फ्लश बटन भी शामिल किया है. 

जी हां, कई ट्रेनों में इमरजेंसी फ्लश और सामान्य फ्लश के दो बटन होते हैं. क्या आप जानते हैं दोनों फ्लश का कब इस्तेमाल करना चाहिए और इमरजेंसी फ्लश का क्या काम होता है. तो जानते हैं इन दोनों का क्या काम है और इन्हें लगाने का उद्देश्य क्या है. 

अब ट्रेन में दो बटन होते हैं और एक बटन के लिए नीचे लिखा होता है 'आपातकालीन फ्लश बटन' और एक बटन के नीचे लिखा होता है 'फ्लश के लिए दबाएं'. इन दिनों का अलग-अलग काम होता है. दूसरा वाला बटन सामान्य फ्लश यूज के लिए होता है, जो अक्सर लोग टॉयलेट यूज करने के बाद करते हैं. वहीं, आपातकालीन फ्लश बटन उस वक्त इस्तेमाल करने के लिए होता है जब टॉयलेट चोक हो जाए. दरअसल, कई लोग टॉयलेट में टीश्यू पेपर या और दूसरा कचरा टॉयलेट में डाल देते हैं, जिससे वो जाम हो जाता है. 

इस स्थिति में टॉयलेट जाम होने के बाद इमरजेंसी फ्लश बटन का इस्तेमाल करना होता है. इस फ्लश को यूज करने पर ज्यादा वैक्यूम और पानी के साथ अटके हुए कचरे को हटाया जा सकता है और टॉयलेट को फिर से इस्तेमाल करने योग्य बनाया जा सकता है. अगर आपके साथ कभी ऐसी सिचुएशन आती है तो आप इस तरह से इन दोनों फ्लश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एक बार के फ्लश में कितना पानी?

सामान्य तौर पर घर में लगे टॉयलेट के फ्लश से बटन दबाने की स्थिति में 03 लीटर पानी निकलता है. मगर ट्रेन के साथ अलग है और इन्हें खास तरीके से बनाया जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार एसी कोच के टॉयलेट फ्लश को दबाने पर .05 लीटर या .08 लीटर पानी निकलता है.

ये भी पढ़ें- जब पटाखे जलाते हैं तो कभी कभी धुआं का छल्ला बन जाता है... कभी सोचा है ये क्यों बनता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Pakistan Afghanistan War: सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?
सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget