एक्सप्लोरर

Internet Free: इस देश में लोग फ्री में करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल, साइबर क्राइम का खतरा भी जीरो

स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा हर जगह मौजूद है. इंटरनेट की सुविधा के लिए अपने देश में हर शख्स को जरूरत के मुताबिक एक अमाउंट पे करना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश में इंटरनेट फ्री है.

दुनियाभर में आज अधिकांश लोगों के पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा मौजूद है. इंटरनेट की सुविधा पाने के लिए हर इंसान को रिचार्ज करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है, जहां पर इंटरनेट की सुविधा पूरे देश के लिए फ्री है. इतना ही नहीं इस देश में साइबर क्राइम भी जीरो है. आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां पर इंटरनेट सभी लोगों के लिए फ्री है. 

यूरोप का एक देश

बता दें कि ये यूरोप का एक छोटा सा देश एस्टोनिया है. इस देश में लोगों को इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है. वहीं इस देश में हर सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है. आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि एस्टोनिया के नागरिक टैक्स रिटर्न भरने से लेकर कार पार्किंग की पेमेंट भी ऑनलाइन देते हैं. अमेरिका की एक गैर सरकारी संस्था फ्री़डम हाउस के मुताबिक एस्टोनिया पूरी दुनिया में फ्री इंटरनेट एक्सेस का मॉडल देश है. 

24 साल से इंटरनेट फ्री

जानकारी के मुताबिक इस देश में साल 2000 से ही सभी स्कूल-कॉलेजों में फ्री इंटरनेट की सुविधा मौजूद है. इतना ही नहीं यहां लगभग 90 फीसदी लोग इंटरनेट कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इतना ही नहीं यहां चुनावों में वोटिंग भी ऑनलाइन होती है. इंटरनेशनल ब्रॉडबैंड स्पीड इनवेस्टिगेशन एजेंसी के मुताबिक नॉर्वे में नेट की स्पीड सबसे ज्यादा है. आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले साल ही मोबाइल फोन की औसत इंटरनेट स्पीड 69 प्रति बढ़ गई थी. वर्तमान में यह प्रति सेकंड 52.6 मेगाबाइट है. आसान भारतीय भाषा में 400 एमबी की कोई फिल्म डाउनलोड करने में महज 8 सेकंड लगेगा.

साइबर क्राइम 

अब सवाल ये है कि इंटरनेट की इतनी पहुंच के बाद साइबर क्राइम सबसे ज्यादा होना चाहिए. लेकिन एस्टोनिया देश की खास बात यह है कि पूरे देश में हर तरफ फ्री वाई-फाई होने के बावजूद यहां साइबर क्राइम ना के बराबर है. वहीं एस्टोनियन सरकार समय-समय पर नेट के सही इस्तेमाल को लेकर कैंपेन चलाती रहती है. हालांकि इंटरनेट फ्री होने के बावजूद कई चीजों के एक्सेस पर प्रतिबंध है. जैसे गैंबलिंग एक्ट के तहत किसी भी घरेलू और फॉरेन गैंबलिंग साइट को स्पेशल लाइसेंस की जरूरत होती है. इसके अलावा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के पिछले साल जारी आंकड़ों के मुताबिक एस्टोनिया उन चुनिंदा देशों में आता है, जहां की एयर क्वालिटी सबसे अच्छी है. इसके अलावा लिस्ट में फिनलैंड, स्वीडन, कनाडा, नार्वे और आईसलैंड का नाम शामिल है. 

ये भी पढ़ें: Flight Rule: फ्लाइट में नहीं लेकर जा सकते हैं ये फल, जानिए इसके पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC In Gujarat: गुजरात में पहले से दो शादी कर चुके लोगों का क्या होगा, क्या उन्हें देना होगा जुर्माना?
गुजरात में पहले से दो शादी कर चुके लोगों का क्या होगा, क्या उन्हें देना होगा जुर्माना?
न मिडिल में है और न ईस्ट में, फिर पर्शियन गल्फ को क्यों कहा जाता है मिडिल ईस्ट?
न मिडिल में है और न ईस्ट में, फिर पर्शियन गल्फ को क्यों कहा जाता है मिडिल ईस्ट?
UCC In Gujarat: अब तक किन राज्यों में लागू हो चुका यूसीसी कानून, जानें कहां के नियम सबसे सख्त?
अब तक किन राज्यों में लागू हो चुका यूसीसी कानून, जानें कहां के नियम सबसे सख्त?
सबसे कम कमाई करने वाले राज्यों से कितनी ज्यादा है दिल्ली वालों की इनकम? होश उड़ा देंगे आंकड़े
सबसे कम कमाई करने वाले राज्यों से कितनी ज्यादा है दिल्ली वालों की इनकम? होश उड़ा देंगे आंकड़े

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
O Romeo OTT Release: शाहिद-तृप्ति की 'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget