एक्सप्लोरर

Bhang Plant: किस पौधे से निकलता है गांजा, भांग और चरस, इन तीनों नशे में क्या है अंतर

अधिकांश लोगों ने भांग का नाम सुना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भांग के अलावा चरस,गांजा किस पौधे से तैयार होता है? जानिए भांग,गांजा और चरस इन तीनों में क्या अंतर है और ये कैसे तैयार होते हैं.

भांग के नाम से अधिकांश लोग परिचित होंगे. होली के त्योहार में तो खासकर लोग भांग वाली ठंडई पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गांजा, भांग और चरस इन तीनों नशे में क्या अंतर है. आखिर ये किन पौधे से तैयार होता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

भांग 

बता दें कि भांग जो है वो भांग के पौधे से ही तैयार होता है. इसे कैनबिस के नाम से भी जानते हैं. वहीं इसी भांग के पौधे से खाने के लिए भांग, पीने के लिए गांजा और ज्यादा नशे के लिए चरस बनाई जाती है. सवाल ये है कि आखिर एक पौधे से कैसे तीन तरह के नशे तैयार होते हैं. जानिए आखिर भांग, गांजा और चरस में क्या अंतर है. 

भांग की प्रजाति

जानकारी के मुताबिक भांग, गांजा और चरस जैसे तीन ड्रग्स देने वाले पौधे की भारत में पाई जाने वाली प्रजाति का साइंटिफिक नाम कैनबिस इंडिका है. वहीं इससे बनाए जाने वाले गांजे को ही मैरुआना या मर्जुआना, वीड, पॉट और हशीश के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा भांग बनाने के लिए आमतौर पर इसकी मादा प्रजाति के पौधे का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी पत्तियों और बीजों को पीस लिया जाता है, जिसके बाद इससे बने पेस्ट को भांग कहते हैं.

गांजा

वहीं कैनबिस यानी भांग के पौधों की कलियों को संस्कृत में गांजा कहा गया है. इसके फूलों और पत्तियों को सुखा लिया जाता है. जिसके बाद इसे बारीक करके तंबाकू की तरह चिलम या फिर सिगरेट में भरकर उसका धुआं पिया जाता है. इस नशीले पदार्थ को ही गांजा कहा जाता है. 

चरस

बता दें कि भांग के पौधे में पाए जाने वाले चिपचिपे पदार्थ को राल कहते हैं. इसी से चरस तैयार किया जाता है. इसके लिए भांग के फूलों को हाथ पर रगड़ा जाता है, जिससे काली परत जमती है. वहीं इस काली परत का इस्तेमाल चरस के रूप में किया जाता है. भारत, नेपाल, पाकिस्तान और लेबनान जैसे कई देशों में चरस को हाथों से रगड़ने का बाकायदा ढका-छिपा उद्योग चलता है. भांग फूलों को तोड़कर घंटों रगड़ने से इसकी चरस की गुणवत्ता उतनी ही बेहतर होती है. भांग की कीमत सबसे कम होती है, जबकि चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये तक पहुंच जाती है.

बिक्री के लिए लाइसेंस 

भारत के कई राज्यों में भी भांग की खेती को सिर्फ औद्योगिक, शोध और चिकित्सीय इस्तेमाल के लिए छूट है. सामान्यतौर पर इसे एनडीपीएस अधिनियम 1985 के अंतर्गत प्रतिबंधित माना जाता है. उत्तर प्रदेश में लाइसेंस के जरिए भांग की बिक्री होती है. इसके लिए बाकायदा शराब के ठेके की तरफ लाइसेंस लेना पड़ता है. इसके अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भांग के उत्पादन की अनुमति है. लेकिन राजस्थान जैसे राज्य में भांग के उत्पादन की अनुमति नहीं है. उत्तराखंड में तो भांग की बाकायदा खेती की जाती है.

 कैंसर का इलाज

अधिकांश लोग भांग, गांजा और चरस को ड्रग्स यानी नशे के साधन के रूप में जानते हैं. लेकिन इसका चिकित्सीय इस्तेमाल भी होता है. भांग के बीजों में भरपूर फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, अमीनो एसिड भी होता है. अमेरिका में हुए शोधों के मुताबिक इसके औषधीय गुण ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर अग्नाशय के कैंसर और आर्थराइटिस से लेकर दिल की बीमारी को ठीक करने में सक्षम हैं. हालांकि इसके लिए भांग का इस्तेमाल नियंत्रित तरीके से दवा के रूप में चिकित्सक की सलाह पर ही होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Oleander Flower: ओलियंडर का फूल होता है जहरीला?, क्या सच में इसे खाने से हो सकती है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो किन देशों की आर्थिक तरक्की के रास्ते होंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो किन देशों की आर्थिक तरक्की के रास्ते होंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
जिस तेल के लिए 'जल' रही पूरी दुनिया, आज की ही तारीख में मिला था उसका पहला कुआं
जिस तेल के लिए 'जल' रही पूरी दुनिया, आज की ही तारीख में मिला था उसका पहला कुआं
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कैसे हावी, बाकी खाड़ी देश क्यों नहीं दिखा पाते ताकत?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कैसे हावी, बाकी खाड़ी देश क्यों नहीं दिखा पाते ताकत?
मिस्र की कितनी है आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान?
मिस्र की कितनी है आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget