एक्सप्लोरर

General Knowledge: सिर्फ रुतबे का पद नहीं है जिलाधिकारी, क्या आपको पता है एक जिले का DM क्या-क्या काम करता है?

देश में लाखों युवा डीएम बनने के लिए सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं.लोगों को लगता है इसमें रुतबा होता है. लेकिन डीएम का पद सिर्फ रुतबे का ही पद नहीं है, उसके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं.

District Magistrate responsibilities: जिलाधिकारी के रुतबे और कामों को देखकर लोग इस पद के बारे में जानने में हमेशा दिलचस्पी रखते हैं. देश में लाखों युवा जिलाधिकारी बनने के लिए सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं. बहुत से लोग इस पद में रुतबे की वजह से दिलचस्पी रखते हैं. लेकिन जिलाधिकारी का पद रुतबे का ही पद नहीं है ,उसके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं.

इस पद से संबंधित कामों और जिम्मेदारियों के बारे में बहुत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को भी सामान्य जानकारी नहीं होती. अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जिलाधिकारी की शक्तियां,कार्यों और जिम्मेदारी के बारे में बताएंगे-

जिलाधिकारी के बारे में-

जिला अधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट को ही सामान्य तौर पर संक्षेप में डीएम कहा जाता है. जिस जिले में यह तैनात होता है उस जिले का वह मुख्य अधिकारी होता है. जिला मजिस्ट्रेट पद का सृजन 1772 में वारेन हेस्टिंग द्वारा नागरिक प्रशासन चलाने और भू-राजस्व वसूल करने के लिए किया गया था. इसको भूमि राजस्व वसूल करना, भूमि का पंजीकरण, जोतों के बंटवारे, विवादों का निपटारा, कानून व्यवस्था बनाये रखने और अन्य तरह के काम सौंपे गए. वह पुलिस और अधीनस्थ न्यायालयों के निरीक्षण के लिए भी अधिकृत था.

वर्तमान समय में डीएम एक आई.ए.एस. अधिकारी होता है. जो सिविल सेवा परीक्षा में चयन होकर आता है. हर साल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस की परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस एग्जाम के द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों को चुना जाता है जिसमें से एक आई.ए.एस. का पद भी होता है.

जिलाधिकारी के कार्य और जिम्मेदारियां-

-जिलाधिकारी जिले का सर्वोच्च अधिकारी होता है.वह जिले में प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिम्मेदार होता है. हालांकि सभी राज्यों में  डीएम की जिम्मेदारी एक जैसी नहीं होती है.

- चुनावों के समय जिलाधिकारी जिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी होता है.

- जिलाधिकारी लगभग सभी विभागों का जिले में प्रमुख होता है.

 -पुलिस और जेलों का निरीक्षण करना.

-सरकार के समक्ष अपराध का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करना.

-जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी.

-इसे अधीनस्थ कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के निरीक्षण का भी कार्य सौंपा गया है.

- मंडल आयुक्त को जिले से सम्बंधित सभी मामलों से अवगत कराना.

-मृत्यु दंड से सम्बंधित कार्यो को प्रमाणित करना भी जिला अधिकार की जिम्मेदारी होती है.

अन्य कार्य-

वह जिले के कलेक्टर के रूप में, डिप्टी कमिश्नर के रूप में, मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी की भी भूमिका निभाता है. ऐसे ही बहुत से कार्यो का निष्पादन जिला अधिकारी द्वारा किया जाता है.

ये भी पढ़ें- General Knowledge: ईश्वर के प्रकोप से नहीं बल्कि इसलिए फटता है ज्वालामुखी, जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

              General Knowledge: दुनिया में अलग-अलग समय पर होते हैं दिन-रात, तो कैसे तय होता है घड़ी का समय,जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget