एक्सप्लोरर

समुद्र में डूबते जा रहे हैं गोवा के ये 5 बीच... जानिए ऐसा किस वजह से हो रहा है?

गोवा के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि पेरनेम तालुका के केरी बीच, मजोर्डा, बेतलबातिम बीच, क्वेपेम में कनागिनी बीच और बार्डेज का कोको बीच सालसेटे के मोबोर से बेतूल बीच को खतरा है. आइए इसकी वजह जानते हैं.

Goa Beach: बहुत से लोगों का सपना होता है कि वो एक बार गोवा के खूबसूरत तटों पर घूमने जाएं. ज्यादातर लोग छुट्टियों में इस खूबसूरत शहर का रुख करते हैं, लेकिन गोवा के पांच समुद्री तटों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा के पर्यावरण मंत्री निलेश कबराल ने विधानसभा में निर्दलीय विधायक एलेक्सियो रेजिनाल्डो लोरेंको के एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि ये बीच (Beach) समुद्र में डूब रहे हैं. जिसकी वजह मिट्टी का कटाव है.

किन तटों को है खतरा?

मंत्री निलेश कबराल ने बताया कि पेरनेम तालुका के केरी बीच, मजोर्डा, बेतलबातिम बीच, क्वेपेम में कनागिनी बीच और बार्डेज का कोको बीच सालसेटे के मोबोर से बेतूल बीच तक को खतरा है. ये लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव के कारण समुद्री बहाव में बहते जा रहे हैं. राज्य सरकार के वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट की ओर से इसकी स्टडी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) को करने के लिए सौंपी थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 2021 में दी थी.

नीदरलैंड से बुलाया गया एक्सपर्ट

गोवा कोस्टल मैनेजमेंट एनवायरमेंट सोसाइटी ने इन तटों की सुरक्षा और बचाव के लिए अभियान की शुरुआत कर दी है. इसी क्रम में शुरुआती स्टडी के लिए सोसाइटी ने नीदरलैंड की एक एजेंसी के एक्सपर्ट को गोवा बुलाया है. एक्सपर्ट यह बताएगा कि किस समुद्री तट को कैसे बचाया जा सकता है. फिलहाल केरी बीच पर टेट्रापॉड्स, खानागिनिम बीच पर पत्थर, बार्डेज के कोको बीच पर कॉन्क्रीट के ब्लॉक्स लगाकर कटाव को रोकने की कोशिश की जा रही है. 

बनाए गए हैं बैरियर

नीदरलैंड का 26% हिस्सा समुद्र के जलस्तर से नीचे है. नीदरलैंड ने देश के चारों तरफ कई तरह का इनोवेटिव कंस्ट्रक्शन कराया है., जिसमें से सबसे बड़ा स्टॉर्म सर्ज बैरियर मेस्लेंट है. यह रॉटरडम, जोकि यूरोप का सबसे बड़ा बंदगाह भी है, उस इलाके की सुनामी, समुद्री तूफान और सुनामी से रक्षा करता है. ये बैरियर दो Eiffel Tower के जितना बड़ा है.

ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर

हालांकि, ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे नीदरलैंड पर समुद्र में डूबने का खतरा है. अनुमान के मुताबिक, सदी के अंत तक यहां समुद्री जलस्तर 3 फीट तक बढ़ जाएगा. कुछ ऐसे ही हालात गोवा के बीचेज के भी हैं.

यह भी पढ़ें - सीमा हैदर अगर पाकिस्तान गई तो वहां के कानून के हिसाब से उसे कौन सी सजा मिलेगी? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट की तरह भारत के पास भी है चोक पाइंट, इसे रोका तो दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?
होर्मुज स्ट्रेट की तरह भारत के पास भी है चोक पाइंट, इसे रोका तो दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?
किन देशों में भारत से पहले मनाई जाती है ईद? जानें वहां के रिवाज
किन देशों में भारत से पहले मनाई जाती है ईद? जानें वहां के रिवाज
किसी देश को कैसे मिलता है शिप पर अपना झंडा लगाने का अधिकार, क्या हैं इसके नियम?
किसी देश को कैसे मिलता है शिप पर अपना झंडा लगाने का अधिकार, क्या हैं इसके नियम?
LPG आनी बंद हो गई तो किन कारोबार पर सबसे ज्यादा होगा असर? जानें हर एक का नाम
LPG आनी बंद हो गई तो किन कारोबार पर सबसे ज्यादा होगा असर? जानें हर एक का नाम

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget