एक्सप्लोरर

अपने पास आप कितना सोना रख सकते हैं? अगर इस लिमिट से ज्यादा हुआ तो हो सकती है दिक्कत

Gold: सोना रखना किसको नहीं पसंद! लेकिन, इसे रखने की भी एक सीमा होती है. आइए जानते हैं कि किस स्थिति में आप अपने पास कितना सोना रख सकते हैं.

Gold Holding Rules: सोना सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली धातु है हर कोई इसे अपने पास सोना रखना चाहता है. सोने को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है. इसीलिए लोग समझते हैं कि सोने को घर में रखने से बुरे समय में आर्थिक उतार-चढ़ाव से आसानी से निपटा जा सकेगा. लेकिन, घर में सोना रखने से पहले इसे जुड़े कुछ नियम भी जान लेना जरूरी है. क्योंकि, नियमों के मुताबिक, घर में सोना रखने की भी एक लिमिट होती है. अगर आप शादी-शुदा हैं तो आपके लिए अलग सीमा तय है. आइए जानते हैं सोना रखने से जुड़े कुछ जरूरी नियमों को... 

क्या कहता है नियम?
देश में कौन कितना सोना रख सकता है, इसको लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेक्सेस (CBDT) ने कुछ नियम बनाए हुए हैं. जिनके अनुसार...

  • एक विवाहित महिला अपने पास 500 ग्राम तक सोने की मात्रा रख सकती है.
  • गैर शादीशुदा महिला अपने पास 250 ग्राम तक सोना रख सकती है.
  • वहीं, बात अगर पुरुषों की करें तो एक पुरुष अपने पास महज 100 ग्राम तक ही गोल्ड रख सकता है. 

हालांकि, इससे ऊपर के लिमिट में भी गोल्ड रखा जा सकता है, लेकिन इस स्थिति में आपके पास यह जवाब होना चाहिए कि आपके पास यह गोल्ड आया कहां से है. 

क्या है गोल्ड पर टैक्स का नियम?
अगर आपने अपनी ऐसी आय से गोल्ड खरीदा है जो आपने डिस्क्लोज की हुई है तो इसपर टैक्स नहीं लगेगा. इसके अलावा अगर आपने घर के खर्चों में से बचत करके गोल्ड खरीदा है या फिर जो सोना आपको विरासत में मिला है उसपर भी टैक्स नहीं देना होगा. इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि विरासत में मिला गोल्ड आया कहां से था. यानी कुल मिलाकर आपके पास सोना कहां से आया है? आपने इसे किस इनकम से खरीदा है?  आपके पास यह जानकारी हो तो आप गोल्ड स्टोरेज को लेकर सेफ हैं.

कौन-सा सोना जब्त होगा और कौन-सा नहीं?
अगर ऊपर बताई गई लिमिट के अंदर घर पर सोना मिलता है, तो जांच-पड़ताल होने पर इसे जब्त नहीं किया जा सकता. लेकिन, गौरतलब है कि ये नियम बस परिवार वालों के नाम पर रखे गए गोल्ड पर ही लागू होगा. अगर परिवार के अलावा इसमें किसी और का सोना रखा है तो वह जब्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें -

सोने में ऐसी क्या चीज होती है, जो इसे महंगा बनाती है... अब आपको पता चलेगा आपने सोने की अंगूठी क्यों खास है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
World Most Expensive House: ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ED Seized Money: जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget