एक्सप्लोरर

अपने हाथों के बल चलते हुए क्या 3 विमान कोई इंसान खींच सकता है?

माटेओ पावोन दुनिया भर में द हैंडस्टैंड व्हीकल के नाम से जाने जाते हैं. खुद माटेओ भी अपने को इसी नाम से बुलाते हैं. माटेओ कहते हैं कि उन्होंने ऐसा करने के लिए जीतोड़ प्रैक्टिस की.

किसी इंसान के भीतर कितनी शक्ति है, इसका अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है. कोई दोनों हाथ से 20 किलो वजन नहीं उठा पाता तो कोई दो हाथ से सौ किलो खींच लेता है. लेकिन क्या हो अगर एक इंसान अपने हाथों के बल चलते हुए, अपने शरीर से तीन प्लेन खींच दे. चलिए आज आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताते हैं जिसने अपने हाथों पर चलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

इस शख्स ने कर दिया कमाल

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो इटली का रहने वाला है. इटली के माटेओ पावोन नाम के एक शख्स ने अपने हाथों के बल चलते हुए अपने शरीर से 3 विमान खींच लिए. ये करते हुए, उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया.

द हैंडस्टैंड व्हीकल के नाम से जाने जाते हैं

माटेओ पावोन दुनिया भर में द हैंडस्टैंड व्हीकल के नाम से जाने जाते हैं. खुद माटेओ भी अपने को इसी नाम से बुलाते हैं. माटेओ कहते हैं कि उन्होंने ऐसा करने के लिए जीतोड़ प्रैक्टिस की. इस प्रैक्टिस के दौरान उन्हें कई बार चोटें भी आईं. हालांकि, इन चोटों की माटेओ ने परवाह नहीं कि और आज दुनियाभर में अपना नाम बना लिया.

कई वर्षों से कर रहे थे प्रैक्टिस

माटेओ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए साल 2018 से ही मेहनत कर रहे थे. इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए माटेओ हर दिन कसरत करते थे. इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट भी बढ़ाई और मसल्स को मजबूत किया. वहीं अपने चोटो से निपटने के लिए वो फिजियोथेरेपी का सहारा लेते थे.

हजारों किलो वजनी विमान

माटेओ ने जिन विमानों को अपने शरीर से खींचा उनका वजन सौ या दो सौ किलो नहीं था. बल्कि, इनका वजन 5669 किलो के आसपास था. माटेओ के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तभी होता, जब वो विमानों को लगभग 5 मीटर तक खींचते. माटेओ को पहले तो परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने ऐसा कर दिखाया. ऐसा करना सबसे मुश्किल इसलिए था, क्योंकि माटेओ ऐसा अपने हाथों के बल खड़े रह कर रहे थे. यानी माटेओ का शरीर उल्टा था और वो अपने शरीर के बल पर तीन विमान खींच रहे थे.

ये भी पढ़ें: ओलंपिक खेलों के इतिहास में कब-कब हुआ है आतंकी हमला, फ्रांस में भी हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
Pakistan Flour Price: पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
Pakistani Rupee Value: अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?

वीडियोज

Israel-Iran War: कतर के दोहा में गिरी ईरान की मिसाइल,लोगों में मचा हड़कंप ! | War Alert On Abp
Dr. Shashi Tharoor : बीजेपी में जाएंगे शशि थरूर ? । Ideas Of India Summit
Priya Agarwal : भाई को याद कर भावुक हो गईं प्रिया अग्रवाल । Ideas Of India Summit
Israel-Iran War: इजरायल के हमलों से कांपा ईरान! हालत खराब! | Israel Attack on Iran | Trump
तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर क्या बोले ABP Network के CEO Sumanta Datt ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget