एक्सप्लोरर

Hashtags: #टैग क्या है? जब भी कोई ट्विटर, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पोस्ट करता है तो हैशटैग क्यों लगाता है?

Hashtag: हैशटैग का इस्तेमाल सोशल मीडिया साइट्स पर किसी फोटो, वीडियो, पोस्ट, कमेंट या इवेंट्स आदि को सर्च करने के लिए किया जाता है.

Hashtag: आजकल सभी सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया की पोस्ट में आपने # (Hashtag) टैग लिखा या देखा तो जरूर होगा. इसे देख आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि ये हैशटैग होता क्या है? लोग अपनी पोस्ट में Hashtag का इस्तेमाल क्यों करते हैं? इसे यूज़ करने से क्या फायदे होते हैं?

अगर आप इन सब सवालों के जवाब नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताते हैं.

हैशटैग (Hashtag) क्या है?
हैशटैग का इस्तेमाल सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी साइट्स पर किसी फोटो, वीडियो, पोस्ट, कमेंट या इवेंट्स आदि को सर्च करने के लिए किया जाता है. इसका अर्थ टैगिंग से है अगर आप अपनी किसी पोस्ट इवेंट्स मैसेज के आगे हैशटेग लगा दे तो उस हैशटैग पर क्लिक करने से उस पोस्ट से जुड़ी सारी जानकारी हमें उसी पेज पर मिल जाएंगी.

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर दुनियाभर के लोग आपस में जुड़ते है. तब हैशटैग से पता चलता है कि दुनिया में किस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. हैशटैग समान विचारों वाले लोगों को एकजुट करता है और लोगों के अपने हितों के लिए उठाए मुद्दों को अन्य लोगों तक पहुंचाता है. हैशटैग का सबसे पहले इस्तेमाल 1988 में इंटरनेट रिले चैट नाम के प्लेटफॉर्म पर किया गया था.

सोशल मीडिया पर ऐसे काम करता है हैशटैग 

इंस्टाग्राम
खाने से लेकर सड़क पर घूमते कुत्ते की फोटो क्लिक करके ज्यादातर लोग तुरंत इंस्टाग्राम पर पोस्ट तो कर देते हैं, लेकिन वहां उसकी रीच सिर्फ हमारे फॉलोवर तक ही रहती है. इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट की रीच को बढ़ाने के लिए सही हैशटैग का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है.

कुछ लोग अपने कैप्शन के साथ ही हैशटैग का इस्तेमाल करते हैं, कैप्शन में हैशटैग यूज करने से बेहतर है कि एक बार वीडियो या इमेज पोस्ट करने के बाद कमेंट में जाकर सारे हैशटैग ऐड करें, इससे मैक्सिमम यूज़र आपकी पोस्ट को देख सकेंगे. अपनी पोस्ट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए आप इंस्टाग्राम के कुछ पॉपुलर हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते है. 

फेसबुक
हैशटैग का फायदा लेने के लिए यूजर की प्रोफाइल का पब्लिक होना बहुत जरूरी है. फेसबुक पर किसी निश्चित हैशटैग या उससे जुड़ी पोस्ट खोजने के लिए यूजर फेसबुक के सर्च बार में जाकर सर्च कर सकते हैं या फिर www.facebook.com/hashtag/ के बाद शब्द जोड़कर उससे जुड़ी सारी पोस्ट देख सकते हैं. इंस्टाग्राम और ट्विटर की तुलना में फेसबुक पर हैशटैग कम प्रभावशाली है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेसबुक पर एक या दो हैशटैग यूज करने से उस पोस्ट का इंटरैक्शन 593 फीसदी तक बढ़ सकता है. वहीं, एक पोस्ट में 3 से 5 हैशटैग यूज करने पर यह इंटरैक्शन 416 तक ही रह जाता है. इस तरह से देखा जाए तो फेसबुक पर ज्यादा हैशटैग का इस्तेमाल इंटरैक्शन घटा देता है.

ट्विटर
हैशटैग का इस्तेमाल करने के लिए ट्विटर सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां ज्यादातर कन्वर्सेशन रियल टाइम में होती है. यहां आप 140 कैरेक्टर की लिमिट के भीतर ही हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए बेहतर है की ट्विटर पर सिर्फ ट्रेंडिंग हैशटैग का ही इस्तेमाल किया जाए.

ट्विटर पर हैशटैग यूज़ करते वक्त यह जरूर ध्यान रखें कि वह पोस्ट से संबंधित हो. किसी ट्वीट में अगर आप Tajmahal शब्द को इस्तेमाल कर रहें है, तो उस ट्वीट में फिर आपको #Tajmahal हैशटैग इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं हैं. बेहतर होगा उस कंटेंट की मेन बॉडी में Tajmahal आगे # सिंबल जोड़ दिया जाए.

ऐसे काम करता है # टैग 

  • बहुत से यूजर्स हर स्टेटस के साथ हैशटैग (Hashtag) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हैशटैग हर तरह के शब्दों पर काम नहीं करता है. इसका इस्तेमाल केवल अल्फ़ान्यूमेरिक शब्दों के साथ ही किया जा सकता है.
  • अगर हैशटैग के साथ किसी स्पेशल करैक्टर का प्रयोग किया जाता है, तब यह कार्य नहीं करता है.
  • हैशटैग लगाने से पहले ये सुनिश्चित कर ले कि आप जिस शब्द को टैग कर रहें है वो आपके आर्टिकल से रिलेटेड हो.
  • आपको इस प्रकार का टैग नहीं लगाना चाहिए जो आपके लेख से रिलेटेड न है.
  • अगर किसी फोटो पर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तब उस अपलोड की गयी फोटो को हर कोई देख सकता है.
  • अगर अपने पर्सनल मेटर पर कुछ लिख कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं तब उसमे इसका इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें -

अफीम से मिला खांसी का इलाज और फिर बना दुनिया का पहला कफ सिरप, जानिए कैसे

रावण के लुक पर हो रहा है विवाद, जानिए वास्तव में कैसा दिखता था लंकापति रावण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के पास कौन से फाइटर जेट हैं, आसमान में हुई पाकिस्तान-तालिबान की जंग तो जीतेगा कौन?
अफगानिस्तान के पास कौन से फाइटर जेट हैं, आसमान में हुई पाकिस्तान-तालिबान की जंग तो जीतेगा कौन?
खुद की शादी में विदाई के लिए बुक करवाना हो हेलिकॉप्टर, इसमें कितना आता है खर्चा?
खुद की शादी में विदाई के लिए बुक करवाना हो हेलिकॉप्टर, इसमें कितना आता है खर्चा?
No Income Tax In Dubai: बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget