एक्सप्लोरर

भारत के वो रेलवे रेलवे स्टेशन, जिन्हे माना जाता है 'भूतिया', यहां जाने से डरते हैं लोग

पिछले कुछ सालों से भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हुआ है, लेकिन आज भी कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिन्हे लेकर कई तरह की डरावनी बातें कही जाती हैं.

Railway Stations India: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, इसलिए देश में हजारों की संख्या में रेलवे स्टेशन हैं. जहां, कुछ रेलवे स्टेशन इतने शानदार हैं कि उनकी गिनती वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों (World Class Railway Stations) में होती है. वहीं, कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं, जो आज भी भूतिया रेलवे स्टेशन (Most Haunted Railway Stations In India) के तौर पर मशहूर हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे जिनको लेकर कई तरह की चौकाने वाली कहानियां प्रचलित हैं.

बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन की गिनती सबसे डरावने रेलवे स्टेशनों में होती है. इसके बारे में कहा जाता है कि यहां आने वाले बहुत से मुसाफिरों ने सफेद साड़ी वाली महिला के भूत को देखा है. इसके अलावा भी इस स्टेशन से जुड़ी कई और डरावनी कहानियां हैं. स्टेशन से जुड़े भूतिया दावों के कारण ही इसे 42 सालों तक बंद रखा गया था. हालांकि, साल 2009 में इसे एक बार फिर खोल दिया गया था.

नैनी रेलवे स्टेशन, उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पास बनी नैनी जेल में कई हिन्दुस्तानियों की अंग्रेजों के टॉर्चर से मौत हुई थी. इस जेल से कुछ ही दूरी पर नैनी का रेलवे स्टेशन स्थित है. हालांकि, यहां कभी कोई अप्रिय घटना तो नहीं घटी, लेकिन फिर भी लोगों में इसके बारे में अजीब सी धारणा बनी हुई है. बहुत से लोगों का मानना है कि स्टेशन के पास आत्माएं भटकती रहती हैं और रात के समय यहां रोने-चीखने की आवाजें आती हैं.

मुलुंड स्टेशन, मुंबई 

मुंबई में स्थित मुलुंड स्टेशन को भी देश के भूतिया रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है. इस स्टेशन पर आने वाले लोगों का दावा है कि अक्सर यहां शाम के बाद चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं. लोगों का मानना है कि ये आवाजें स्टेशन पर किसी घटना का शिकार हुए लोगों की हैं.

चित्तूर रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित चित्तूर रेलवे स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि एक बार स्टेशन पर हरी सिंह नाम का सीआरपीएफ (CRPF) का जवान ट्रेन से उतरा था. ट्रेन से उतरने के बाद हरी सिंह को RPF के जवान और एक TTE ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई. तभी से स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोगों ने यहां कई अजीब से घटनाक्रम महसूस किए.

बड़ोग रेलवे स्टेशन, हिमाचल प्रदेश

बड़ोग रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में है. कालका-शिमला रेल रूट पर पड़ने वाला ये छोटा-सा रेलवे स्टेशन देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डरावना और भूतिया माना जाता है. स्टेशन के पास ही एक बड़ोग नाम की सुरंग है. बड़ोग सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने कराया था. बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. यहां काम कर चुके लोगों का कहना है कि इस सुरंग में कर्नल बड़ोग की आत्मा घूमती है.

डिक्लेमर: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और इंटरनेट पर मौजूद रिपोर्ट्स के आधार पर है. एबीपी न्यूज इन रेलवे स्टेशनों या कहीं पर भी भूत-प्रेत या किसी आत्मा जैसी सुपरनेचुरल घटनाक्रम की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें -  बहुत से लोग अपने नाम के आगे DRx लिखते हैं, इसका क्या मतलब होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
World War Criteria: कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?
कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?
Israel-America Iran War: ईरान ने अब तक कितनी जंग लड़ी, इसमें कितने जीते-कितने हारे?
ईरान ने अब तक कितनी जंग लड़ी, इसमें कितने जीते-कितने हारे?
East India Company: क्या बनाती है अंग्रेजों वाली ईस्ट इंडिया कंपनी, जानें कौन है इसका मालिक?
क्या बनाती है अंग्रेजों वाली ईस्ट इंडिया कंपनी, जानें कौन है इसका मालिक?

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9, इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
PAK के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीनी डिफेंस सिस्टम, इजरायल-US की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget