एक्सप्लोरर

हिरोशिमा में बम गिरने के बाद कितना हो गया था टेंपरेचर, जिससे नहीं बच पाई हड्डियों की राख

कुछ ही मिनटों में वो समय आ गया जब हिरोशिमा के ऊपर कहर बरसने वाला था. 8:13 पर 'एनोला गे' के बॉम्बार्डियर मेजर टॉमस फेरेबी के हेड फ़ोन पर कर्नल टिबेट्स का संदेश सुनाई दिया, 'इट इज ऑल यॉर्स.'

6 अगस्त 1945, ये तारीख दुनिया कभी नहीं भूल सकती. इस दिन दुनिया ने देखा कि इंसान के पास अगर शक्ति हो तो वह कितना क्रूर हो सकता है. दरअसल, इसी तारीख को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम से हमला किया था. ये बम इतना शक्तिशाली था कि जो लोग इसकी चपेट में आए, उनके हड्डियों की राख भी नहीं बच पाई. सब कुछ जैसे गायब हो गया. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

जापान के लिए काला दिन

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 6 अगस्त, 1945 को सुबह के सात बज रहे थे. अचानक जापानी रडारों पर दक्षिण की ओर से आते अमेरिकी विमान दिखे. इन विमानों को शहर की ओर आता देख चेतावनी के सायरन बजने लगे. पूरे जापान में चल रहे रेडियो कार्यक्रम रोक दिए गए. लेकिन जापान की स्थिति इतनी बदतर हो गई थी कि उसके पास मौजूद प्लेन्स में इतना पेट्रोल भी नहीं था कि वह उड़ कर इन अमेरिकी जहाजों को रोकने का प्रयास भी कर सकें. कुछ ही देर में ये विमान हिरोशिमा के सिर पर थे. इसके बाद जो हुआ इस शहर की बदहाली उसकी गवाही आज भी देती है.

नीला-सफेद एटम बम 'लिटिल बॉय'

हिरोशिमा के ऊपर दो अमेरिकी विमान उड़ रहे थे. उनमें से एक विमान बी- 29 'एनोला गे' को खुद अमरीकी वायु सेना के कर्नल पॉल टिबेट्स उड़ा रहे थे. 8 बज कर 9 मिनट पर टिबेट्स ने इंटरकॉम पर कहा, 'अपने गॉगल्स लगा लीजिए और उन्हें अपने माथे पर रखिए. जैसे ही उल्टी गिनती शुरू हो, उनको अपनी आंखों पर लगा लीजिए और तब तक लगाए रखिए जब तक कि आपको नीचे जबरदस्त रोशनी न दिखाई दे.'

कुछ ही मिनटों में वो समय आ गया जब हिरोशिमा के ऊपर कहर बरसने वाला था. 8:13 पर 'एनोला गे' के बॉम्बार्डियर मेजर टॉमस फेरेबी के हेड फ़ोन पर कर्नल टिबेट्स का संदेश सुनाई दिया, 'इट इज ऑल यॉर्स.' इसके बाद उन्होंने इंटरकॉम पर कहा, 'अपने गॉगल्स लगाइए.'

अब 8 बज कर 15 मिनट हो चुके थे. बॉम्बार्डियर मेजर टॉमस फेरेबी ने 'एनोला गे' से नाक के बल 'लिटिल बॉय' को हिरोशिमा के ऊपर गिरा दिया. ठीक 43 सेकेंड बाद ये बम हिरोशिमा की जमीन से टकराया और ऐसा फटा जैसे धरती से कोई बड़ा उल्कापिंड टकराया हो.

हड्डियों की राख भी नहीं बची

परमाणु बम लिटिल बॉय का लक्ष्य हिरोशिमा का अओई ब्रिज था. लेकिन तेज हवा की वजह से ये बम ब्रिज से 250 मीटर दूर शीमा सर्जिकल क्लीनिक के ऊपर गिरा. कहते हैं कि जब ये बम फटा तो वहां का तापमान अचानक से दस लाख सेंटीग्रेड तक पहुंच गया. ये तापमान इतना ज्यादा था कि जो इंसान इसकी चपेट में आए उनकी हड्डियों की राख भी नहीं बची. एक क्षण में इस बम ने 80 हजार लोगों को मौत की आग में झोंक दिया. उस दिन एक झटके में हिरोशिमा की 30 फीसदी आबादी साफ हो गई थी.

ये भी पढ़ें: भारत में यहां शादीशुदा मर्द रख सकते हैं दूसरी महिला से संबंध, होता है लिखित एग्रीमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु बम बनाने के लिए कौन सा यूरेनियम चाहिए, ईरान को कहां से मिलता है ये सामान?
परमाणु बम बनाने के लिए कौन सा यूरेनियम चाहिए, ईरान को कहां से मिलता है ये सामान?
Saudi Arabia Population: सऊदी अरब में कितने शिया और कितने सुन्नी मुसलमान, जानें आबादी का पूरा हिसाब-किताब?
सऊदी अरब में कितने शिया और कितने सुन्नी मुसलमान, जानें आबादी का पूरा हिसाब-किताब?
45 साल तक अपना दायां हाथ क्यों छिपाए रहे खामनेई? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते इसकी वजह
45 साल तक अपना दायां हाथ क्यों छिपाए रहे खामनेई? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते इसकी वजह
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
Embed widget