एक्सप्लोरर

कब मनाया जाता है होली का त्योहार, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?

Holi Celebration: होली हिंदू धर्म में एक प्रमुख पर्व है. इस पर्व खुशियों और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. चलिए आपको बताते हैं कि कब मनाया जाता है होली का त्योहार, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत...

Holi Celebration: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे न सिर्फ देश बल्कि अब कई दूसरे देशों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. होली एक ऐसा त्योहार है जो सिर्फ खुशियां ही नहीं लाता बल्कि इसके साथ कई मैसेज भी होते हैं जो हमारे जीवन को बदलने और उसको एक नई दिशा देने का काम करते हैं.  होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसके पीछे अलग अलग पौराणिक कथाएं हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कब मनाया जाता है होली और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत.

कब मनाई जाती है होली
होली के इस पावन पर्व को हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से फरवरी महीने के आखिरी या फिर मार्च महीने के शुरुआत में पड़ता है. यह त्योहार दो दिनों तक चलता है पहले दिन होलिका दहन होती है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और यह संदेश देती है कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो अच्छाई एक दिन उस पर विजय प्राप्त जरूर कर लेगी.

होलिका दहन में हम तमाम चीजों का दहन करते हैं, जिसमें एक संदेश होता है कि हमें अपने जीवन से बुरी चीजों को निकालकर अच्छी चीजों को सीखना चाहिए. होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों का पर्व होली मनाया जाता है. होली में लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हैं साथ में मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं. 

प्रकृति का सम्मान
होली सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि प्रकृति का सम्म्मान भी है. जिस समय यह त्योहार मनाया जाता है उस दौरान सर्दी का मौसम खत्म होकर हल्की गर्मी की शुरुआत होती है. यह बंसत ऋतु के स्वागत का समय होता है. इस मौसम में पेड़-पौधे, फूल और प्रकृति नई हरियाली के साथ खिल उठती है और इस समय खेत में खड़ी फसल पकने लगती हैं या कई जगहों पर गेहूं और बाकी फसल पककर तैयार भी हो जाती है.  इस तरह यह त्योहार फसलों और प्रकृति के सम्मान का भी त्योहार माना जाता है. 

कब हुई थी शुरुआत 
होलिका दहन और होली को लेकर तमाम पौराणिक कथाएं हमारे धार्मिक ग्रंथों में मौजूद हैं. माना जाता है कि इस पर्व की शुरुआत राधा कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के तौर पर बरसाने से हुई. राधा और कृष्ण बचपन में दोस्तों के संग रंगों से खेलते थे. इस तरह यह पर्व उनके प्रेम का प्रतीक था जिसे आज होली के रुप में मनाया जाता है. बरसाना की लठमार होली इसी परंपरा की याद में आज भी मनाई जाती है. 

इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करती पकड़ी गई एक्ट्रेस, इस मामले में कितने साल की होती है जेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget