एक्सप्लोरर

हर चीज को चिपकाने वाला फेविकोल आखिर अपनी ही बोतल में क्यों नहीं चिपकता?

Fevicol: ग्लू को पॉलिमर में पानी मिलाकर तैयार किया जाता है. जब ग्लू को बोतल से निकालकर चीजों पर लगाया जाता है तो हवा से पानी सूख जाता है और पॉलिमर चीजों को चिपका देता है.

How Does Glue Works: बचपन में फटी हुई नोटबुक चिपकाने हो या क्राफ्ट का कोई समान बनाना हो, हम सभी ने ग्लू या फेविकोल का इस्तेमाल जरूर किया है. आपने इनसे जुड़े कई विज्ञापन भी देखे होंगे जो ये दावा करते हैं कि चाहे सामान टूट जाए मगर उसमें लगा ग्लू कभी नहीं सूखेगा और ना ही उसका असर कम होगा. फेविकोल का इस्तेमाल हम घर में भी चीजों को चिपकाने के लिए करते हैं और इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यवसायों में भी होता है जैसे फर्नीचर आदि बनाने में. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर जगह आसानी से चिपक जाने वाला ये ग्लू उस बोतल में क्यों नहीं चिपकता जिसमें ये भरा होता है? दरअसल, इसके पीछे की वजह एक रासायनिक अभिक्रिया है. आइए समझते हैं...

क्या होता है ग्लू?
ग्लू बोतल के अंदर क्यों नहीं चिपकता, यह जानने से पहले आइए थोड़ा ग्लू के बारे में जान लेते हैं. असल में ग्लू को केमिकल्स से बनाया जाता है, जिसे पॉलीमर्स (Polymers) कहते हैं. पॉलीमर्स लंबे स्ट्रैंड वाले होते हैं जो या तो चिपचिपे होते हैं या फिर खिंचने वाले होते हैं. ग्लू बनाने वाले चिपचिपे और फैलने वाले पॉलीमर का सही आंकलन कर ऐसा पॉलीमर खोजते हैं जो खिंचने में भी अच्छा हो और चिपचिपा भी हो.

कैसे काम करता है ग्लू?
इसके बाद इनमें पानी मिक्स किया जाता है. फेविकोल एक सफेद ग्लू है, इसमें भी पानी होता है जो सॉल्वेंट की तरह काम करता है. ये ग्लू को सूखने नहीं देता और उसे लिक्विड फॉर्म में बनाए रखता है. ग्लू को जैसे ही बोतल से बाहर निकाला जाता है, वैसे ही कुछ देर में इसका पानी सूख जाता है और पॉलिमर चीजों को चिपका देता है. गौरतलब है कि फेवीक्विक जैसे ग्लू में पानी नहीं होता है और ना ही ये पॉलीमर से बनते हैं. ये एक साइनोएक्रिलेट नाम के केमिकल से बनाए जाते हैं. यह केमिकल चीजों को तब चिपकाता है जब यह हवा में मौजूद पानी के संपर्क में आता है.

अपनी बोतल में इसलिए नहीं चिपकते ग्लू
अब सवाल उठता है कि ग्लू अपनी ही बोतल में क्यों नहीं चिपकते? जैसा कि आपने ऊपर जाना कि ग्लू में पानी मिला होता है और इसके सूखने पर ही यह चिपकता है. ऐसे में, सफेद ग्लू जैसे फेवीकोल आदि की बोतल बिल्कुल सील बंद होती हैं जिससे उनके अंदर हवा जाकर पानी सूखने न पाए. लेकिन अगर आप इसकी बोतल को कुछ समय के लिए हवा में खुला छोड़ देते हैं तो यह बोतल में भी चिपक जाएगा. वहीं दूसरी ओर फेवीक्विक जैसे ग्लू को पानी से बचा कर रखना पड़ता है. इसे जिस बोतल में रखा जाता है उसमें पानी का एक कण भी नहीं होता है. अगर इसे खुला छोड़ दिया जाए तो भी ये वातावरण में मौजूद वॉटर वेपर से मिलकर सूख जाएगा और अंदर ही चिपक जाएगा.

यह भी पढ़ें - किसी में 6 टायर होते हैं तो किसी में 14... ट्रक में कितने टायर लगाने हैं, यह कैसे पता चलता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का सबसे महंगा फाइटर प्लेन कौन सा, अमेरिका-रूस या चीन कौन है नंबर वन?
दुनिया का सबसे महंगा फाइटर प्लेन कौन सा, अमेरिका-रूस या चीन कौन है नंबर वन?
Delhi Liquor Policy Case: खत्म हुआ दिल्ली का शराब घोटाला केस! क्या एक के साथ एक बोतल दोबारा मिलेगी फ्री?
खत्म हुआ दिल्ली का शराब घोटाला केस! क्या एक के साथ एक बोतल दोबारा मिलेगी फ्री?
Abp Ideas Of India Summit 2026: हर व्यक्ति के अंदर एक हनुमान, बस उसे जामवंत की जरूरत...एबीपी न्यूज पर गौरंग दास ने बताया जिंदगी जीने का सीक्रेट
हर व्यक्ति के अंदर एक हनुमान, बस उसे जामवंत की जरूरत...एबीपी न्यूज पर गौरंग दास ने बताया जिंदगी जीने का सीक्रेट
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
Embed widget