एक्सप्लोरर

मकड़ी के अंदर कैसे आता है इतना ज्यादा जाल, जानिए इस रहस्यमयी जीव से जुड़ी कुछ खास बातें

मकड़ी अपना जाला बुनने के लिए जिस विशेष प्रकार के पदार्थ को अपने शरीर से निकालती है उसे स्पाइडर सिल्क कहा जाता है. यह रेशम जैसा दिखने वाला धागे जैसा पदार्थ प्रोटीन से बना होता है.

आपने अपने घर की दीवारों के कोने पर, पेड़ पौधों पर या कहीं और मकड़ी को जाल लगाते तो देखा ही होगा. घर में मकड़ियों के जाले को ठीक नहीं माना जाता, इसलिए अक्सर साफ सफाई के दौरान इसे हटा दिया जाता है. लेकिन बड़ी हैरानी की बात यह है कि आज आप इसे हटाते हैं और कल शाम होते-होते आपको वहां एक और जाला देखने को मिल जाता है. ऐसे में मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इतनी छोटी सी मकड़ी इतना ज्यादा जाल कैसे प्रोड्यूस कर लेती है. इसके अंदर क्या है जो यह इतनी तेजी से अपने अंदर जाल के पदार्थ को पैदा भी कर लेती है और फटाफट बुन भी लेती है.

मकड़ी के पास इतना जाल आता कहां से है

मकड़ी अपना जाला बुनने के लिए जिस विशेष प्रकार के पदार्थ को अपने शरीर से निकालती है उसे स्पाइडर सिल्क कहा जाता है. यह रेशम जैसा दिखने वाला धागे जैसा पदार्थ प्रोटीन से बना होता है. बताया जाता है कि मकड़ियां यह स्पाइडर सिल्क अपने शरीर के अंदर मौजूद रेशम ग्रंथियों से बाहर निकालती हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मकड़ियों में 7 तरह की रेशम ग्रंथियां होती हैं. हालांकि, कुछ में सिर्फ तीन प्रकार की ही ग्रंथियां होती हैं. इन सभी ग्रंथियों में तरह-तरह के रेशम जैसे पदार्थ होते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि जब यह इनके शरीर से निकलता है तो बिल्कुल लिक्विड फॉर्म में होता है. लेकिन जैसे ही यह हवा के संपर्क में आता है तो यह सूखकर एक धागे जैसा हो जाता है, जिसकी मदद से मकड़ियां अपना जाल बुनती हैं.

सबसे मजबूत पदार्थ होता है

आपको बता दें कि स्पाइडर सिल्क जिससे मकड़ी अपना जाला बनाती हैं, वह अब तक के ज्ञात सभी प्राकृतिक रेशों में सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है. कुछ वैज्ञानिक शोध तो यहां तक बताते हैं कि कई ऐसी मकड़ियां भी हैं जिनका जाल इतना ज्यादा मजबूत होता है कि उसमें बड़े-बड़े पक्षी भी आकर फंस जाते हैं.

मकड़ियां कैसे बनाती हैं अपना जाल

मकड़ियां अपना जाल बनाने के लिए सबसे पहले अपने शरीर के अंदर से स्पाइडर सिल्क निकालती हैं. इसके बाद इन्हें बुनने का काम मकड़ियों के स्पिनरेट करते हैं. स्पिनरेट उन्हें कहा जाता है जो मकड़ियों के हाथ के जैसे लगते हैं. इसी के सहारे वह अपना पूरा जाल फटाफट बुनती हैं.

घर और खाने का जुगाड़ एक साथ

मकड़ियां जो जाल बुनती हैं उसका उद्देश्य सिर्फ इतना नहीं होता है कि उन्हें वहां सिर्फ रहना है. बल्कि उनके जाल का मुख्य उद्देश्य होता है अपने भोजन को इसके सहारे प्राप्त करना. दरअसल, जब यह मकड़ियां अपना जाल बुनती हैं तो कई बार कीट पतंगे इसमें आकर फंस जाते हैं और उसके बाद मकड़ी इन पर हमला कर देती है और इन्हें अपने जाल से पूरी तरह से बांध देती है. इसके बाद धीरे-धीरे वह इनको खाकर अपना पेट भरती है.

ये भी पढ़ें: भारत के इस मंदिर में हो रही है एक हजार साल से बिल्लियों की पूजा, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget