एक्सप्लोरर

World Wind Day: हवा से कैसे बनती है बिजली, जानें इस पर क्यों है पूरी दुनिया की नजर

आज यानी 15 जून के दिन हर साल पूरी दुनिया में ग्लोबल विंड डे मनाया जाता है. हवा के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. क्या आप जानते हैं कि हवा के जरिए बिजली कैसे पैदा की जाती है?

धरती पर हवा,पानी और ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. हवा में ही ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड समेत अन्य गैस मौजूद हैं. आज यानी 15 जून के दिन हर साल दुनियाभर को हवा के महत्व को समझाने के लिए ग्लोबल विंड डे मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर हवा से बिजली कैसे बन सकती है. आज पूरी दुनिया हवा से बिजली बनाने को लेकर रिसर्च कर रही है. 

हवा से बिजली 

बता दें कि पानी और सोलर एनर्जी के बाद अब हवा से भी बिजली तैयार होगी. पिछले साल ही अमेरिका की मैसाच्‍युसेट्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हवा से बिजली तैयार की है. वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में बताया कि हवा से पैदा होने वाली बिजली की सप्लाई 24 घंटे हो सकती है. 

वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा में हर समय ह्यूमिडिटी यानी नमी मौजूद रहती है. उनके मुताबिक नई डिवाइस इसका इस्‍तेमाल करके बिजली को तैयार करती है. वहीं बिजली बनाने का यह तरीका पर्यावरण को भी बचाएगा. ये नमी पानी में बेहद छोटी-छोटी बूंद के रूप में मौजूद होती है. वहीं हर बूंद में चार्ज होता है और ये बिजली पैदा करने की क्षमता रखता है. 

हवा से कैसे बनेगी बिजली

वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा में मौजूद पानी के मॉलिक्‍यूल होते हैं. वहीं हवा जब डिवाइस में बने 100 नैनोमीटर से भी छोटे छेद से गुजरती है तो इन मॉलिक्‍यूल को लेकर आती है. वहीं जब ये मॉलिक्‍यूल यहां पहुंचते हैं, तो ये इलेक्‍ट्र‍िकल चार्ज पैदा करते हैं. इसे जेनेरिक एयर जेन इफेक्‍ट कहते हैं. इसी कॉन्‍सेप्‍ट पर नई डिवाइस काम करती है.

बिजली के लिए पूरी दुनिया तैयार

बता दें कि हवा से बिजली पाने के लिए पूरी दुनिया तैयार है. दुनियाभर के अलग-अलग देशों में भी लगातार वैज्ञानिक हवा से बिजली पाने की तकनीक में रिसर्च कर रहे हैं. वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताया है कि आने वाले समय में दुनियाभर में हवा के जरिए बड़े पैमाने पर बिजली पैदा की जाएगी. 

ग्लोबल विंड डे की शुरूआत

यूरोपीयन विंड एनर्जी एसोसिएशन और ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल ने ग्लोबल विंड डे की शुरूआत की थी. बता दें कि पहली बार ये दिवस साल 2007 में मनाया गया था. हालांकि पहली बार इसे यूरोप में ही मनाया गया था, लेकिन 2009 में इसे विश्व स्तर पर मनाने का फैसला किया गया था. साल 2009 में EWEA ने GWEC के साथ मिलकर दुनिया भर में इस दिवस के कार्यक्रम का समन्वय किया था. 2009 करीब 35 देशों में लगभग 300 कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और इन कार्यक्रमों में करीब दस लाख लोग शामिल हुए थे.

विंड एनर्जी

दुनिया के अधिकांश देश विंड एनर्जी पर विश्वास करके इसमें निवेश कर रहे हैं. क्योंकि विंड एनर्जी भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखता है. 

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट, लाखों रुपये में मिलती है एक डिश

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का सबसे महंगा फाइटर प्लेन कौन सा, अमेरिका-रूस या चीन कौन है नंबर वन?
दुनिया का सबसे महंगा फाइटर प्लेन कौन सा, अमेरिका-रूस या चीन कौन है नंबर वन?
Delhi Liquor Policy Case: खत्म हुआ दिल्ली का शराब घोटाला केस! क्या एक के साथ एक बोतल दोबारा मिलेगी फ्री?
खत्म हुआ दिल्ली का शराब घोटाला केस! क्या एक के साथ एक बोतल दोबारा मिलेगी फ्री?
Abp Ideas Of India Summit 2026: हर व्यक्ति के अंदर एक हनुमान, बस उसे जामवंत की जरूरत...एबीपी न्यूज पर गौरंग दास ने बताया जिंदगी जीने का सीक्रेट
हर व्यक्ति के अंदर एक हनुमान, बस उसे जामवंत की जरूरत...एबीपी न्यूज पर गौरंग दास ने बताया जिंदगी जीने का सीक्रेट
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा

वीडियोज

Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके
भूकंप के झटकों से दहला बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Bhoot Bangla Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
Embed widget