एक्सप्लोरर

IPL में जो लाइट वाली गिल्लियां यूज होती हैं, वो कितने रुपये की आती हैं?

आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के 2021 के सीजन में इस्तेमाल होने वाले स्टंप और उनकी लाइट वाली गिल्लियों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये थी.

इन दिनों पूरे भारत में आईपीएल (IPL) की धूम है. मैच शुरू होते ही लोगों की नजरें स्क्रीन पर टिक जाती हैं. दरअसल, क्रिकेट का क्रेज जितना भारत में है, शायद ही पूरी दुनिया में कहीं होगा. यहां तक कि इंग्लैंड जिसका ये राष्ट्रीय खेल है, वहां भी क्रिकेट का इतना क्रेज नहीं है, जितना भारत में है. यहां आपको हर गली, मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते मिल जाएंगे.

हालांकि, बस उनके पास वो लाइट वाले स्टंप और गिल्लियां नहीं होतीं जो आईपीएल में और इंटरनेशनल मुकाबलों में इस्तेमाल होती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मैं गिल्लियों की बात क्यों कर रहा हूं. दरअसल, इन लाइट वाली गिल्लियों की बात मैं उनकी कीमत की वजह से कर रहा हूं. आपको जानकर हैरानी होगी की इन गिल्लियों की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि उतनी तो पूरे टीम की मैच फीस भी नहीं होती.

कितनी होती है इनकी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के 14वें सीजन में इस्तेमाल होने वाले स्टंप और उनकी लाइट वाली गिल्लियों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये थी. आपको जानकर हैरानी होगी की टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरे 11 खिलाड़ियों वाली टीम का मैच फीस भी इससे कम होता है. टी20 वर्ल्ड कप में मैच फीस लगभग 33 लाख रुपये होती है. वहीं वन डे मैच खेलने के लिए टीम को लगभग 60 लाख रुपये मैच फीस दी जाती है.

किसने बनाया है इन्हें?

लाइट वाले स्टंप और गिल्लियों का अविष्कार ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रॉन्‍टे एकरमैन ने किया था. उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर डेविड लेगिटवुड के साथ मिलकर इसे बड़े तौर पर बनाया और जिंग इंटरनेशनल का गठन किया. साल 2013 में बिग बैश लीग के दौरान क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया को उन्होंने अपना आइडिया बेच दिया. बाद में आईसीसी ने एक प्रयोग के तौर पर 2013 में बांग्लादेश में टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान इन लाइट वाले स्टंप और गिल्लियों का इस्तेमाल किया जिसे बड़ा अच्‍छा रेस्पॉन्स मिला. 

इनके क्या फायदे हैं?

ये सबसे अहम सवाल है. ये जानने का हक तो सबको है कि भाई इतने लाख रुपये खर्च करके जो आप स्टंप और गिल्लियां लेकर आए हो वो सिर्फ इसलिए तो होंगी नहीं कि उनमें लाल लाइट जलती है. दरअसल, इसके कई फायदे हैं. सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि इसमें एलईडी लाइट के साथ इन-बिल्ट सेंसर भी लगा होता है, जो 1/1000 सेकेंड आवाज को भी डिटेक्ट कर लेता है. यानी जब इनकी मदद से अंपायर डिसीजन लेता है तो उसमें गलती की चांसेज लगभग नामुमकिन होते हैं. आपको बता दें, इस पूरे सिस्टम को जिंग विकेट सिस्टम कहते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आपको Cotton Swab से अपने कान साफ करने चाहिए? जवाब पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED Seized Money: जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
कैसे होता है नार्को टेस्ट और कौन देता है इसका आदेश? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में उठे सवाल का जानिए जवाब
कैसे होता है नार्को टेस्ट और कौन देता है इसका आदेश? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में उठे सवाल का जानिए जवाब
बरी होने के बाद क्या सीबीआई के खिलाफ केस कर सकते हैं केजरीवाल, जानें क्या हैं नियम?
बरी होने के बाद क्या सीबीआई के खिलाफ केस कर सकते हैं केजरीवाल, जानें क्या हैं नियम?

वीडियोज

Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
Delhi Best Markets for Holi Shopping: होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
Embed widget