एक्सप्लोरर

IAS Officer: एक IAS को कितनी मिलती है सैलरी, अलग से मिलती है ये सुविधाएं

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बीते मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया है. जिसमें बहुत सारे अभ्यर्थी सफल हुए हैं, वहीं बहुत सारे अभ्यर्थी सफल नहीं हो पाए हैं. आखिर आईएएस को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बीते मंगलवार 16 अप्रैल को सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिसमें 1016 उम्मीदवारों के हाथ सफलता लगी है. इस परीक्षा का रिजल्ट आने के साथ ही हर तरफ यूपीएससी की बात होने लगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आईएसएस और आईपीएस अधिकार को कितनी सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलती हैं. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.  

आईएएस

जानकारी के मुताबिक सभी आईएएस अधिकारियों का वेतन एक ही स्तर से शुरू होता है. लेकिन फिर उनके कार्यकाल और प्रमोशन के साथ बढ़ता रहता है. 7वें वेतन आयोग के मुताबिक एक आईएसएस ऑफिसर को बेसिक सैलरी के तौर पर शुरुआत में 56100 रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा उन्‍हें टीए, डीए और एचआरए भी दिया जाता है. जानकारी के मुताबिक एक आईएएस ऑफिसर को सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआत में प्रति महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी मिलती है. हालांकि कैबिनेट सचिव के पद तक पहुंचते-पहुंचते उनकी सैलरी 2 लाख 50 हजार रुपये तक हो जाती है.

सुविधाएं

बता दें कि आईएएस अधिकारियों के लिए अलग-अलग पे-बैंड निर्धारित किए गए हैं. इनमें जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सुपर टाइम स्केल शामिल हैं. इन्हें बेसिक सैलरी और ग्रेड पे के अलावा डियरनेस अलाउंस (डीए), हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस भी मिलता है. पे-बैंड के आधार पर ही उन्हें घर, रसोइया और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं दी जाती हैं.आईएएस अधिकारी को पोस्टिंग के दौरान कहीं जाना पड़े तो वहां भी उन्हें सरकारी घर दिया जाता है. इसके अलावा कहीं आने-जाने के लिए गाड़ी और ड्राइवर भी मिलता है.

कौन-कौन से भत्ते मिलते ?

महंगाई भत्ता जिसको हम डीए भी कहते हैं. यह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भुगतान किया जाने वाला जीवनयापन समायोजन भत्ता है. यह बेसिक सैलरी का एक हिस्सा है, जिसे समय-समय पर समायोजित किया जाता है. डीए बेसिक सैलरी का लगभग 17 प्रतिशत आंका गया है. 

मकान किराया भत्ता (एचआरए) उन अधिकारियों को प्रदान किया जाता है, जिनके पास सरकारी आवास नहीं है. यह भत्ता पोस्टिंग के शहर पर निर्भर करता है और बेसिक सैलरी का 8 से 24 फीसदी तक हो सकता है. 

यात्रा भत्ता (टीए) आईएएस अधिकारियों को आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अपनी यात्रा लागत को कवर करने के लिए यात्रा भत्ता मिलता है. इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा दोनों शामिल होती हैं. 
   
कैबिनेट सेक्रेटरी 

बता दें कि एक आईएएस अधिकारी प्रमोशन पाने के बाद कैबिनेट सचिव तक बन सकता है. जिनका वेतन 2,50000 रुपये है. इसके अलावा मंहगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता और हाउस रेंट अलाउंस मिलाकर उन्हें पांच लाख, 60,000 रुपये वेतन के तौर पर मिलते हैं. बता दें कि कैबिनेट सचिव राजनयिक पासपोर्ट के लिए पात्र होते हैं.

ये भी पढ़ें:हेलीकॉप्टर किराए पर लेने का कितना आता है खर्च,एक घंटे के लग जाएंगे इतने रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Pakistan Afghanistan War: सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?
सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget