एक्सप्लोरर

रेलवे प्लेटफॉर्म पर महंगा चिप्स और बिस्किट बेच कर कैसे बच जाते हैं वेंडर, ये है ट्रिक

रेलवे प्लेटफॉर्म पर जब कोई वेंडर एमआरपी से ज्यादा कीमत पर कोई सामान बेचे तब आप उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं और फिर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. लेकिन वो ऐसा करते ही नहीं है.

आपने नोटिस किया होगा कि आज कल वेंडर रेलवे प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से महंगा सामान बेचते हैं और इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. जो चिप्स का पैकेट आपको बाहर दस रुपये का मिलेग वही आपको रेलवे प्लेटफॉर्म पर 15 रुपये का मिलता है. जबकि, क्वांटिटी भी दोनों पैकेटों में सेम होती है. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और रेलवे प्लेटफॉर्म पर महंगा बेचन के बाद भी इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है?

क्या ट्रिक अपनाते हैं वेंडर?

दरअसल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर जब कोई वेंडर एमआरपी से ज्यादा कीमत पर कोई सामान बेचे तब आप उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं और फिर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. लेकिन वो ऐसा करते ही नहीं है. यहीं उनका ट्रिक काम आता है. आपने ध्यान दिया होगा कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर जब आप चिप्स का पैकेट खरीदने जाएंगे तो आपको लेस या किसी भी बड़े ब्रांड का चिप्स नहीं दिखेगा. वो लोकल ब्रांड के चिप्स रखते हैं जिस पर एमआरपी ही बाहर के मुकाबले ज्यादा होती है. ऐसे में जब आप वेंडर से महंगे के लिए लड़ते हैं तो वह आपको पैकेट पर एमआरपी दिखा कर चुप करा देता है.

क्या एमआरपी ज्यादा लिखना गुनाह नहीं है?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार चिप्स के पैकेट या बिस्किट के पैकेट को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है जिसके अनुसार ये तय किया जा सके कि कितने ग्राम प्रोडक्ट का कितना एमआरपी हो सकता है. अभी हाल ही में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कुछ नमकीन के पैकेट उठाकर दिखाते हुए एक वीडियो बनाया था कि कैसे नमकीन कंपनियों ने दाम तो नहीं बढ़ाए लेकिन एक पैकेट में आने वाली नमकीन की क्वांटिटी को घटा दिया. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि यात्रा करते समय जरूरी सामान घर से ही ले जाएं, वर्ना आपको लो क्वालिटी वाला सामान ज्यादा पैसे देकर लेना पड़ सकता है और आप इसके खिलाफ कुछ कर भी नहीं पाएंगे.

कंपनियां ऐसा क्यों करती हैं?

आपको बता दूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि जिस कंपनी का सामान रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिकता है  उस कंपनी का सामान बाजार में नहीं बिकता. ये सामान बाजार में भी बिकता है लेकिन रेलवे प्लेटफॉर्म वाले दाम पर नहीं. दरअसल, ऐसी कंपनियां करती ये हैं कि वो एक ही प्रोडक्ट को दो एमआरपी वाले पैकेटों में निकालती हैं. हालांकि, इसमें दिखावे के लिए थोड़े बदलाव होते हैं लेकिन ये सिर्फ दिखावा ही होता है. एक पैकेट वो बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफॉर्म और टूरिस्ट प्लेस के लिए निकालती हैं जिसका एमआरपी ज्यादा होता है और एक पैकेट वो आम बाजार के लिए लॉन्च करती हैं जिसकी कीमत या जिस पर एमआरपी बाजार में मौजूद दूसरे प्रोडक्ट की तर्ज पर होता है. ऐसा करके वो दोनों जगह से अच्छा मुनाफा कमाती हैं और वेंडर को एमआरपी पर एक्स्ट्रा छूट देकर उन्हें भी मोटा पैसा कमवाती हैं. ये एक पूरा नेक्सस है जो बड़ी बड़ी कंपनियों से लेकर छोटी छोटी दुकानों तक फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें: ये है रंग-बिरंगा सांप... मुंह किसी रंग का और पूंछ किसी ओर रंग की! आपने कभी देखा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
इस देश में रविवार को किया काम तो हो सकती है जेल, जानिए क्या है वहां का कानून?
इस देश में रविवार को किया काम तो हो सकती है जेल, जानिए क्या है वहां का कानून?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget