एक्सप्लोरर

Hydrogen Train: हाइड्रोजन से कैसे चलेगी ट्रेन, जानें बाकी ट्रेनों के मुकाबले क्या-क्या होगा अलग

Hydrogen Train: भारतीय रेलवे हर दिन लोगों की सहुलियत के लिए कुछ नया कर रही है, इसी में एक और क्रांति लाने के लिए रेलवे ने डिजाइन की है हाइड्रोजन ट्रेन. चलिए जानते हैं कि आखिर ये क्या है और कैसे चलेगी.

साल 1712 में पहली बार जेम्स वाट ने भाप की ताकत का पता लगाया था और पहला भाप इंजन बनाया था. वहीं साल 1807 में ब्रिटेन के साउथ वेल्स में दुनिया की पहली सफल ट्रेन चलाई गई थी. हालांकि समय के साथ ट्रेनों में कई बदलाव होते गए. कोयला भाप, पेट्रोलियम और बिजली के बाद अब हाइड्रोजन ट्रेनों की बारी आ चुकी हैं. जी हां, भारत में पटरियों पर अब जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें नजर आने वाली हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर ये कैसी ट्रेनें होंगी और अबतक इनके बारे में क्या-क्या पता चला है.

यह भी पढ़ें: शराब के साथ खाने वाली चीजों को चखना क्यों कहते हैं? जान लें इसका मतलब

क्या है हाइड्रोजन ट्रेन?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर हाइड्रोजन ट्रेन है क्या? तो बता दें कि ये ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल से चलाई जाएंगी. साथ ही इसमें कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, और पर्टिकुलेट मैटर जैसे हानिकारक प्रदूषकों का उत्सर्जन नहीं होगा. इस हाइड्रोजन ट्रेन का डिजाइन रेलवे डिज़ाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने तैयार किया है. आरडीएसओ ने इस परियोजना पर काफी मेहनत की है और एक आधुनिक और सुरक्षित हाइड्रोजन ट्रेन का डिजाइन तैयार किया है. बता दें इस हाइड्रोजन ट्रेन का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईएफ़सी) चेन्नई में किया गया है. आईएफसी चेन्नई देश की सबसे बड़ी रेलवे कोच फैक्ट्री है और इसने कई बार अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: स्पेस में कितने दिन का खाना लेकर चलते हैं एस्ट्रोनॉट्स? फंसने पर आता है काम

पहली तस्वीर आई सामने

आरडीएसओ ने हाल ही में इस हाइड्रोजन ट्रेन की पहली तस्वीर जारी की है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में काफी उत्साह है. यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाएगी. इस रूट को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह एक छोटा और सपाट रूट है और यहां पर हाइड्रोजन फिलिंग स्टेशन स्थापित करने में आसानी होगी. फिलहाल इस ट्रेन को मार्च-अप्रैल तक शुरू करने की प्लानिंग है. हालांकि, यह तारीख बदल भी सकती है. गौरतलब है कि इस हाइड्रोजन ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे और यह 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. यह ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है.

आरडीएसओ के निदेशक उदय भोरवनकर ने इस हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह भारत के लिए एक गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी बल्कि देश को ऊर्जा स्वावलंबी बनाने में भी मदद करेगी.

यह भी पढ़ें: AFSPA पर मणिपुर में बवाल, जानें इस कानून से सेना के जवानों को किन चीजों की मिलती है छूट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
Pakistan Flour Price: पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
Pakistani Rupee Value: अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?

वीडियोज

Israel-Iran War: कतर के दोहा में गिरी ईरान की मिसाइल,लोगों में मचा हड़कंप ! | War Alert On Abp
Dr. Shashi Tharoor : बीजेपी में जाएंगे शशि थरूर ? । Ideas Of India Summit
Priya Agarwal : भाई को याद कर भावुक हो गईं प्रिया अग्रवाल । Ideas Of India Summit
Israel-Iran War: इजरायल के हमलों से कांपा ईरान! हालत खराब! | Israel Attack on Iran | Trump
तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर क्या बोले ABP Network के CEO Sumanta Datt ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget