एक्सप्लोरर

सफेद कोट ही क्यों पहनती है चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम, कब से शुरू हुई थी यह परंपरा 

ICC के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को होगी, वहीं भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत करेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. रोहित शर्मा 15 सदस्यीय टीम के कप्तान बने रहेंगे. इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है. टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है. वहीं मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है, उनकी जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है. इंडियन टीम में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है. 

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. ICC के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को होगी, वहीं भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत करेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए आईसीसी(ICC) ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम के लिए सफेद कोट तैयार करवा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली विजेता टीम सफेद कोट ही क्यों पहनती है? 

धोनी की टीम ने पहना था सफेद कोट

भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद पूरी टीम ने सफेद जैकेट पहनकर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी. यह तस्वीर इंडियंस फैंस के दिलो-दिमाग में आज तक बसी हुई है. भारतीय क्रिकेट टीम की यह तस्वीर आईकॉनिक हो गई थी, जो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. 

कैसे हुई सफेद कोट की शुरुआत

चैंपियंस ट्राफी में सफेद कोट की शुरुआत 2009 से हुई थी, जब ऑस्ट्रलिया ने द.अफ्रीका को हराने के बाद सफेद कोट पहना था. ICC के मुताबिक, सफेद कोट सम्मान का प्रतीक है, जो चैंपियंस ट्रॉफी के हर मैच के महत्व को दर्शाता है. सफेद जैकेट जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को अपना सबकुछ दांव पर लगाना होता है. यह कोट विजेताओं को अन्य टीमों से अलग पहचान दिलाता है और इस टूर्नामेंट को भी खास बनाता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का कप बोर्ड कार्यालय में रखा जाता है, लेकिन सफेद कोट विजेता टीम के हर खिलाड़ी के पास मौजूद रहता है. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडियन स्क्वाड:  रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदरन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

USS Liberty Attack: जब इजरायल ने अमेरिका पर कर दिया था हमला, जवाब तक नहीं दे पाया था दुनिया का सबसे ताकतवर देश
जब इजरायल ने अमेरिका पर कर दिया था हमला, जवाब तक नहीं दे पाया था दुनिया का सबसे ताकतवर देश
Bill Gates Delhi Rain: क्या सच में बिल गेट्स के प्रोजेक्ट की वजह से हो रही दिल्ली में बारिश, जानें क्या है बवाल?
क्या सच में बिल गेट्स के प्रोजेक्ट की वजह से हो रही दिल्ली में बारिश, जानें क्या है बवाल?
Switzerland Weapons Ban: स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को हथियार देने से किया इनकार, जानें वहां से क्या-क्या मंगाता था US?
स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को हथियार देने से किया इनकार, जानें वहां से क्या-क्या मंगाता था US?
Jitan Ram Manjhi Net Worth: पीएम मोदी की कैबिनेट में कौन है सबसे गरीब नेता, जानें उसकी कितनी नेटवर्थ?
पीएम मोदी की कैबिनेट में कौन है सबसे गरीब नेता, जानें उसकी कितनी नेटवर्थ?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget