एक्सप्लोरर

30 सेकेंड में हो जायेगा 'दूध का दूध और पानी का पानी', IIT मद्रास ने बनाया दूध की शुद्धता मापने वाला अनोखा डिवाइस

IIT मद्रास की तरफ से तैयार किया गया डिवाइस किसी भी तरल पदार्थ में घुले हुए डिटर्जेंट पाउडर, सॉप, साल्ट, और सोडियम-हाइड्रोजन-कार्बोनेट जैसे मिलावटी तत्व का पता लगा सकता है.

Milk Purity Test Device: दूध में आ रही मिलावट से हम सभी परेशान हैं. यह मिलावट दूध की खूबियों को तो खत्म करती ही है, लेकिन साथ में हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक होती है. गंभीर समस्या यह है कि मिलावट का पता लगा पाना आसान नहीं होता है. हालांकि, अब IIT मद्रास के रिसर्चर्स ने इस काम को आसान बना दिया है. अब आप एक डिवाइस की सहायता से घर बैठे दूध में मिलावट का पता लगा सकेंगे. दरअसल, IIT मद्रास ने एक पोर्टेबल 3D पेपर-बेस्ड डिवाइस बनाया है जो दूध में मिलावट का पता लगा सकता है. यह डिवाइस मात्र 30 सेकंड में मिलावट की पोल खोल सकता है. खास बात यह है कि अब मिलावट की टेस्टिंग के लिए किसी लैब में जाने की जरूरत नहीं है. इस डिवाइस से घर बैठे ही सिर्फ एक मिलीलीटर दूध से ही मिलावट का पता लगाया जा सकेगा. 

कैसी मिलावट का पता लगाता है डिवाइस?

IIT मद्रास की तरफ से तैयार किया गया यह डिवाइस किसी भी तरल पदार्थ में घुले हुए डिटर्जेंट पाउडर, सॉप, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, यूरिया, स्टार्च, साल्ट, और सोडियम-हाइड्रोजन-कार्बोनेट जैसे मिलावटी तत्व का पता लगा सकता है. इस डिवाइस को IIT मद्रास में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने तैयार किया है.

कैसे काम करता है डिवाइस?

3डी पेपर-बेस्ड इस माइक्रोफ्लुइडिक डिवाइस में एक टॉप और बॉटम कवर दिया गया है. डिवाइस के बीच की परत में सैंडविच स्‍ट्रक्‍चर जोड़ा गया है. डिवाइस का यह 3D डिजाइन किसी भी तरल पदार्थ को एक समान रफ्तार से ट्रांसपोर्ट करने में सक्षम है. इसके कागज पर एक रिएजेंट का इस्तेमाल किया जाता है और इसे सूखने के लिए रख दिया जाता है. सूखने के बाद कागज को डिवाइस पर लगाया जाता है और  दो तरफा टेप से बंद कर दिया जाता है.

इन लिक्विड की मिलावट का भी लगेगा पता

IIT मद्रास की तरफ से डेवलप किया गया नया 3D पेपर-बेस्ड पोर्टेबल डिवाइस दूध में मिलावट का जल्दी और सही तरीके से पता तो लगा ही सकता है, लेकिन इसके साथ ही यह अन्य लिक्विड में मिलावट का पता भी लगा सकता है. डिवाइस ताजा जूस और मिल्कशेक जैसे अन्य तरल पदार्थों की टेस्टिंग करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें -  क्या सच में मच्छर मारने वाले लिक्विड में मिट्टी का तेल होता है? फिर ये इतना महंगा क्यों मिलता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत से आज के अरबपति भी पड़ जाएं फीके
दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत से आज के अरबपति भी पड़ जाएं फीके
Switzerland Bunker Law: स्विट्जरलैंड में हर घर में बंकर बनाना क्यों जरूरी, जानें क्यों बनाया गया यह नियम?
स्विट्जरलैंड में हर घर में बंकर बनाना क्यों जरूरी, जानें क्यों बनाया गया यह नियम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget