एक्सप्लोरर

भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा दरवाजा, 173 फुट से ज्यादा है ऊंचाई

इस दरवाजे का निर्माण मुगल शासक अकबर ने साल 1602 में करवाया था. कहा जाता है कि जब मुगल शासक अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त की थी तब उस जीत की स्मृति में इस दरवाजे का निर्माण करवाया था.

भारत एक ऐसा देश हैं जहां ऐसे ऐसे अजूबे पड़े हैं कि दुनिया उन्हें देख कर हैरान हो जाती है. आगरा का ताजमहल ही ले लीजिए, जो देखता है तो सोचता है कि आखिर इतनी सुंदर इमारत कोई उस वक्त कैसे बना सकता है जब तकनीक के नाम पर इंसान शून्य थे. हालांकि, आज हम बात ताज महल की नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे की करने वाले हैं. ये दरवाजा भी उस वक्त बनाया गया था, जब इंसानों के पास ना बड़े बड़े क्रेन थे और ना ही हाई टेक्नोलॉजी वाली मशीनें. लेकिन इसके बाद भी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा दरवाजा बना दिया गया.

कौन सा है दुनिया का सबसे बड़ा दरवाजा?

दुनिया के सबसे बड़े दरवाजे का नाम है, बुलंद दरवाजा. ये उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में है. इस दरवाजे की ऊंचाई 53.63 मीटर है. यानी अगर इसे फुट में नापें तो ये 173 फुट से ज्यादा का हो जाएगा. वहीं इसकी मोटाई की बात करें तो ये 35 मीटर चौड़ा है. लाल बलुआ पत्थर से बना ये दरवाजा आज भी सही सलामत है. इस पर संगमरमर के पत्थर से सजावट की गई है. इस पूरे दरवाजे पर गुम्बद और मीनारें बनवाई गई हैं. सिर्फ इस दरवाजे को देखने हर साल लाखों की भीड़ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी पहुंचती है.

किसने बनवाया था ये दरवाजा?

इतिहासकारों के मुताबिक, इस दरवाजे का निर्माण मुगल शासक अकबर ने साल 1602 में करवाया था. कहा जाता है कि जब मुगल शासक अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त की थी तब उस जीत की स्मृति में उसने इस दरवाजे का निर्माण करवाया था. इस दरवाजे के पूर्वी तोरण पर आज भी फारसी भाषा में लेख अंकित हैं, जो 1601 में अकबर के दक्कन विजय की कहानी बताते हैं. कहते हैं कि इस दरवाजे को बानने के पीछे अकबर का मकसद समाज में एकता की भावना पहुंचाना था. दरअसल, इस दरवाजे एक एक तोरण पर ईसा मसीह से संबंधित बाइबल की कुछ पंक्तियां भी अंकित हैं. इस दरवाजे को लेकर कहा जाता है कि इसे बनने में कुल 12 वर्ष लग गए थे. आपको बता दें 1571 ई. से 1585 ई. तक फतेहपुर सिकरी मुग़ल साम्राज्य की राजधानी थी.

ये भी पढ़ें: ई तो गजब हो गईल! मंगल पर मिल गया इस खास शेप वाला पत्थर जो धरती पर लोगों का फेवरेट है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
World Most Expensive House: ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ED Seized Money: जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
जब्त किया हुआ रुपया कहां रखती है ईडी, जानें उसके खजाने में कितना?
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल
यूपी सरकार या केंद्र सरकार, कौन उठा रहा सीएम योगी के विदेश दौरे का खर्च? जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Janhit: 'आप' तो बेदाग हैं जी ! | Arvind Kejriwal | Delhi Liquor Policy Case | BJP | ABP News
Bharat Ki Baat: BJP मॉडल से 2027 जीतेंगे Akhilesh Yadav | UP Politics | abp News
Seedha Sawal: आरोप लगाए, जांच बिठाई, जेल डाला...कोर्ट ने दाग धो डाला? | Sandeep Chaudhary
Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल को 'क्लीन चिट'... धुल गए 'दाग' | PM Modi | AAP
Mahadangal: घोटाला नहीं हुआ, केजरीवाल ने उठा ली गदा! | Manish Sisodia | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget