एक्सप्लोरर

भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी, जानिए फटा तो सबसे ज्यादा कौन सा शहर प्रभावित होगा

हम जिस ज्वालामुखी की बात कर रहे हैं वो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्से में स्थित है. लोकल लोग इसे अपनी भाषा में सोता हुआ शैतान कहते हैं.

ज्वालामुखी विस्फोट से मचने वाली तबाही के निशान धरती के सीने पर कई जगह मिल जाएंगे. दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो ज्वालामुखी विस्फोट के कहर को सदियों से झेलते आ रहे हैं. हालांकि, भारत इस मामले में बीते कई दशक से सुरक्षित रहा है. लेकिन क्या भविष्य में भी भारत इस खतरे से सुरक्षित रहेगा.

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि देश में एक ऐसा ज्वालामुखी मौजूद है जो लगातार सक्रिय है. वैज्ञानिक इस बात से चिंतित हैं कि अगर इसमें विस्फोट हुआ तो फिर भारत को इसका कितना खामियाजा भुगतना होगा. चलिए आपको भारत के इकलौते सक्रिय ज्वालामुखी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कहां है ये ज्वालामुखी

हम जिस ज्वालामुखी की बात कर रहे हैं वो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्से में स्थित है. लोकल लोग इसे अपनी भाषा में सोता हुआ शैतान कहते हैं. इस ज्वालामुखी का नाम है बैरन द्वीप ज्वालामुखी. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का इकलौता ऐसा ज्वालामुखी है जो फिलहाल सक्रिय है.

इससे खतरा क्यों महसूस हो रहा

वैज्ञानिक इस ज्वालामुखी को लेकर चिंतित हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ वर्षों से भारत ने कई भूकंप के झटकों को महसूस किया है. ये भूकंप के झटके और सुनामी बैरन द्वीप ज्वालामुखी के विस्फोट का कारण बन सकते हैं. यही वजह है कि भारतीय वैज्ञानिक और दुनिया भर के शोधकर्ता इस बैरन द्वीप ज्वालामुखी पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. इस बैरन द्वीप ज्वालामुखी की सबसे खतरनाक बात ये है कि ये ज्वालामुखी लगातार सक्रिय है और इसके अभी आगे भी सक्रिय रहने का अनुमान लगाया जा रहा है.

किस शहर को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

अब आते हैं इस सवाल पर कि अगर इस बैरन द्वीप ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ तो सबसे ज्यादा कौन सा शहर प्रभावित होगा. दरअसल, अगर ऐसा हुआ तो इसका प्रभाव पूरे दक्षिण एशिया पर देखने को मिलेगा. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से उठने वाली राख से पूरा आसमान ढक जाता है. हालांकि, इससे सबसे ज्यादा परेशानी अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर को होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि ये शहर इस ज्वालामुखी से महज 150 किमी दूर है. इस ज्वालामुखी के बारे में कहा जाता है कि इसमें सबसे पहले साल 1787 में धुआं और लावा निकलते देखा गया था.

ये भी पढ़ें: दुश्मन के लिए भी तलवार साथ रखते थे महाराणा प्रताप, आपको पता है राजस्थान के इस वीर का ये किस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

No Income Tax In Dubai: बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
ईडी हर साल जब्त करती है करोड़ों और अरबों की प्रॉपर्टी, क्या इसे बेच भी सकती है जांच एजेंसी?
ईडी हर साल जब्त करती है करोड़ों और अरबों की प्रॉपर्टी, क्या इसे बेच भी सकती है जांच एजेंसी?
Holi 2026: यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक
यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक

वीडियोज

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमलों से तिलमिलाए पाक ने काबुल-कंधार पर गिराए बम !|Breaking
Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
Embed widget