एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान एक होते तो चीन से कितनी ज्यादा होती हमारी आबादी? चौंकाने वाला है आंकड़ा

भारत आज आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर बंटवारा नहीं होता और आज पाकिस्तान भारत में होता, तो देश की आबादी कितनी होती? जानिए चीन से कितना आगे होती जनसंख्या.

भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. इससे पहले चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश  हुआ करता था. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है, वहीं चीन की आबादी 142.57 करोड़ है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर 1947 में भारत का बंटवारा नहीं होता और पाकिस्तान आज भारत में होता तो आज भारत की आबादी कितनी होती? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

भारत का बंटवारा

देश की आजादी के साथ ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो चुका था. आज जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. लेकिन सवाल ये है कि अगर अखंड भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश होता, तो आज भारत की आबादी कितनी होती और मुसलमानों की कुल आबादी कितनी होती. 

भारत की आबादी

आज भारत की आबादी 142.86 करोड़ है. वहीं 2023 की जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 24 करोड़ (2,40,458,089) है. इसके अलावा बांग्लादेश की कुल आबादी 17 करोड़ है. इसके अलावा पाकिस्तान में 24 करोड़, भारत में 20 करोड़ और बांग्लादेश में 15 करोड़ मुस्लिम रहते हैं. अगर देश का बंटवारा नहीं होता तो इस वक्त भारत में 59 करोड़ मुस्लिम आबादी होती. ये आकंड़ा इंडोनेशिया को बहुत पीछे छोड़ देता. क्योंकि अभी इंडोनेशिया 24.25 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है. 

दुनिया का 15वां बड़ा समुद्री इलाके वाला देश होता भारत

भारत में गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक के हिस्से में हमारा बॉर्डर समुद्र से लगता है. ऐसे में तटीय सीमा के अलावा देश की एक समुद्री सीमा भी होती है, जिसे एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन यानी EEZ कहते हैं. इस क्षेत्र के पानी और उसमें मिलने वाले सभी खनिज पदार्थों पर देश का अधिकार होता है.

वहीं भारत की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री सीमा है. भारत का EEZ 23.05 लाख स्क्वायर किमी है. वहीं पाकिस्तान के पास अरब सागर में 2.90 लाख स्क्वायर किमी और बांग्लादेश के पास बे ऑफ बंगाल में 1.19 लाख स्क्वायर किमी का EEZ क्षेत्र है. 

वहीं अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत में होते तो हमारे पास दुनिया का 15वां सबसे बड़ा EEZ होता. इसका क्षेत्रफल 27.13 लाख स्क्वायर किमी होता और बांग्लादेश की समुद्री सीमा में नेचुरल गैस का भंडार भी भारत के पास होता. इसके अलावा यहां कई हेवी मिनरल, जिर्कोन, रूटाइल, मैग्नेटाइट, मोनाजाइट जैसे पदार्थ भी मिलते हैं. इनका इस्तेमाल आयरन-स्टील इंडस्ट्री, टेक्स्टाइल, प्लास्टिक, एयरक्राफ्ट, इंजन, स्पेसक्राफ्ट बनाने में होता है. बता दें कि मछली पालन बांग्लादेश की GDP का 4% हिस्सा है, यह एक्सपोर्ट के मामले में दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री को कितनी मिलती है पेंशन? भारतीय पीएम से कितनी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nuclear Weapons: इस देश के पास है सबसे ज्यादा न्यूक्लियर हथियार, जानें भारत किस पायदान पर
इस देश के पास है सबसे ज्यादा न्यूक्लियर हथियार, जानें भारत किस पायदान पर
NATO Funding: नाटो से बाहर आ जाए अमेरिका तो कितना कमजोर हो जाएगा संगठन, जानें इसमें US की कितनी फंडिंग?
नाटो से बाहर आ जाए अमेरिका तो कितना कमजोर हो जाएगा संगठन, जानें इसमें US की कितनी फंडिंग?
Zewar Airport: ये हैं देश के टॉप-5 सबसे बड़े एयरपोर्ट, जानें किस नंबर पर आता है जेवर हवाई अड्डा?
ये हैं देश के टॉप-5 सबसे बड़े एयरपोर्ट, जानें किस नंबर पर आता है जेवर हवाई अड्डा?
Noida International Airport: आईजीआई एयरपोर्ट से कितना छोटा या बड़ा है जेवर एयरपोर्ट? देख लें दोनों का कंपैरिजन
आईजीआई एयरपोर्ट से कितना छोटा या बड़ा है जेवर एयरपोर्ट? देख लें दोनों का कंपैरिजन

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026: MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
MI की प्लेइंग 11 पर संकट, बुमराह की वापसी के बाद भी दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget