एक्सप्लोरर

टिकट कैंसिल पर मिलेगा 50% रिफंड... क्या रेलवे ने बदल दिए हैं ऐसे 10 नियम?

Indian Railway Rules: सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रेलवे ने एक जुलाई से अपने नियमों में बदलाव कर दिया है.

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए अक्सर नियमों में बदलाव करता है. पिछले कुछ सालों में भी रेलवे के कुछ नियमों में बदलाव हुआ है. अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रेलवे ने जुलाई से करीब 10 नियमों में बदलाव कर दिया है, जिसके बाद से यात्रियों को यात्रा में सीधा असर पड़ने वाला है. इन 10 नियमों में रिफंड से लेकर  टिकट बुकिंग तक के कई नियम शामिल हैं. ऐसे में जानना लाजमी है कि आखिर इस मैसेज में कितनी सच्चाई है और क्या सही में रेलवे की ओर से नियमों में बदलाव कर दिया गया है?

तो आज पड़ताल करते हैं वायरल हो रहे इस मैसेज की और जानते हैं मैसेज में क्या दावे किए गए हैं और मैसेज की क्या सच्चाई है. साथ ही वायरल मैसेज का फैक्ट चेक आपको बताएगा कि किसी भी वायरल मैसेज पर विश्वास करना क्यों सही नहीं है. 

मैसेज में क्या दावा किया जा रहा है?

इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि रेलवे ने 1 जुलाई से 10 नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जो इस तरह हैं-

- वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म होने वाला है. रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी.
- 1 जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी रकम वापस मिलेगी.
- 1 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव हुआ है. एसी कोच के लिए टिकट की बुकिंग सुबह 10 से 11 बजे तक जबकि स्लीपर कोच के लिए 11 से 12 बजे तक होगी.
-1 जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरू की जा रही है. इस फैसिलिटी के बाद से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर टिकट नहीं मिलेंगे और टिकट सीधे फोन पर आएगा. 
- जल्द ही अलग-अलग भाषाओं में रेलवे टिकटिंग की सुविधा शुरू होने वाली है. अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी टिकट मिलेंगे. 
-रेलवे में टिकट के लिए हमेशा मारामारी रहती है. ऐसे में 1 जुलाई से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
- डुप्लीकेट ट्रेन चलाने की भी योजना बनाई गई है. 
- रेल मंत्रालय 1 जुलाई से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह अन्य सुविधा ट्रेन भी चलाने जा रहा है. 
- रेलवे 1 जुलाई से प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है.
- सुविधा ट्रेनों में टिकट रिफंड करने पर किराए का 50% रिफंड किया जाएगा. इसके अलावा AC-2 पर 100/- रुपये, AC-3 पर 90/- रुपये, स्लीपर पर 60/- रुपये प्रति यात्री चार्ज वसूला जाएगा. 
- इसके साथ ही डेस्टिनेशन अलर्ट की भी बात कही गई है, जिसमें यात्रियों को स्टेशन से पहले अलर्ट मिल जाएगा. 

मैसेज में कितनी सच्चाई है?

पहले तो आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि ये मैसेज वायरल हो रहा है. ये मैसेज पिछले कुछ सालों में कई बार वायरल हो चुका है और कई बार ये नियम बदलने के दावे किए जा चुके हैं. तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मैसेज में कितनी सच्चाई है. इसके अलावा कई वेबसाइट्स को रेलवे अधिकारी जानकारी दे चुके हैं कि अभी रेलवे की ओर से इस तरह के नियम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है. ऐसे में ये कहा जा सकता है ये मैसेज गलत है. अभी 1 जुलाई से ट्रेन के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें- दुनिया में 3 लोग ऐसे हैं, जो बिना पासपोर्ट कहीं भी जा सकते हैं! पता है कौन हैं वो 3 लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
National Flag Change: क्या कोई देश बदल सकता है अपना राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या होती है इसकी प्रक्रिया
क्या कोई देश बदल सकता है अपना राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या होती है इसकी प्रक्रिया
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget