एक्सप्लोरर

5 स्टार होटल में मिलेगा फ्री पानी और पेशाब करने की सुविधा, जानिए क्या कहता है इंडियन सराय एक्ट

यह कानून सिर्फ टॉयलेट करने का ही अधिकार ही नहीं देता, बल्कि इंडियन सराय एक्ट के सेक्शन 7 (2) में “Free Access” का जो जिक्र है उसमें पानी के लिए भी कहा गया है.

सोचिए आप कहीं जा रहे हों और बीच रास्ते में आपको पेशाब लग जाए. ऐसे में या तो आप अपनी गाड़ी रोक कर सड़क के किनारे पेशाब कर सकते हैं या फिर किसी ऐसी जगह गाड़ी रोक सकते हैं, जहां पेशाब करने की सुविधा हो. अब स्वच्छ भारत की वजह से आप सड़क पर तो पेशाब कर नहीं सकते, इसलिए आपको किसी ऐसी जगह अपनी गाड़ी रोकनी होगी जहां पेशाब करने की सुविधा.

लेकिन अगर आपके रास्ते में सबसे पहले कोई 5 स्टार होटल आ जाए, तो क्या आप वहां गाड़ी रोक कर सिर्फ पेशाब करने उस शानदार होटल में जाएंगे? शायद नहीं जाएंगे. लेकिन अगर हम कहें कि आपको जाना चाहिए... क्योंकि भारतीय कानून आपको इसका हक देता है तो फिर आप क्या कहेंगे. चलिए आपको आज इसी से जुड़े कानून के बारे में बताते हैं.

क्या है इससे जुड़ा कानून

इस कानून को इंडियन सराय एक्ट कहते हैं. यह अंग्रेजों द्वारा बनाया गया कानून है. इस कानून को 1867 में बनाया गया था. दरअसल, इंडियन सराय एक्ट के सेक्शन 7 (2) में “Free Access” का जिक्र है. इसका अर्थ है कि कोई भी इंसान पेशाब लगने की स्थिति में किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में जा कर उसका वॉशरूम इस्तेमाल कर सकता है. इसके लिए उसे होटल को एक रुपये चुकाने की जरूरत नहीं है. सबसे बड़ी बात कि यह नियम 5 स्टार होटल हो या फिर कोई सामान्य रेस्टोरेंट सब पर सामान्य रूप से लागू होता है.

पानी से भी जुड़ा है कानून

यह कानून सिर्फ टॉयलेट करने का अधिकार ही नहीं देता, बल्कि इंडियन सराय एक्ट के सेक्शन 7 (2) में “Free Access” का जो जिक्र है उसमें पानी के लिए भी कहा गया है. यानी अगर आपको प्यास लगी है तो आप इस कानून के तहत किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में जाकर पीने के लिए मुफ्त में पानी मांग सकते हैं. इसके लिए आपको होटल वाला कभी भी मना नहीं कर सकता है.

अगर कोई मना करता है तो क्या होगा

अगर कोई होटल वाला या रेस्टोरेंट वाला आपको इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने से रोकता है तो उसके खिलाफ सराय एक्ट के सेक्शन 14 के तहत कार्रवाई हो सकती है. इसकी जानकारी केंद्र सरकार की वेबसाइट पर भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें: इस राजकुमारी के कारण बन पाया था देश का पहला एम्स, जानिए अस्पताल बनने की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं तुर्की के पांच सबसे खतरनाक हथियार, अगर अमेरिका ने की भिड़ने की हिम्मत तो मुंह की खाएंगे ट्रंप
ये हैं तुर्की के पांच सबसे खतरनाक हथियार, अगर अमेरिका ने की भिड़ने की हिम्मत तो मुंह की खाएंगे ट्रंप
Foreign Study Policy: इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कितने बीवी-बच्चे, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कितने बीवी-बच्चे, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget