एक्सप्लोरर

Indian Currency: क्या जानते हैं आप कि 100 के नोट के पीछे किस पर्वत तस्वीर है और वो कहां से ली गई है?

100 Rupee Note: महात्मा गांधी से पहले भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर हुआ करती थी. भारतीय मुद्रा के 100 के नोट पर विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर की तस्वीर है.

Indian Currency Fact: भारतीय मुद्रा का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है. वर्तमान में अपने देश में भारतीय मुद्रा का संचालन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) करता है. चाहे वह धातु के सिक्के हों या फिर कागज के नोट सभी को RBI ही जारी करता है. जितनी पुरानी भारतीय सभ्यता है उतनी ही पुरानी है भारतीय करेंसी. भारत में सिक्कों का चलन 2000 साल पहले से ही हो रहा है. भारत के सिक्कों और नोट का इतिहास काफी दिलचस्प है. हालांकि, भारत में सिक्कों का चलन तो हजारों वर्षों से रहा है, लेकिन Note के रूप में मुद्रा का चलन ज्यादा पुराना नहीं है. भारत को मुद्रा में कई तरह की विशेषताएं देखने को मिलती है. हालांकि, इससे मुद्रा का मूल्य नहीं बढ़ता है लेकिन उसका महत्व बहुत बढ़ जाता है. 

1969 में छापी गई थी गांधीजी की तस्वीर
आज के समय में भारतीय करेंसी के सभी नोटों पर गांधीजी की तस्वीर देखने को मिलती है. पहली बार नोटों पर महात्मा गाँधी जी की तस्वीर 1969 में छापी गयी थी. महात्मा गाँधी जी की फोटो 1969 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने छापी थी. वह फोटो जन्मशती स्मारक डिजायन (Birth Centenary Memorial Design) की थी और उस फोटो में पीछे सेवाग्राम आश्रम भी बना हुआ था. इससे पहले भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर हुआ करती थी. क्या आप बता सकते हैं कि फोटो में भारतीय मुद्रा का जो 100 का नोट दिखाई दे रहा है उसमें किस पहाड़ का फोटो प्रकाशित किया गया है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं...

किस पर्वत श्रृंखला का फोटो है?
ज्यादातर लोगों को शायद इस प्रश्न का सही उत्तर मालूम नहीं होगा. 100 के नोट पर यह विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर की तस्वीर है. नोट पर जो फोटो दिखाई दे रहा है वह कंचनजंघा नाम के पर्वत का शिखर है. बता दें कि यह फोटो पेलिंग, सिक्किम से ली गई है. जो भारत का बेहद खूबसूरत और सबसे छोटा राज्य है. 

कंचनजंघा पर्वत के बारे में
कंचनजंघा पर्वत को नेपाली भाषा में कंचनजंघा, अंग्रेजी में Kanchanjaŋghā और लिम्बू भाषा में सेवालुंगमा कहते हैं. यह पर्वत भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर पश्चिम में नेपाल देश की सीमा पर स्थित है. कंचनजंघा विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है. जिसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है और यह हिमालय पर्वत श्रृंखला का ही एक हिस्सा है. 

यह भी पढ़ें -

यहां 15-16 साल की उम्र में काट दिए जाते हैं लड़कियों के होठ, जानिए दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wikipedia Ban: इस देश में विकिपीडिया कर दिया गया था ब्लॉक, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में विकिपीडिया कर दिया गया था ब्लॉक, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Camera Phone Rules: जापान में कैमरा शटर साउंड को नहीं कर सकते बंद, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?
जापान में कैमरा शटर साउंड को नहीं कर सकते बंद, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?
कितना पुराना है आपके टूथपेस्ट का इतिहास, जानें किस जानवर की हड्डी-बालों से बना था पहला टूथब्रश?
कितना पुराना है आपके टूथपेस्ट का इतिहास, जानें किस जानवर की हड्डी-बालों से बना था पहला टूथब्रश?
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget