एक्सप्लोरर

अगर ट्रेन टिकट में सीट नंबर के आगे लिखा रहे PQ तो समझिए क्या होता है इसका मतलब?

PQ का मतलब पूल्ड कोटा होता है. इसके तहत 8 फीसदी सीटें रिजर्व होती हैं. आइए समझते हैं टिकट पर इसके लिखे होने का क्या मतलब होता है.

What is PQ: रेल से सफर करने के लिए समय से टिकट बुकिंग बहुत जरूरी होती है. वरना फिर आपकी टिकट वेटिंग लिस्ट में आ जाती है. जिसके चलते कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है. कई बार तो कंफर्म सीट भी नहीं मिलती तो कही बार टिकट अलग-अलग कैटेगरी की वेटिंग लिस्ट में पहुंच जाती है. इन्ही में से एक होती है PQ. आइए समझते हैं इसका क्या मतलब होता है.

रिजर्व रहती हैं ट्रेन की कुछ सीट

अगर एक सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में अगर 12 कोच हैं और हर कोच में 72 सीटें हैं, तो इस तरह से 12 कोचों में कुल 864 सीटें होंगी.  रेलवे इन 864 सीटों को प्रमुख कोटों में अलग-अलग बांटकर रखता है. जिनमें से PQ भी एक है.

PQ का मतलब 

PQ का मतलब पूल्ड कोटा होता है. इसके तहत 8 फीसदी सीटें रिजर्व होती हैं. अगर कोई ट्रेन अपने पहले स्टेशन से सातवें स्टेशन तक जाती है तो इसके रूट में दो नंबर से लेकर छह नंबर तक के स्टेशन आयेंगे. लेकिन चौथे नंबर पर पड़ने वाला स्टेशन इस रूट का प्रमुख स्टेशन है. ऐसे में रेलवे 8 फीसदी सीटें पूल्ड कोटे के तहत रिजर्व रखता है. हिसाब लगाएं तो 864 का 8 फीसदी यानी 69 सीटें इस स्टेशन के लिए पूल्ड कोटे के तहत रिजर्व हैं.

पूल्ड कोटा ऐसे यात्रियों को आवंटित किया जाता है, जो शुरआती स्टेशन से टर्मिनेटिंग स्टेशन तक यात्रा करते हैं, या किसी मध्यवर्ती स्टेशन से टर्मिनेटिंग स्टेशन तक या कोई भी दो मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच यात्रा करते हैं. जब यह कोटा भर जाता है, तो पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (PQWL) के तहत टिकट जारी किए जाते हैं. 

PQWL क्या होता है?

PQWL का मतलब पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट टिकट है. PQWL टिकट के कन्फर्म होने की संभावना आमतौर पर बहुत कम होती है, क्योंकि वेटिंग लिस्ट टिकट की प्राथमिकता सूची में यह GNWL के बाद आती है. पहले GNWL के टिकट कन्फर्म होते हैं, उसके बाद PQWL का नंबर आता है. हालांकि, आप IRCTC की वेबसाइट पर अपने टिकट के कन्फर्म होने की संभावना की
जांच कर सकते हैं.

120 दिन पहले शुरू हो जाती है बुकिंग

भारतीय रेलवे में टिकटों की एडवांस बुकिंग यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले शुरू हो जाती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप समय रहते अपनी टिकट बुक कर लें, ताकि आपको कन्फर्म टिकट मिल सके और आप आसानी से यात्रा कर सकें.

यह भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, यहां पर 1 सीक्रेट प्लेटफॉर्म भी बना है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

No Income Tax In Dubai: बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
ईडी हर साल जब्त करती है करोड़ों और अरबों की प्रॉपर्टी, क्या इसे बेच भी सकती है जांच एजेंसी?
ईडी हर साल जब्त करती है करोड़ों और अरबों की प्रॉपर्टी, क्या इसे बेच भी सकती है जांच एजेंसी?
Holi 2026: यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक
यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget