एक्सप्लोरर

क्या SBI का लोगो अहमदाबाद की कांकरिया झील से प्रेरित होकर बनाया गया है? जानिए सच्चाई क्या है

वैसे झील वाला दावा नया नहीं है. यह दावा साल 2014 से ही किया जाता रहा है कि SBI का लोगो अहमदाबाद की कांकरिया झील से प्रेरित है. ऐसे में आइए जानते हैं सच्चाई क्या है...

SBI Logo Fact: भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है. यह दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक भी है. SBI का Logo हर किसी ने देखा है. कहा जाता है कि यह लोगो अहमदाबाद में कांकरिया लेक के एरियल व्यू से प्रेरित होकर बनाया गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी विद्वानों में मतभेद है. पिछले साल इसको लेकर ट्विटर, फेसबुक और कोरा पर लोगों के बीच काफी बहस भी हुई थी. लेकिन, सच्चाई क्या है? क्या यह लोगो कांकरिया झील से प्रेरित नहीं है? अगर नहीं है, तो फिर इसके बनने की कहानी क्या है?

क्या झील से प्रेरित होकर बना है लोगो?

पिछले साल सोशल मीडिया पर कांकरिया झील के आकार और एसबीआई के लोगो में समानता दिखाने के लिए झील की एक सेटेलाइट इमेज और लोगो को एक साथ शेयर किया जा रहा था. लेकिन, आपको बता दें कि एसबीआई का लोगों कांकरिया झील से प्रेरित नहीं है. यह सिर्फ एक इत्तेफाक हो सकता है कि दोनों की बनावट एक जैसी है. क्योंकि, लोगो के बनने की कहानी कुछ ओर ही है.

पहले गोल सिक्के पर बरगद का पेड़ था लोगो

'द हिंदू बिजनेस लाइन' की एक रिपोर्ट में SBI लोगो में आए बदलाव के बारे में बताया गया है. पहले यह लोगो बरगद के पेड़ से प्रेरित था. हालांकि, इसमें बदलाव होने के बाद अब यह एक कीहोल की तरह दिखता है. आर्टिकल के अनुसार, अंग्रेजों ने इंपीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1920 के तहत इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया (IBI) शुरू किया. जिसे कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास के बैंकों को एक साथ मिलाकर बनाया गया था. 1955 में IBI को SBI बना दिया गया. तब 'गोल सिक्के पर बरगद का पेड़' को नए लोगों के तौर पर जारी किया गया. 

लोगो के डिजायनर ने किया स्पष्ट

वैसे झील वाला दावा नया नहीं है. यह दावा साल 2014 से ही किया जाता रहा है. द क्विंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, SBI लोगो के लिए बनाई गई दो सदस्यीय डिजायन टीम के सदस्य रहे शेखर कामत ने बताया था कि लोगो में एक कीहोल है. और इसका अहमदाबाद की कांकरिया झील से कोई लेना-देना नहीं है. शेखर कामत हिस्सा थे. 

नहीं गए थे कभी कांकरिया झील

रिपोर्ट के मुताबिक, शेखर ने बताया कि ये सुरक्षा का प्रतीक है. उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि ये लोगो अहमदाबाद की कांकरिया झील से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि इसका झील से कोई संबंध नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, शेखर ने यह भी कहा कि जब वो लोगो पर काम कर रहे थे, तब वो कांकरिया झील गए भी नहीं थे. रिपोर्ट के मुताबिक यह लोगो टोकन के आकार को देखकर बनाया गया था.

यह भी पढ़ें - कार और बाइक तो ब्रेक लगाने से रुकती हैं, लेकिन प्लेन कैसे रुकता है? कैसा है इसका ब्रेकिंग सिस्टम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए के 5 सबसे खतरनाक हथियार, जो ईरान को कर सकते हैं तहस-नहस, US भी इनके सामने है कांपता
तुर्किए के 5 सबसे खतरनाक हथियार, जो ईरान को कर सकते हैं तहस-नहस, US भी इनके सामने है कांपता
Foreign Study Policy: इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कितने बीवी-बच्चे, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कितने बीवी-बच्चे, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget