एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे बुजुर्ग कछुआ, आपके पूर्वजों के समय से जिंदा है

दुनिया का सबसे बुजुर्ग कछुआ सेंट हेलेना के साउथ अटलांटिक आईलैंड पर मौजूद है. इसका नाम जॉनथन है. जॉनथन के पास दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुए का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.

कहते हैं अगर आपने इस दुनिया में जन्म लिया है तो आपकी मृत्यु भी निश्चित है. इसी तरह से इंसानों और तमाम जीव-जंतुओं की एक औसत आयु निर्धारित है. यानी वैज्ञानिक रूप से यह पहले ही बता दिया जाता है कि किसी इंसान की औसत आयु क्या होगी, किसी पंछी की औसत आयु क्या होगी, किसी मच्छर की औसत आयु क्या होगी और किसी मछली की औसत आयु क्या होगी. हालांकि, आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वह इनमें से कुछ नहीं है. इस जीव के बारे में एक बात बहुत लोकप्रिय है कि यह बहुत लंबी आयु तक जीता है. यह जीव कोई और नहीं बल्कि एक कछुआ है. आज हम एक ऐसे कछुए की बात कर रहे हैं जिसकी उम्र लगभग 190 साल है. यानी आप के दादा या परदादा से भी ज्यादा. आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए के बारे में बताएंगे.

कहां पाया जाता है यह कछुआ

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कछुआ सेंट हेलेना के साउथ अटलांटिक आईलैंड पर मौजूद है. इसका नाम जॉनथन है. जॉनथन के पास दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुए का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. आपको बता दें इस कछुए की उम्र लगभग 190 साल है. माना जाता है कि इसका जन्म साल 1832 में हुआ था, हालांकि, यह इसकी सही जन्मतिथि नहीं है. इस कछुए की असली जन्मतिथि किसी को नहीं पता है.

इससे पहले किसके नाम था रिकॉर्ड

जॉनथन से पहले दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए का वर्ल्ड रिकॉर्ड तुई मालिला के नाम था. इस कछुए की उम्र 188 साल थी. हालांकि, साल 1965 में इसकी मृत्यु हो गई थी. जॉनथन के बारे में कहा जाता है कि इसकी उम्र लगभग 200 साल भी हो सकती है, क्योंकि हमें इसकी सही डेट ऑफ बर्थ पता नहीं है. दरअसल, यह कछुआ साल 1882 में सेशेल्स से सेंट हेलेना लाया गया था. इसे सर विलियम ग्रे विल्सन को गिफ्ट दिया गया था जो बाद में सेंट लेना के गवर्नर बन गए.

इतनी लंबी उम्र कैसे जी लेते हैं कछुए

कई लोगों के लिए यह एक बड़ा सवाल है क्या आखिर कछुओं कि इतनी ज्यादा लंबी उम्र कैसे होती है. इस संबंध में स्पेन की ओविडो यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च किया और इस दौरान उन्हें पता चला कि एक विशाल कछुए के डीएनए में कई जीन वेरिएंट्स होते हैं, जो डीएनए को रिपेयर करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही इम्यून रिस्पॉन्स और कैंसर को भी ये खत्म करने में मददगार साबित होते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में प्यार का दुश्मन बना स्मार्टफोन! नई स्टडी में यह कैसी बात सामने आ गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
National Flag Change: क्या कोई देश बदल सकता है अपना राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या होती है इसकी प्रक्रिया
क्या कोई देश बदल सकता है अपना राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या होती है इसकी प्रक्रिया
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
World Most Expensive House: ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?
ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें मुकेश अंबानी का एंटीलिया किस नंबर पर?

वीडियोज

Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News
Maharashtra Fire Breaking: भिवंडी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक | Breaking |
Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget