एक्सप्लोरर

ज्वालामुखी विस्फोट, एलर्जी, बच्चे न होना... पढ़िए जलवायु परिवर्तन से क्या-क्या बदलाव होंगे

मेंढक छोटे होंगे, इंसानों के बच्चे कम होंगे, हवाई जहाज में झटके ज्यादा लगेंगे, ज्वालामुखी फटने की घटनाएं बढ़ेंगी... जलवायु परिवर्तन के कारण क्या बदलाव हो सकते हैं, यहां उनके बारे में बताया गया है.

जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति में कई तरह के बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं. इस समय पूरा यूरोप बेस्शन गर्मी से झुलस रहा है. वहां पड़ रही गर्मी की भीषणता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक व्यक्ति के दिमाग को डॉक्टर्स ने भुना हुआ बताया था. सिर्फ इतना ही नहीं, क्लाइमेट चेंज बहुत व्यापक स्तर पर दुनिया को प्रभावित करने वाला है. आइए जानते हैं जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले कुछ बदलावों के बारे में जानते हैं.

मेंढक छोटे हो रहे हैं 

जब से दुनिया का तापमान बढ़ रहा है, तब से मेंढकों की प्रजातियों की संख्या भी कम हो रही है. प्यूर्टो रिको में नर कोकुई मेंढक भी छोटे हो रहे हैं. पहले ये मेंढक पहाड़ों की चोटियों पर पाए जाते थे, लेकिन उनके छोटे आकार के कारण अब वे निचले क्षेत्रों में रहने लगे हैं. यह परिवर्तन पिछले दो दशकों में देखने में आया है.

वायुयान में अस्थिरता बढ़ सकती है 

जलवायु परिवर्तन के कारण आकाशीय धाराओं में परिवर्तन हो सकता है, जिससे वायुयान में अस्थिरता बढ़ सकती है. एक अध्ययन के अनुसार, 1979 से 2020 तक लगातार वायुयान में टर्बुलेंस की घटनाएं बढ़ी हैं. 1979 में यह 17.7 घंटे था, जो 2020 में 27.4 घंटे हो गया है. मध्यम स्टार के टर्बुलेंस में 37% की वृद्धि हुई है. इससे वायुयान में टर्बुलांस बढ़ सकता है.

नींद कम हो सकती है

2010 तक, लोगों की वार्षिक नींद में 44 घंटे की कमी आई थी. इस सदी के अंत तक, यानी 2100 तक, यह कमी 58 घंटे तक बढ़ सकती है. इसका कारण ज्यादा कार्बन उत्सर्जन है, जिससे तापमान बढ़ रहा है.

कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ सकती हैं

हाल ही में एक अध्ययन के अनुसार, गर्मियों के दिनों में कुत्तों के काटने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं. अमेरिका के आठ शहरों में करीब 70 हजार कुत्तों के काटने की घटनाएं हुईं थीं. कुत्तों के काटने की घटनाओं में 11% की वृद्धि हुई थी.

जन्मदर में कमी हो सकती है

गर्मियों के बढ़ने से लोगों के बच्चों के जन्मदर में कमी आ सकती है. अगर तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है, तो बच्चों के जन्मदर में 0.4% की कमी हो सकती है. इसका प्रजनन क्षमता पर भी असर हो सकता है, क्योंकि स्पर्म का मूवमेंट कम हो सकता है.

छिपकलियों के लिंग में परिवर्तन हो सकता है

ऑस्ट्रेलिया में सेंट्रल बियर्डेड ड्रैगन नामक छिपकलियों के लिंग में परिवर्तन हो रहे हैं. उनके अंडों के विकास के लिए तापमान की आवश्यकता होती है, और ज्यादा तापमान के कारण केवल मादा छिपकलियां ही अंडों से निकल सकती हैं.

एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है

बढ़ते तापमान के कारण वसंत ऋतु का समय बढ़ सकता है, जिससे वातावरण में परागकण अधिक फैल सकते हैं, जिससे लोगों को अधिक एलर्जी हो सकती है. 1990 से 2018 तक एलर्जी वाले दिनों में वृद्धि हुई है. पहले 10 दिन होते थे, तो अब 20 दिन हो चुके हैं. परागकणों की संख्या भी बढ़ रही है.

धरती पर रोशनी में कमी हो सकती है

तापमान बढ़ने के कारण सूरज से आने वाली रोशनी धरती पर रिफ्लेक्ट होने में कमी हो सकती है. 1998 से 2017 तक के डेटा के अनुसार धरती की रोशनी में कमी हो रही है, क्योंकि पूर्वी प्रशांत महासागर के ऊपर रिफ्लेक्ट करने वाले बादल कम हो रहे हैं.

ज्वालामुखियों के फटने की घटनाएं बढ़ सकती हैं

अधिक गर्मी के कारण ज्वालामुखियों के फटने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. ज्वालामुखियों के फटने की घटनाएं तब बढ़ सकती है जब बर्फ पिघलने से उनके अंदर बुलबुले बन जाते हैं, जिनसे विस्फोट होता है. 

यह भी पढ़ें - समुद्र में खून का रंग हरा क्यों दिखाई देता है? जानिए क्या है इसके पीछे का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान, इजराइल या अमेरिका, किस देश में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा? जंग के बीच जान लीजिए जवाब
ईरान, इजराइल या अमेरिका, किस देश में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा? जंग के बीच जान लीजिए जवाब
Burj Khalifa Insurance: ईरान के हमले में अगर तबाह हो गया बुर्ज खलीफा तो कौन देगा इसका मुआवजा, जान लें नियम
ईरान के हमले में अगर तबाह हो गया बुर्ज खलीफा तो कौन देगा इसका मुआवजा, जान लें नियम
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
World War Criteria: कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?
कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Relationship Red Flags: नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
Embed widget