एक्सप्लोरर

क्या होता है लीप ईयर, साल के 365 दिनों में कैसे जुड़ जाता है एक एक्स्ट्रा दिन

साल 365 दिनों का होता है. लेकिन हर 4 साल पर साल में 1 दिन बढ़ जाता है और साल 366 दिनों का हो जाता है. इस साल को लीप ईयर भी कहा जाता है. जानिए कैसे साल में एक दिन जुड़ता है ?

आज यानी 29 फरवरी 2024 का फरवरी महीने का आखिरी दिन है. ये दिन इसलिए भी खास होता है, क्योंकि हर साल फरवरी 28 दिन की होती है, सिर्फ 4 साल में एक बार फरवरी 29 दिन की होती है. इतना ही नहीं ये साल 2024 365 की जगह 366 दिनों का होगा, क्योंकि ये एक लीप वर्ष है. इसी वजह से हर लीप वर्ष में फरवरी 28 की बजाए 29 दिन होते हैं. जानिए कैसे 365 दिनों में एक दिन एक्स्ट्रा जुड़ जाता है. 

लीप ईयर

बता दें कि हर चार साल में एक लीप वर्ष होता है. वर्ष 2020 लीप ईयर था, तो अब अगली बार ये वर्ष 2028 में आएगा. हमारे कैलेंडर के मुताबिक एक वर्ष में 365 दिन होते हैं, क्योंकि पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में यही समय लगता है, हालांकि ये अवधि पूरे 365 दिनों की नहीं बल्कि कुछ अधिक होती है. पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 365.242190 दिन लगते हैं. इससे 365 दिन, पांच घंटे, 48 मिनट और 56 सेकंड बनते हैं. हालांकि इन अतिरिक्त घंटों को हर कुछ वर्षों में जोड़कर इसे चौथे साल में एक अतिरक्त दिन के रूप में समायोजित किया जाता है.

लीप वर्ष को लेकर कई रीति-रिवाज

लीप वर्ष से जुड़े विभिन्न रीति-रिवाज और अंधविश्वास भी हैं. उदाहरण के लिए आयरलैंड पर इसे बैचलर डे के रूप में मनाते हैं. इसे लेडीज़ प्रिविलेज के नाम से भी जाना जाता है, एक आयरिश रिवाज है जो महिलाओं को लीप डे पर पुरुषों से शादी का प्रस्ताव देने की अनुमति देता है. यह सेंट ब्रिजेट और सेंट पैट्रिक से संबंधित कहानियों के माध्यम से प्रसिद्ध हुआ. कहानियों में कहा जाता है कि ब्रिजेट पैट्रिक के पास शिकायत करने गई थी कि महिलाओं को शादी के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि पुरुष आमतौर पर प्रस्ताव देने में देर कर देते हैं. ब्रिजेट की मांग थी कि महिलाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए.

फरवरी में ही क्यों ?

प्राचीन रोम में सम्राट जूलियस सीज़र द्वारा लीप दिवस जोड़ने के लिए फरवरी के महीने को चुना गया था. जूलियन कैलेंडर में इसे सौर वर्ष में समायोजित करने के लिए एक लीप वर्ष शामिल किया गया था. 1582 में जब जूलियन कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदल गया, तो फरवरी में एक लीप दिवस जोड़ा गया. यदि लीप वर्ष नहीं होते और कैलेंडरों में अतिरिक्त समय नहीं देखा जाता, तो ऋतुओं का आरंभ और अंत समय थोड़ा अलग होता. यदि हमारे कैलेंडर में लीप वर्ष नहीं होते तो उत्तरी ध्रुव पर जून में सर्दी होती, जबकि दक्षिणी ध्रुव पर गर्मी होती.

 

ये भी पढ़ें: कोलकाता में पुलिस वाले खाकी रंग की वर्दी क्यों नहीं पहनते, सफेद ड्रेस का है ये लॉजिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Longest Range Missiles: लॉन्ग रेंज वाली मिसाइलों में किस देश की है बादशाहत, इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर?
लॉन्ग रेंज वाली मिसाइलों में किस देश की है बादशाहत, इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर?
ईरान से कितनी दूर है डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस, क्या यहां तक पहुंच सकती है मिसाइल?
ईरान से कितनी दूर है डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस, क्या यहां तक पहुंच सकती है मिसाइल?
उत्तर प्रदेश में कौन है सबसे अमीर नेता, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?
उत्तर प्रदेश में कौन है सबसे अमीर नेता, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?
US Military Bases India: जब दुनियाभर में अमेरिका ने बनाए हैं मिलिट्री बेस तो भारत में क्यों नहीं, क्या है इंडिया की नीति?
जब दुनियाभर में अमेरिका ने बनाए हैं मिलिट्री बेस तो भारत में क्यों नहीं, क्या है इंडिया की नीति?

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला संयुक्त राष्ट्र
Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला यूएन
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार, वीडियो वायरल
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार
Embed widget