एक्सप्लोरर

कौन थे महाराजा रणजीत सिंह, जिनके सोने के सिंहासन को भारत लाने की हो रही मांग

महाराजा रणजीत सिंह की उम्र महज 12 साल ही थी जब उनके पिता की मृत्यु हो गई. खेलने की उम्र में उनके कंधों पर गद्दी की जिम्मेदारियां आ गईं. लेकिन उनकी ताजपोशी तब हुई जब वह 20 साल के हुए.

देश में इस वक्त महाराजा रणजीत सिंह के सोने के सिंहासन को लेकर खूब चर्चा है. लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या भारत सरकार महाराजा रणजीत सिंह के सोने का सिहासन वापिस ला पाएगी. दरअसल, आम आदमी पार्टी  के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में राज्यसभा में महाराजा रणजीत सिंह के शाही सिंहासन को वापस लाने की मांग उठाई. उन्होंने राज्यसभा में कहा कि मैं एक ऐसे मुद्दे को उठा रहा हूं जिससे सिर्फ पंजाब ही नहीं पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह कौन थे.

कौन थे महाराजा रणजीत सिंह

भारत का इतिहास जिसने भी पढ़ा है वो महाराजा रणजीत सिंह को जरूर जानता होग. महाराजा रणजीत सिंह
का जन्म 13 नवंबर 1780 को पंजाब के गुजरांवाला में हुआ. गुजरांवाला अब पाकिस्तान में है. जब वह महज 10 साल के थे, तब उन्होंने अपने पहले युद्ध में भाग लिया. मात्र 12 साल की उम्र में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 18 साल की उम्र में लाहौर को फतेह कर लिया. 40 वर्षों तक के अपने शासनकाल में उन्होंने अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के आसपास भी भटकने नहीं दिया.

नेपोलियन से की जाती है तुलना

ब्रिटिश प्रशासक और राजनयिक सर लेपेल ग्रिफिन ने महाराजा रणजीत सिंह पर एक किताब लिखी है 'रणजीत सिंह'. इसमें लेपेक लिखते हैं कि फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट और महाराजा रणजीत सिंह के बीच भले ही 5000 किलोमीटर की दूरी थी, लेकिन दोनों समकालीन थे. दोनों ही नाटे कद के थे, लेकिन दोनों ने ही बड़ी-बड़ी सैन्य लड़ाईयां जीती थीं.

20 साल की उम्र में हुई ताजपोशी

महाराजा रणजीत सिंह की उम्र महज 12 साल ही थी जब उनके पिता की मृत्यु हो गई. खेलने की उम्र में उनके कंधों पर गद्दी की जिम्मेदारियां आ गईं. लेकिन उनकी ताजपोशी तब हुई जब वह 20 साल के हुए. 12 अप्रैल 1801 को रणजीत सिंह की पंजाब के महाराज के तौर पर ताजपोशी की गई. ताजपोशी के बाद 1802 में उन्होंने अमृतसर को अपने साम्राज्य में मिला लिया और 1807 में अफगानी शासक कुतुबुद्दीन को हराकर कसूर पर भी कब्जा कर लिया. 1818 में मुल्तान और 1819 में उन्होंने कश्मीर पर भी कब्जा कर लिया. हालांकि, 27 जून, 1839 को महाराजा रणजीत सिंह का निधन हो गया. कहते हैं कि इसके बाद से ही सिख साम्राज्य का पतन शुरू हो गया था.

ये भी पढ़ें: शिकारियों से ज्यादा सिस्टम की लापरवाही ले रही 'गजराज' की जान, लोकसभा के आंकड़े देख कर हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान, इजराइल या अमेरिका, किस देश में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा? जंग के बीच जान लीजिए जवाब
ईरान, इजराइल या अमेरिका, किस देश में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा? जंग के बीच जान लीजिए जवाब
Burj Khalifa Insurance: ईरान के हमले में अगर तबाह हो गया बुर्ज खलीफा तो कौन देगा इसका मुआवजा, जान लें नियम
ईरान के हमले में अगर तबाह हो गया बुर्ज खलीफा तो कौन देगा इसका मुआवजा, जान लें नियम
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
World War Criteria: कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?
कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
भारत में बुजुर्ग पैरेंट्स को अकेले छोड़ना बना ट्रेंड, लाखों बेघर; जानें इसके लिए कानून में क्या है प्रावधान?
Embed widget