एक्सप्लोरर

पिछले 20 साल में भगदड़ से भारत में इतने लोगों की हुई मौत, चौंकाने वाला है आंकड़ा

हाथरस में हुई भगदड़ में 122 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. ऐसे में चलिए पिछले 20 सालों में भगदड़ में कितने लोगों ने जान गंवाई है इस डेटा पर नजर डालते हैं.

Major Stampede List: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ ने 122 लोगों की जान ले ली. इस हादसे में कई महिलाओं और बच्चों ने अपनी जान गंवा दी. ये हादसा कितना भयानक था इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि भगदड़ में कई लोगों की आंत इनके गले में जाकर फंस गई, वहीं कई लोगों की तो भगदड़ में दम घुटने की वजह से मौत हो गई. हालांकि ये पहली बार नहीं था जब किसी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मची हो, इसके पहले भी समय-समय पर भगदड़ मचने की खबरें सामने आती रही हैं. इन घटनाओं में कई लोगों की जान भी चली गई. ऐसे में चलिए पिछले 20 साल में घटी भगदड़ की उन घटनाओं के बारे में बात करते हैं जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

धार्मक सभाओं में मची भगदड़ ने ली कईयों की जान

27 अगस्त 2003: महाराष्ट्र के नासिक जिले में कुंभ मेले में स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 140 घायल हो गए.

25 जनवरी, 2005: महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंधारदेवी मंदिर में हर साल होने वाली तीर्थयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिसमें 340 से ज्यादा श्रद्धालु कुचले गए और सैकड़ों घायल हो गए थे. ये घटना तब हुई थी, जब कुछ लोग नारियल की फिसलन पर फिसल गए थे.

3 अगस्त, 2008: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नैना देवी मंदिर में चट्टान गिरने की अफवाह की वजह से मची भगदड़ में 162 लोगों की मौत हो गई थी और 47 लोग घायल हो गए थे.

30 सितंबर, 2008: राजस्थान के जोधपुर शहर में भी कुछ ऐसा ही हादसा देखने को मिला. जहां चामुंडा देवी मंदिर में बम विस्फोट की अफवाह की वजह से मची भगदड़ में लगभग 250 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

4 मार्च, 2010: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कृपालु महाराज के राम जानकी मंदिर में भगदड़ में लगभग 63 लोगों की मौत हो गई थी. यहां लोग स्वयंभू बाबा से फ्री में कपड़े और खाना लेने के लिए इकट्ठा हुए थे जहां भगदड़ मचने से लोगों की मौत हो गई थी.

14 जनवरी, 2011: केरल के इडुक्की जिले के पुलमेडु में लोग सबरीमाला मंदिर में दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे, उसी समय एक जीप की टक्कर से मची भगदड़ में 104 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. इस घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए थे.

8 नवंबर, 2011: हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे हर-की-पौड़ी घाट पर मची भगदड़ में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई थी.

19 नवंबर, 2012: पटना में गंगा नदी के किनारे अदालत घाट पर छठ पूजा के दौरान एक अस्थायी पुल के ढह जाने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें लगभग 20 लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए थे.

13 अक्टूबर, 2013: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रतनगढ़ मंदिर के पास नवरात्रि के जश्न के दौरान इस बात की अफवाह फैल गई कि जिस पुल को लोग पार कर रहे हैं वो ढहने वाला है. जिसके बाद भगदड़ मच गई और इस घटना में 115 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

3 अक्टूबर, 2014: दशहरे का जश्न समाप्त होने के तुरंत बाद पटना के गांधी मैदान में भगदड़ मच गई, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए थे.

14 जुलाई, 2015: आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 'पुष्करम' उत्सव के पहले दिन गोदावरी नदी के तट पर एक प्रमुख स्नान स्थल पर भगदड़ मचने से 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. इस घटना में 20 लोग घायल भी हुए थे.

1 जनवरी, 2022: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

31 मार्च, 2023: इंदौर शहर के एक मंदिर में रामनवमी के मौके पर आयोजित 'हवन' के दौरान एक प्राचीन 'बावड़ी' या कुएं के ऊपर बनी स्लैब के ढह गई. इस घटना में लगभग 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें: इस देश की नागरिकता सबसे सस्ती, सिर्फ इतने रुपये देकर बन सकते हैं विदेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
हर सेकंड कितना पानी फेंकती है वॉटर कैनन, जानें ये कितने खतरनाक
हर सेकंड कितना पानी फेंकती है वॉटर कैनन, जानें ये कितने खतरनाक
Head Shaving and Hair Growth: क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget