एक्सप्लोरर

Mauritius Day: मॉरीशस में किन-किन धर्मों के लोग रहते हैं, यहां सबसे ज्यादा आबादी किस धर्म की?

Mauritius Day: कल मॉरीशस डे मनाया जाएगा, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं. मॉरीशस में भारतीय मूल के लोग सबसे ज्यादा रहते हैं, इसीलिए तो इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है.

Mauritius Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशियस पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत हुआ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया. जब पीएम वहां पहुंचे तो उनको रिसीव करने के लिए 34 मंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद थे. ये क्षण भारत और मॉरीशस के बेहतरीन मजबूत संबंधों को दर्शा रहा था. पीएम 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस देश को मिनी इंडिया भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा हिंदू आबादी रहती है. इसके बाद यहां बाकी धर्म के लोग आते हैं. आइए आपको विस्तार से इसके बारे में बताएं. 

किस धर्म की है सबसे ज्यादा आबादी

भारत में रहने वाले लोगों के बीच मॉरीशस बहुत मशहूर है. सेलेब्स और अन्य लोगों को भी ये द्वीप बहुत पसंद आता है. यहां पर भारतीय मूल के लोग बहुतायत में रहते हैं. इस देश में 48 फीसदी हिंदू आबादी है, इसके बाद 33 फीसदी क्रिश्चियन्स और करीब 19 फीसदी मुसलमान रहते हैं. लेकिन इस देश में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा है. इस देश की राजधानी पोर्ट लुइस है. ये दो हजार 40 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है. यहां की पॉपुलेशन 13 लाख है. 

यहां सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग

इस देश में भारत से मिली-जुली संस्कृति और परंपरा है, इसलिए इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है. ये महाद्वीप देश ईस्ट अफ्रीका के हिंद महासागर में स्थित है. मॉरीशस भारत में सबसे ज्यादा इन्वेस्ट करने वाला देश है. रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दो दशक में भारत में मॉरीशस से 161 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट आया है. विदेश मंत्रालय की मानें तो मॉरीशस में रहने वाली कुल 13 लाख की आबादी में 70 फीसदी तो भारतीय मूल के लोग हैं. इस वक्त वहां तकरीबन 2300 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं और तमाम भारतीय वहां नौकरी भी कर रहे हैं. 

भारत का सपोर्टर है मॉरीशस

मॉरीशस भारत का कई मायनों में सपोर्ट करता है, ये हमारे देश की सुरक्षा और डेवलपमेंट में सहयोगी है. मॉरीशस आतंकवाद को लेकर भारत की नीतियों का भी समर्थन करता है. इन दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष को लेकर भी कई समझौते हैं. इस बार पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं, इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुई थीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026: आचार संहिता लागू होने के कितने दिन बाद होते हैं मतदान, देख लीजिए चुनाव का पूरा कैलकुलेशन
आचार संहिता लागू होने के कितने दिन बाद होते हैं मतदान, देख लीजिए चुनाव का पूरा कैलकुलेशन
Assembly Elections 2026: जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां सबसे ज्यादा कहां हैं Gen Z वोटर्स, देख लें चुनाव आयोग के आंकड़े
जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां सबसे ज्यादा कहां हैं Gen Z वोटर्स, देख लें चुनाव आयोग के आंकड़े
Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने बनाए कितने पोलिंग बूथ, जानें आपके घर से कितनी दूरी पर पड़ेंगे वोट?
पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने बनाए कितने पोलिंग बूथ, जानें आपके घर से कितनी दूरी पर पड़ेंगे वोट?
Assembly Elections 2026: आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से फैसले नहीं ले सकती राज्य सरकार, जानें कितनी कम हो जाती है पावर?
आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से फैसले नहीं ले सकती राज्य सरकार, जानें कितनी कम हो जाती है पावर?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget