एक्सप्लोरर

दूध को क्यों किया जाता गर्म, गर्म करने के बावजूद फट जाता है दूध

हर घर में लगभग दूध का इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूध को ज्यादा देर तक गर्म नहीं करने पर वो क्यों फट जाता है. जानिए इसके पीछे का कारण..

 

अधिकांश घरों में दूध का इस्तेमाल होता है. क्योंकि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए दूध को फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को विटामिन और कई खनिज मिल जाते हैं. इसके अलावा दूध में प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट और वसा भी भरपूर मात्रा में मौजूद है. लेकिन आपने कभी सोचा है कि दूध को फटने से बचाने के लिए गर्म करना क्यों जरूरी होता है, इतना ही नहीं गर्मी में तो कई बार गर्म करना पड़ता है. जानिए इसके पीछे क्या साइंस है. 

दूध क्यों फटता

दूध जब भी देर से उबाला जाता है, तो वो फट जाता है. बता दें कि दूध हमेशा रूम टेम्पेरेचर पर ही फटता है. वहीं अगर दूध को लंबे समय तक उपयोग करना होता है तो उसे हर कुछ घंटों पर उबालना पड़ता है या फिर उसे फ्रिज में रखना पड़ता है. दरअसल उच्च और निम्‍न तापमान पर रखने से दूध जल्दी नहीं फटता है. इसके अलावा दूध का फटना उसकी शुद्धता की पहचान भी होती है. 

पीएच लेवल 

दूध में मौजूद प्रोटीन के कणों के बीच बनी रहने वाली दूरी ही दूध को फटने से बचाकर रखती है. वहीं जब देर तक दूध को नहीं उबाला जाता है, या फ्रिज में नहीं रखा जाता है. उस स्थिति में पीएच लेवल कम होने लगता है. वहीं जब रूम टेम्पेरेचर में रहने की वजह से दूध का पीएच लेवल जैसे-जैसे कम होता है, प्रोटीन के कण एकदूसरे के करीब आने लगते हैं. जब किसी भी चीज का पीएच लेवल गिरने लगता है तो वो एसिडिक होने लगता है. ऐसे ही जब दूध का पीएच लेवल गिरने लगता है तो एसिडिक होने लगता है. इसी कारण एसिडिक होने पर दूध फट जाता है. दूध को फटने से बचाने के लिए पीएच लेवल मेंटेन रखना पड़ता है, जिसके लिए उसे गर्म करना पड़ता है.

तेज आंच पर क्यों फटता दूध 

गर्मियों के दौरान रूप टेम्‍प्रेचर बहुत बढ़ जाता है, इससे दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इसके अलावा इससे दूध में लैक्टिक एसिड बनता है, जिससे दूध खट्टा हो जाता है. इस स्थिति में इसे गर्म किया जाएगा तो ये निश्‍चित तौर पर फटेगा. इसके अलावा तेज आंच पर गर्म करने से दूध का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे इसका प्रोटीन जमने लगता है, इससे दूध फट जाता है. गर्मी में दूध को फटने से बचाने के लिए फ्रिज में 4 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखना चाहिए. इसके अलावा पैकेट दूध को उसके एक्सपायरी डेट से पहले ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेंशन की एक अध्‍ययन की रिपोर्ट के मुताबिक गाय के दूध को 95 डिग्री सेल्सियस पर उबालना जरूरी होता है. दरअसल दूध को उबालने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और फूडबोर्न बीमारियों से बचाव हो जाता है. वहीं ज्‍यादातर पैकेटबंद दूध पॉश्‍चुराइज्‍ड होते हैं. इसका मतलब है कि इसे किसी भी हानिकारक रोगजनकों को मारने के लिए 71.7 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 15 सेकंड के लिए गर्म किया गया है. इससे ये पीने योग्य बन जाता है. 

 

ये भी पढ़ें: अपने दरबार में किन्नर क्यों रखते थे मुगल बादशाह? ये सच बहुत कम लोग जानते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz Importance: दुनियाभर के समंदर में कितने चोक पॉइंट, इनमें सबसे खतरनाक क्यों माना जाता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
दुनियाभर के समंदर में कितने चोक पॉइंट, इनमें सबसे खतरनाक क्यों माना जाता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत
पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत
Rajya Sabha Elections 2026: किसी राज्य में कितनी होती हैं राज्यसभा सीटें, कैसे होता है तय? जान लीजिए फॉर्मूला
किसी राज्य में कितनी होती हैं राज्यसभा सीटें, कैसे होता है तय? जान लीजिए फॉर्मूला
तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 देगी आंध्र प्रदेश की सरकार, क्या किसी और राज्य में है ऐसा नियम?
तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 देगी आंध्र प्रदेश की सरकार, क्या किसी और राज्य में है ऐसा नियम?

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Dhurandhar 2 Trailer Celebs Review: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया भट्ट से ऋतिक रोशन तक ने कर डाली तारीफ
'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया से ऋतिक तक ने तारीफ में की पोस्ट
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget