एक्सप्लोरर

किस जानवर का होता है सबसे महंगा दूध... एक लीटर खरीदने में काफी खर्चा हो जाएगा!

घर पर 50 से 100 रुपये प्रति लीटर दूध पी रहे हैं. दूध की कीमत भी हजारों रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है. दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां दूध हजारों रुपये प्रति लीटर में मिलता है

Milk Price In India: भारत में हर घर पर लगभग 50 से 100 रुपये प्रति लीटर का दूध आ रहा है. भारत में लोग आमतौर पर गाय और भैंस का दूध पीते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि सभी का दूध 50 से 100 रुपये के बीच में मिल जाता है. किसी दूध की कीमत क्या हजारों रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है? आइए आज यही जानने की कोशिश करते हैं कि दुनिया के महंगे दामों की कीमत क्या है? 

गधी का दूध
दुनिया भर में गधी का दूध सबसे महंगा मिलता है. अमेरिका और यूरोप में इसकी काफी ज्यादा डिमांड है. यहां एक लीटर गधी के दूध की कीमत 160 डॉलर तक है. यानी करीब 13 हजार रुपये में यहां एक लीटर दूध मिलता है. भारत में कुछ शहरों में इसकी कीमत 7 हजार रुपये लीटर है. स्वास्थ्य लाभों के लिए इसे गुणकारी माना जाता है.

नकाज़ावा दूध
नकाजावा दूध दुनिया के महंगे दूध के रूप में गिना जाता है. इसकी खास बात ये है कि इसे किसी विशेष पशु से नहीं लिया जाता है. जापान की कंपनी का ये ब्रांड नेम है.  कंपनी गायों से सप्ताह में केवल एक बार ही दूध दोहती है. सभी नयट्रिशन बनें रहें. इसके लिए दूध को 6 घंटे के अंदर बोतल में बंद किया जाता है. अच्छी बात यह है कि रूटीन में आने वाले गाय के दूध की तुलना में इसमें 3 से 4 गुना अधिक मेलाटोनिन होता है. मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो एंग्जायटी कम करता है. जापान में  इसकी कीमत 40 डॉलर यानी करीब 3000 रुपये प्रति लीटर है.

ऊंट का दूध
खाड़ी समेत अन्य देशों में लोग पुराने समय से ऊंट का दूध पीते हैं. अरब में खजूर और ऊंट के दूध को एक साथ पीना उपवास तोड़ने का पुराना तरीका है.  इस दूध को पसंद करने के पीछे वजह भी है. इसका टेस्ट लगभग गाय के दूध जैसा है. ऑस्ट्रेलिया में ऊंट के दूध की कीमत 14.5 AUD प्रति लीटर है. इंडियन करेंसी के हिसाब से देखें तो एक लीटर दूध 800 रुपये प्रति लीटर हो जाता है. 

बकरी का दूध
बकरी का दूध कई बार गाय और भैंस के दूध से अधिक कीमत पर बिक जाता है. मसलन, भारत में डेंगू का सीजन आने पर लोग इसका इस्तेमाल प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए करते हैं. तब इसके भाव 200 से 300 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाते हैं.  बकरी के दूध में थोड़ा अधिक प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और वसा और समान विटामिन और खनिज होते हैं. भारत में इसकी कीमत 100 रुपये लीटर के आसपास रहती है. 

गाय का दूध
गाय का दूध भारत में प्रोटीन से भरपूर माना जाता है. देश में इसका प्रयोग नवजातों को मां के दूध का विकल्प के रूप में किया जाता है. भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत अन्य देशों में भी गाय के दूध का प्रयोग किया जाता है. भारत में इसकी कीमत 60 से 80 रुपये के बीच रहती है.

भैंस का दूध
भारत में भैंस के मलाईदार दूध का दक्षिण एशिया और चीन में बड़े लेवल पर उपयोग किया जाता है. इटली और कुछ अन्य देशों के अलावा, संयुक्त राज्य अमेरिका या यूरोप में भैंस का दूध लोग पीना पसंद करते हैं. भारत में इसकी कीमत 70-80 रुपये लीटर है. अमेरिका में इसे पीने के लिए 250 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Colon Cancer: इन 5 वजहों से होता है पेट का कैंसर, आपकी डेली लाइफ में शामिल हैं तो तुरंत छोड़ दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Name Change: केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
बिना बताए दूसरे राज्य से आरोपियों को लाए पुलिस तो क्या वह भी हो सकती है गिरफ्तार? जान लें कानून
बिना बताए दूसरे राज्य से आरोपियों को लाए पुलिस तो क्या वह भी हो सकती है गिरफ्तार? जान लें कानून
NCERT की एक किताब छापने में कितना खर्च, ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर वाली किताबों का अब क्या होगा?
NCERT की एक किताब छापने में कितना खर्च, ज्यूडिशियल करप्शन चैप्टर वाली किताबों का अब क्या होगा?
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, क्या उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, क्या उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?

वीडियोज

Ajit Pawar Case: DGCA पर FIR के लिए थाने में भारी हंगामा Rohit Pawar ने पुलिस को घेरा! | Baramati
AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live
UP Politics : गाने पर भिड़े Manoj और Akhilesh — UP की सियासत में नया बवाल! |
Shimla News: दिल्ली ले जाने से पहले आरोपियों का पुलिस ने क्यों कराया चेकअप? | AI Summit | Breaking
Psycho Saiyaan रिव्यू: Tejasswi Prakash का जबरदस्त अभिनय, Ravi Kishan ने लगाई आग

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Telangana Salary Pension: इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
शंकराचार्य के मठ में रहीं भूमिका द्विवेदी का दावा- सखी के साथ सोते हैं अविमुक्तेश्वरानंद...
शंकराचार्य के मठ में रहीं भूमिका द्विवेदी का दावा- सखी के साथ सोते हैं अविमुक्तेश्वरानंद...
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
TV TRP Report: टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
जमकर नाचा और पेट भर खाया... इंडियन वेडिंग में बिना बुलाए घुसा विदेशी, खातिरदारी का वीडियो वायरल

Embed widget