एक्सप्लोरर

यहां उड़ी थी दुनिया की पहली फ्लाइट, उसकी टिकट की कीमत जान आप भी हैरान रह जाएंगे

World's First Flight: 1 जनवरी 1914 को दुनिया के पहले यात्री विमान ने उड़ान भरी थी. यह उड़ान अमेरिका के फ्लोरिडा में दो शहरों सेंट पीटर्सबर्ग और टाम्पा के बीच भरी गई थी. यह एक फ्लाइंग बोट विमान था.

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा में जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसमें कुल 72 लोग सवार थे. हादसे में कुल 70 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं. वैसे तो आज के आधुनिक युग में विमान यात्रा एक आम बात है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोगों के लिए हवा में उड़ना सिर्फ एक ख्वाब मात्र था. लेकिन इंसान ने अपनी बुद्धि और विज्ञान की मदद से इस ख्वाब को सच कर दिखाया और बना डाला हवाई जहाज. क्या आप जानते हैं कि आम लोगों ने पहली बार हवाईजहाज में कब सफर किया था? आज इस आर्टिकल में हम आपको पहले यात्री विमान के बारे में बताएंगे. यह भी जानेंगे कि विमान को उड़ाने वाला पायलट कौन था और उसमें सफर करने के लिए लोगों को कितना किराया देना पड़ा था.

आज से करीब 109 साल पहले 1 जनवरी 1914 को दुनिया के पहले यात्री विमान ने उड़ान भरी थी. यह उड़ान अमेरिका के फ्लोरिडा में दो शहरों सेंट पीटर्सबर्ग और टाम्पा के बीच भरी गई थी. वैसे तो सड़क के रास्ते इन दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 42 किलोमीटर है. लेकिन इस विमान ने करीब 34 किलोमीटर की हवाई यात्रा ही तय की थी. जिसे इस विमान ने 23 मिनट में तय किया था. 

फ्लाइंग बोट था यह विमान
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि यात्रियों ने पहली बार एक फ्लाइंग बोट में उड़ान भरी थी. इस फ्लाइंग बोट विमान को ट्रेन के रास्ते से सेंट पीटर्सबर्ग भेजा गया था. फ्लाइंग बोट विमान का वजन करीब 567 किलोग्राम था. इसकी लंबाई 8 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर थी. इसमें सिर्फ पायलट और एक यात्री के बैठने की जगह थी. जिसके लिए इसमें लकड़ी की सीटें लगाई गई थी.

पहली उड़ान के बारे में
इसको उड़ाने वाले पायलट का नाम टोनी जेनस (Tony Jannus) था. साल 1914 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को पहली बार कोई यात्री विमान उड़ान भरने वाला था. इस विमान के टिकट की नीलामी की गई थी, क्योंकि विमान में सिर्फ एक ही यात्री के लिए सीट थी. करीब तीन हजार लोग सेंट पीटर्सबर्ग के उस वॉटरफ्रंट पर आए थे जहां टिकट की नीलामी होनी थी. इस टिकट को फील नाम के शख्स ने खरीदा. फील एक वेयरहाउस बिजनेस में थे. यह दुनिया का पहला हवाई टिकट था और इसकी नीलामी 400 डॉलर में हुई थी. आज के समय के हिसाब वह 8,500 डॉलर यानी करीब 6,02,129 रुपये से ज्यादा है. 

रास्ते में आई थी विमान में खराबी
इस विमान ने पानी के ऊपर से उड़ान भरी थी. जेनस विमान को पानी की सतह से 50 फीट से ज्यादा ऊपर नहीं लेकर गए. लेकिन बीच रास्ते में ही विमान के एक इंजन में खराबी आ गई और वह लगभग खाड़ी की सतह तक आ गया था, तब जेनस ने अपने कौशल का इस्तेमाल. करते हुए कुछ चीजें ठीक की और दोबारा से उड़ान भरने शुरू कर दी. जब यह विमान टाम्पा में लैंड हुआ तो वहां 3,500 से ज्यादा लोगों ने तालियां बजाते और जश्न मनाते जेनस और फील का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें - बूढ़े भी फिर से हो जाएंगे जवान! वैज्ञानिकों के हाथ ऐसा क्या लग गया, जिससे पलट जायेगी 'उम्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Human Body: इंसान के शरीर में दो आंख और दो कान ही क्यों होते हैं, कभी सोचा है?
इंसान के शरीर में दो आंख और दो कान ही क्यों होते हैं, कभी सोचा है?
F-35 Fighter Jet: कितने रुपये में बनकर तैयार होता है F-35 फाइटर जेट, अमेरिका के पास ऐसे कितने प्लेन?
कितने रुपये में बनकर तैयार होता है F-35 फाइटर जेट, अमेरिका के पास ऐसे कितने प्लेन?
B1 Bridge Cost: अमेरिका ने ईरान का जो पुल ढहाया, वह कितने में बना था? जान लें पूरी लागत
अमेरिका ने ईरान का जो पुल ढहाया, वह कितने में बना था? जान लें पूरी लागत
Fuel Tax: किस देश में पेट्रोल-डीजल पर लगता है सबसे ज्यादा टैक्स, बढ़ती कीमतों के बीच जान‌ लें जवाब
किस देश में पेट्रोल-डीजल पर लगता है सबसे ज्यादा टैक्स, बढ़ती कीमतों के बीच जान‌ लें जवाब

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Embed widget