एक्सप्लोरर

चीन के कब्जे में कश्मीर का कौन सा हिस्सा है? उमर अब्दुल्ला ने किया है जिसका जिक्र

Kashmir Part In China: कई लोगों को ये बात पता नहीं है कि कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान के अलावा चीन का भी कब्जा है. जिसे लेकर भारत और चीन के बीच तनाव जैसी स्थिति बनी रहती है.

Kashmir Part In China: कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद आखिरकार चुनाव कराए गए, जिनमें फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत मिला. इसके बाद उमर अब्दुल्ला को कश्मीर का मुख्यमंत्री चुना गया. अब कश्मीर का मुद्दा भारत ही नहीं पूरी दुनिया में काफी बड़ा है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके की बात भी होती है. भारत सरकार कई बार इसे वापस लेने की बात कर चुकी है. जिसे लेकर कश्मीर के सीएम अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से ये काम जल्द से जल्द करने की बात कही और कश्मीर के उस हिस्से पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया जो चीन के कब्जे में है. 

चीन के कब्जे वाला कश्मीर
अब कई लोगों को ये बात पता नहीं है कि कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान के अलावा चीन का भी कब्जा है. पाकिस्तान ने कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर कब्ज कर लिया था, जिसे आज पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके के नाम से सभी लोग जानते हैं. लेकिन आज हम बात उस कश्मीर के हिस्से की करेंगे, जो चीन के कब्जे में है और जिसे आजाद कराने की बात उमर अब्दुल्ला ने कही है. 

क्या है अक्साई चिन?
आपको बता दें कि चीन ने कश्मीर के करीब 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा किया है. इस हिस्से को अक्साई चिन के नाम से जाना जाता है. चीन और भारत के बीच जब 1962 में युद्ध हुआ तो उसने भारत के इस पूरे हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया था. ये जम्मू-कश्मीर का उत्तर पूर्वी हिस्सा है, जिसे लेकर पिछले कई सालों से भारत और चीन के बीच तनाव है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी चीन कई हिस्सों पर अपनी दावा करता है, जिसे लेकर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. 

काफी पहले से थी चीन की नजर
अक्साई चिन पर चीन की नजरें काफी पहले से थीं, ब्रिटिश से सर्वे करने आए विलियम जॉन्सन ने 1865 में एक सर्वे किया था, जिसमें अक्साई चिन को कश्मीर का हिस्सा बताया गया. इसके बाद 1899 में एक और सर्वे हुआ, जिसमें अक्साई चिन को मैकडॉनल्ड लाइन के हिसाब से देखा गया और चीन का बता दिया गया. इसके बाद से ही चीन इस इलाके पर अपना दावा करता रहा, आखिरकार 1951 में चीन ने यहां सड़क बनानी शुरू कर दी और इसे तिब्बत से जोड़ दिया. 

सबसे ऊंची जगह है अक्साई चिन
तब भारत सरकार की तरफ से इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया और चीन का मनोबल बढ़ता गया. आखिरकार 1965 के युद्ध में चीन ने इस पूरे इलाके पर अपना कब्जा कर लिया. बता दें कि ये पूरा इलाका सेंट्रल एशिया की सबसे ऊंची जगह है, समुद्रतल से इसकी ऊंचाई करीब 5000 मीटर है. इसे सफेद बर्फ का रेगिस्तान भी कहा जाता है. अक्साई चिन का क्षेत्रफल करीब 37,244 वर्ग किलोमीटर (14,380 स्क्वेयर मील) बताया जाता है. 

ये भी पढ़ें - ब्रिटेन में मुस्लिमों को कम सजा वाला कानून! जानें धर्म और रंग के आधार पर कहां होते हैं फैसले

मुकेश बौड़ाई पिछले 7 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. जिसमें रिपोर्टिंग और डेस्क वर्क शामिल है. नवभारत टाइम्स, एनडीटीवी, दैनिक भास्कर और द क्विंट जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. फिलहाल एबीपी न्यूज़ वेबसाइट में बतौर चीफ कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Middle East War Impact: मिडिल ईस्ट से आती हैं एसी की कौन-सी चीजें, जिनकी कमी से बढ़ने वाले हैं दाम?
मिडिल ईस्ट से आती हैं एसी की कौन-सी चीजें, जिनकी कमी से बढ़ने वाले हैं दाम?
UCC Bill Gujarat: देश के किन राज्यों में लिव-इन में रहने पर कराना होता है रजिस्ट्रेशन, देख लीजिए लिस्ट
UCC Bill Gujarat: देश के किन राज्यों में लिव-इन में रहने पर कराना होता है रजिस्ट्रेशन, देख लीजिए लिस्ट
झारखंड तक कैसे पहुंचा द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, तब कहां-कहां लड़ी गई थी जंग?
झारखंड तक कैसे पहुंचा द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, तब कहां-कहां लड़ी गई थी जंग?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget