एक्सप्लोरर

एयरस्पेस इस्तेमाल करने के लिए भारत से कितना पैसा लेता था पाकिस्तान, अब कितना होगा उसको नुकसान?  

एयरस्पेस बंद करने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा. दरअसल, दुनिया के कई देश अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने के एवज में विमान कंपनियों से पैसा वसूलते हैं, अब पाकिस्तान की यह आय बंद हो जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं. इसमें सिंधु जल समझौता निलंबित करने से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने जैसी कार्रवाई शामिल है. पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अपना एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के लिए बंद कर दिया है. 

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद अब भारतीय एयरलाइंस के विमान दूसरे देशों की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और उन्हें अन्य रूट पर निर्भर होना होगा, जिससे किराया बढ़ने की संभावना है. हालांकि, सवाल यह है कि एयरस्पेस बंद करने जैसी कार्रवाई से पाकिस्तान को क्या मिलेगा? एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फैसले से भारत को तो नुकसान होगा ही, लेकिन पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. 

भारतीय एयरलाइंस को बदलना होगा रूट

पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस को बंद करने जैसी कार्रवाई के बाद विमान कंपनियां हरकत में आ गई हैं. दरअसल, दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर जैसे उत्तर भारत के एयरपोर्टों को उड़ान भरने वाले विमान अब पाकिस्तान के ऊपर से नहीं उड़ पाएंगे. ऐसे में इन एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों को दूसरे रास्तों पर निर्भर होना पड़ेगा. बता दें, सऊदी अरब, यूएई,ओमान, करत, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाले विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल करते थे. अब इन विमानों को पाकिस्तानी एयरस्पेस के बजाय दूसरे रूट से उड़ान भरनी होगी. 

भारत से ज्यादा पाकिस्तान को होगा नुकसान

एयरस्पेस बंद करने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होने की संभावना है. दरअसल, दुनिया के कई देश अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने के एवज में विमान कंपनियों से पैसा वसूलते हैं, जिसे ओवरफ्लाइट फीस कहा जाता है. भारतीय कंपनियां पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने के लिए उसे ओवरफ्लाइट फीस देती थीं. अब पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, ऐसे में भारतीय विमान कंपनियों से मिलने वाली फीस उसे नहीं मिलेगी. भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, 2019 में जब पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया था तो भारत को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था. वहीं, पाकिस्तान के तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने बताया था कि इससे पाकिस्तान को करीब पांच करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था. ऐसे में इस बार भी पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: तनाव के माहौल में पाकिस्तानी एयरस्पेस में पहुंच गया कोई प्लेन तो क्या होगा? ये है प्रोटोकॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुकाबले कितना संकरा है बाब अल-मंडेब का रास्ता, जानें यहां से किन देशों को पहुंचता है तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुकाबले कितना संकरा है बाब अल-मंडेब का रास्ता, जानें यहां से किन देशों को पहुंचता है तेल?
Khamenei Funeral: मौत के बाद अब तक नहीं हुआ खामेनेई का अंतिम संस्कार, कितने दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है लाश?
मौत के बाद अब तक नहीं हुआ खामेनेई का अंतिम संस्कार, कितने दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है लाश?
Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, जानें कहां हैं सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें?
पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, जानें कहां हैं सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें?
Religious Fasting: किस धर्म के व्रत होते हैं सबसे कठिन, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई और जैन धर्म में क्या है परंपरा?
किस धर्म के व्रत होते हैं सबसे कठिन, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई और जैन धर्म में क्या है परंपरा?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
Embed widget