एक्सप्लोरर

अटारी के अलावा किन बॉर्डर से जुड़ता है भारत-पाकिस्तान, जानें बाकी सीमाओं का क्या हाल?

India Pakistan Border: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान को जितने भी बॉर्डर जोड़ते हैं, सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को रेड अलर्ट पर कर दिया गया है. सैनिक हर गतिविधि पर नजर रखे हैं.

India Pakistan Border: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पीएम आवास पर हुई सीसीएस की मीटिंग के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए हैं. जिनमें से एक फैसला यह है कि सरकार ने अटारी वाघा बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दे दिया है. इस बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी भी बंद हो गई है. इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर जिन राज्यों से मिलते हैं, वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान की सीमा किन राज्यों से लगती है, आइए जानें.

भारत के किन राज्यों से लगती है पाकिस्तान की सीमा

भारत-पाकिस्तान सीमा को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नाम से भी जानते हैं. यह उत्तर में जम्मू कश्मीर से लेकर भारत में गुजरात और पाकिस्तान में सिंध प्रांत के बीच जीरो प्वाइंट तक फैली हुई है. भारत और पाकिस्तान की सीमा की कुल लंबाई 3323 किलोमीटर है. भारत के जो राज्य पाकिस्तान के साथ बॉर्डर शेयर करते हैं, वो हैं जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब. अब इन बॉर्डर के बारे में जानते हैं और वहां पर इस वक्त क्या स्थिति है. 

राजस्थान बॉर्डर

राजस्थान की 1035 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से मिलती है. राजस्थान के चार जिले बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर और बीकानेर पाकिस्तान की सीमा से लगते हैं. ऐसे में पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बॉर्डर पर भी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. राजस्थान में खतरे की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. जितने भी पाक बॉर्डर से मिलने वाले इलाके हैं, वहां सभी जगहों पर एक्स्ट्रा फोर्स की तैनाती कर दी गई है और जयपुर में भी रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. 

गुजरात बॉर्डर

गुजरात की 512 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से मिलती है. गुजरात के कच्छ के रण इलाके में 508 किलोमीटर का बॉर्डर है जो कि पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. यह उत्तर-पश्चिम का इलाका है जो कि पाकिस्तान से घिरा हुआ है. इस बॉर्डर पर भी सेना को अलर्ट कर दिया गया है. 

पंजाब बॉर्डर

पाकिस्तान की सीमा के साथ पंजाब का 547 किलोमीटर का बॉर्डर लगता है. इस राज्य में छह सीमावर्ती जिले हैं, जिनके नाम हैं अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, तरनतारन, फाजिल्का और गुरदासपुर. यहां पर भी पुलिस और बीएसएफ की चौकसी बढ़ा दी गई है. सीमावर्ती इलाकों में घूम रहे अनजान लोगों से पूछताछ जारी है. बॉर्डर से सटे इलाकों में पुलिस ने तीन स्तरीय संयुक्त अभियान चलाना शुरू कर दिया है. 

लद्दाख और जम्मू कश्मीर

ये दोनों भी पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं. यहां पर भारत पाकिस्तान का सबसे लंबा बॉर्डर है, जिसकी लंबाई 1216 किलोमीटर है. जम्मू के पुंछ और राजौरी जिले से भारत-पाकिस्तान की सीमा है, इसको ही एलओसी कहा जाता है. यहां पर तो सेना सबसे ज्यादा चाक-चौबंद तरीके से तैनात है. हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही और किसी भी तरह का शक होने पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा के कारणों से जम्मू-कश्मीर के कई हाईवे को भी बंद कर दिया गया है. सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है. राज्य के रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप आदि जगहों पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स तैनात है जो कि हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं.

यह भी पढ़ें: अब 'सीमा भाभी' का क्या होगा, क्या उन्हें भी लौटना होगा पाकिस्तान? सचिन-सीमा हैदर की लव स्टोरी का होगा THE END!

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNG कैसे की जाती है स्टोर, देश में इस वक्त कितने दिन की पीएनजी?
PNG कैसे की जाती है स्टोर, देश में इस वक्त कितने दिन की पीएनजी?
क्रूड ऑयल से कितना अलग होता है ब्रेंट क्रूड ऑयल, इससे कैसे तय होती है तेल की कीमत?
क्रूड ऑयल से कितना अलग होता है ब्रेंट क्रूड ऑयल, इससे कैसे तय होती है तेल की कीमत?
Al Aqsa Mosque: अल अक्सा मस्जिद में 60 साल में पहली बार लगातार क्यों नहीं हुई दो जुमे की नमाज? जानें इसके नियम
अल अक्सा मस्जिद में 60 साल में पहली बार लगातार क्यों नहीं हुई दो जुमे की नमाज? जानें इसके नियम
Pakistan Income: पाकिस्तान में कितने लोग कमाते हैं 1 लाख रुपये के ऊपर, जानें यहां कितने लखपति?
पाकिस्तान में कितने लोग कमाते हैं 1 लाख रुपये के ऊपर, जानें यहां कितने लखपति?

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget